रिलेशनशिप टिप्स

स्टडी: प्यार या रोमांस के लिए नहीं, इस चीज के लिए डेट पर जाती हैं महिलाएं!

स्टडी: प्यार या रोमांस के लिए नहीं, इस चीज के लिए डेट पर जाती हैं महिलाएं - Research Claimed That One Out of Four Women Date Mens only for Food in Hindi

रिलेशनशिप से जुड़ी हाल ही में आई एक स्टडी चौंका देने वाली है। जिसमे बताया गया है कि 4 में 3 लड़कियां प्यार और रोमांस के लिए नहीं बल्कि किसी और मकसद से डेट पर जाती है। जब एक लड़का लड़की किसी निश्चित समय पर किसी स्थान पर मिलते है उसे डेट कहा जाता है। आज के समय में डेट शब्द सामान्य हो गया है। जब लड़का लड़की एक दूसरे को पसंद करते हैं तब वह मिलने के लिए डेट पर जाते है। परन्तु एक स्टडी से पता चला है कि महिलाएं प्यार या रोमांस के लिए नहीं बल्कि मुफ्त का भोजन करने के लिए डेट पर जाती है।

डेट पर जाने वाली एक तिहाई महिलाओं का कहना है कि उनके लिए डेट का मतलब है कि उनको एक आदमी ने मुफ्त भोजन का आनंद लेने के लिए एक तारीख दी है। इस घटना को ’फूडी कॉल’ (Foodie call) के रूप में जाना जाता है। आइये महिलाओं के डेट पर जाने से जुड़ी इस स्टडी को विस्तार से जानते हैं।

विषय सूची

  1. फूडी कॉल स्टडी – foodie calls Study in Hindi
  2. महिलाएं मुफ्त भोजन के लिए डेट पर जाती हैं –  Women go on a date for free food in Hindi
  3. फूडी कॉल की अवधारणा – The concept of foodie calls in Hindi
  4. फूडी कॉल के लिए पहले ग्रुप का अध्ययन  – The first group of study in Hindi
  5. फ्री के खाने के लिए डेट पर जाने वाले दूसरे ग्रुप का अध्ययन  – The second group of study in Hindi
  6. फ्री के खाने के लिए डेट पर जाने वाले अध्ययन की व्याख्या – Study interpretation in Hindi

फूडी कॉल स्टडी – foodie calls Study in Hindi

फूडी कॉल स्टडी - foodie calls Study in Hindi

अमेरिका में अजूसा पैसिफिक यूनिवर्सिटी (Azusa Pacific University) के शोधकर्ताओं ने पाया कि आश्चर्यजनक रूप से बड़ी संख्या में महिलाएं एक डेट में दिलचस्पी नहीं रखती हैं, लेकिन वह सिर्फ डेट पर रात का खाना चाहती हैं। इस अध्ययन के लिए 820 महिलाओं को लिया गया था और इसमें उनके व्यक्तित्व लक्षणों, लिंग की भूमिकाओं के बारे में धारणा और उनके ‘फूडी कॉल’ के इतिहास को मापा था। उनसे यह भी पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि एक ’फूडी कॉल’ सामाजिक रूप से स्वीकार्य है। लगभग तीन में से एक महिला डेट पर मुफ्त भोजन करने जाती है। मनोवैज्ञानिकों के दो ऑनलाइन अध्ययनों में पाया गया है कि 23 प्रतिशत से 33 प्रतिशत महिलाओं का कहना है कि वे ‘फूडी कॉल’ में व्यस्त हैं।

(और पढ़े – डेटिंग का मतलब और डेटिंग करने का तरीका…)

महिलाएं मुफ्त भोजन के लिए डेट पर जाती हैं –  Women go on a date for free food in Hindi

महिलाएं मुफ्त भोजन के लिए डेट पर जाती हैं -  Women go on a date for free food in Hindi

अगर आपसे पूछा जाएं कि लोग डेट पर क्यों जाते हैं? तो आप कहेंगें कि उनकी पसंद के व्यक्ति से मिलने और अपने रोमांस के लिए लोग डेट पर जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते है एक अध्ययन के अनुसार एक तिहाई महिलाएं मुफ्त भोजन के लिए डेट पर जाती हैं। उनका रोमांस से कोई लेना-देना नहीं होता है और ना ही वह एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझने के लिए डेट पर जाती है। आप आश्चर्यचकित होंगे पर इस बात को कुछ महिलाओं ने भी स्वीकार किया है उसके लिए डेट का अर्थ मुप्त का भोजन है।

(और पढ़े – ये संकेत बताते हैं कि लड़की केवल आप का इस्तेमाल कर रही है…)

फूडी कॉल की अवधारणा – The concept of foodie calls in Hindi

फूडी कॉल की अवधारणा - The concept of foodie calls in Hindi

अज़ुसा पैसिफ़िक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने “फूडी कॉल” की अवधारणा को समझने की कोशिश की, जहां एक महिला जानबूझकर मुफ्त भोजन का आनंद लेने के लिए डेट पर जाती है और दूसरे व्यक्ति में रोमांटिक रूप से दिलचस्पी नहीं रखती है। वास्तव में, यह तब हो सकता है जब महिला का बजट कम होता है और वह बस एक नए रेस्तरां में जाना चाहती है। यह अध्ययन महिलाओं के दो अलग-अलग समूहों पर किया गया था जो ‘सोसाइटी फॉर पर्सनेलिटी एंड सोशल साइकोलॉजी’ (Society for Personality and Social Psychology) पत्रिकाओं में प्रकाशित हुआ था।

(और पढ़े – फर्स्ट डेट पर क्या करें…)

फूडी कॉल के लिए पहले ग्रुप का अध्ययन

फूडी कॉल के लिए पहले ग्रुप का अध्ययन  - The first group of study in Hindi

अध्ययन के पहले ग्रुप में 820 महिलाओं को शामिल किया गया था। जिसमें उन सभी महिलाओं की धारणाओं, व्यक्तिगत खासियतें, जेंडर रोल और रिलेशनशिप स्टेटस से जुड़े गए कई सवाल पूछें गए। फिर अगले चरण में उनसे पूछा गया कि क्या वे कभी “फूडी कॉल” के लिए डेट पर गई है और क्या यह आपको सामाजिक रूप से स्वीकार है या नहीं। आंकड़ों के अनुसार, इन प्रतिभागियों में से 85 प्रतिशत विषमलैंगिक (Heterosexual) थे और वह इस अध्ययन का मुख्य केंद्र बिंदु थे।

परिणाम – फूडी कॉल के लिए हुए पहले अध्ययन से पता चला है कि लगभग 23 प्रतिशत प्रतिभागियों ने यह कबूल किया कि वह डेट पर मुफ्त भोजन का आनंद लेने के लिए जाती है। जिन महिलाओं ने फूडी कॉल्स के लिए डेट की है उनने यह स्वीकार किया कि उन्हें यह प्रवृत्ति है। समूह की अधिकांश महिलाओं का मानना था कि वह खाने के लिए डेट पर जाती है। हालांकि कुछ महिलाओं ने इसे अस्वीकार्य किया था।

(और पढ़े – ऐसे पता करें कि लड़की आपको पसंद करती है…)

फ्री के खाने के लिए डेट पर जाने वाले दूसरे ग्रुप का अध्ययन

फ्री के खाने के लिए डेट पर जाने वाले दूसरे ग्रुप का अध्ययन  - The second group of study in Hindi

अध्ययन के दूसरे ग्रुप में 357 विषमलैंगिक महिलाओं को शामिल किया गया था। इस स्टडी में सभी महिलाओं से एक ही सवाल पूछा गया कि क्या वह डेट पर केवल खाना खाने के लिए जाती हैं। तो सभी सभी 357 महिलाओं में से 33 प्रतिशत महिलाओं ने यह स्वीकार किया कि वह डेट पर खाने के लिए जाती है।

(और पढ़े – लड़कियों की बॉडी लैंग्वेज को कैसे समझें…)

फ्री के खाने के लिए डेट पर जाने वाले अध्ययन की व्याख्या

फ्री के खाने के लिए डेट पर जाने वाले अध्ययन की व्याख्या - Study interpretation in Hindi

शोधकर्ताओं ने सुझाव दिया कि जो महिलाएं खाने के लिए डेट या फूडी कॉल करती हैं उनमें “डार्क ट्रायड” व्यक्तित्व लक्षण जैसे साइकोपैथी (psychopathy), मेकियावेलियनिस्म (Machiavellianism) और नार्सिसिज़्म (narcissism) की संभावना अधिक होती है। सरल शब्दों में कहें तो ऐसी महिलाओं को रोमांटिक रिश्तों में देखावा और शोषक (exploitative) व्यवहार लक्षण प्रदर्शित करने की अधिक संभावना थी। ऐसी महिलाएं वन नाईट स्टैंड, एक संभोग सुख को रोकना और अवांछित (unsolicited) यौन चित्र भेजना पसंद करती है।

निष्कर्ष  – शोधकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि फूडी कॉल कई तरह के संबंधों में हो सकता है यह किसी लिंग विशिष्ट में नहीं होता है।

(और पढ़े – क्या होता है वन नाईट स्टैंड, जानिए फायदे और नुकसान…)

इसी तरह की अन्य जानकरी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration