सेक्स एजुकेशन

शारीरिक संबंध बनाने से बेहतर होती है महिलाओं की याददाश्त, जानें क्या कहती है स्टडी!

शारीरिक संबंध बनाने से बेहतर होती है महिलाओं की याददाश्त, जानें क्या कहती है स्टडी - Study Says Intimate Relation And Better Memory Linked Together In Hindi

सेक्स करें, याददाश्त बढ़ाएं! अब तक यह समझा जाता था कि ज्यादा शारीरिक संबंध बनाना महिलाओं की सेहत के लिए हानिकारक होता है। लेकिन ठीक इसके विपरीत एक नई स्टडी के अनुसार, जो महिलाएं नियमित रूप से सेक्शुअल इंटरकोर्स में हिस्सा लेती हैं या ज्यादा शारीरिक संबंध बनाती हैं हैं उनकी चीजों और शब्दों को याद रखने की क्षमता बेहतर बनती है। हम सभी सेक्स करने के फायदे अच्छे से जानते है और इसे कई बार पढ़ा भी हैं। लेकिन क्या आप जानतें हैं ज्यादा शारीरिक संबंध बनाने से महिलाओं की याददाश्त बेहतर होती है। कैनडा के मॉन्ट्रियल स्थित मैकगिल यूनि‌वर्सिटी के रिसर्चर्स ने अपने अध्ययन में पाया है कि रेग्युलर सेक्स करने से महिलाओं की याददाश्त बेहतर होती है।

शारीरिक संबंध बनाना हमारे लिए शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से फायदेमंद होता हैं। एक अच्छा सेक्स हमारे संबंधों में सुधार करता हैं। सेक्स करने से तनाव कम होता है, मूड अच्छा होता है, ताजगी महसूस होती है, अच्छी नींद आती है और हमारी कैलोरी भी बर्न होती है। इसके अलावा यह आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी मदद करता हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा शारीरिक संबंध बनाने से महिलाओं की याददाश्त बेहतर होती है। यह एक स्टडी में साबित हुआ है कि अधिक सेक्स करने से महिलाओं की स्मरण शक्ति बेहतर होती है। आइये इस स्टडी को विस्तार से जानते हैं।

विषय सूची

  1. शारीरिक संबंध और महिलाओं की याददाश्त से जुड़ी स्टडी क्या है
  2. 78 महिलाओं पर की गई सेक्स और याददाश्त से जुड़ी यह स्टडी
  3. शारीरिक संबंध और महिलाओं की याददाश्त से जुड़ी स्टडी क्या कहती है
  4. शारीरिक संबंध और महिलाओं की याददाश्त से जुड़ी स्टडी में डायरेक्ट लिंक के बारे में नहीं चल पाया पता

शारीरिक संबंध और महिलाओं की याददाश्त से जुड़ी स्टडी क्या है

शारीरिक संबंध और महिलाओं की याददाश्त से जुड़ी स्टडी क्या है

शारीरिक संबंध बनाने और महिलाओं की याद्दाश्त से जुड़ी यह स्टडी कनाडा में हुई हैं। कनाडा में हुई ये स्टडी महिलाओं की याद्दाश्त और शारीरिक संबंध को दर्शाती हैं। यह रिसर्च कनाडा के मॉन्ट्रियल (Montreal) स्थित एक मैकगिल यूनिवर्सिटी (McGill University) के अनुसंधानकर्ताओं ने कराई थी। इस रिसर्च के अनुसार पीनाइल-वजाइनल इंटरकोर्स (Pineal Vaginal Intercourse) का महिलाओं के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता हैं और इससे युवा महिलाओं की याद्दाश्त पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अर्थात सेक्स करने से उनकी याद रखने की क्षमता बेहतर होती है।

मॉन्ट्रियल स्थित मैकगिल यूनिवर्सिटी (McGill University), कनाडा के अनुसंधानकर्ताओं ने स्टडी के जो नतीजे प्राप्त किए, उनके मुताबिक पीनाइल-वैजाइनल सेक्शुअल इंटरकोर्स (also known as penetrative vaginal sex, vaginal intercourse, sexual intercourse and just sex) का यंग महिलाओं की मेमरी यानी याददाश्त पर पॉजिटिव असर पड़ता है। जिससे उनकी याद रखने की क्षमता बेहतर होती है। अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक, 18 से 29 साल के बीच की 78 महिलाओं को एक कम्प्यूटराइज्ड मेमोरी पैराडाइम को कम्प्लीट करने को कहा गया, जिसमें कुछ काल्पनिक शब्द और अनजाने चेहरे थे।

आर्काइव्स ऑफ सेक्शुअल बिहेवियर नाम की एक जरनल में प्रकाशित रिसर्च के रिजल्ट के मुताबिक, नियमित रूप से सेक्स करने वाली महिलाएं काल्पनिक शब्दों को अच्छे से याद रख पाई थीं। कैसे हुई यह स्टडी आइये इसे विस्तार से जानते है।

(और पढ़े – याददाश्त बढ़ाने के घरेलू उपाय, दवा और तरीके…)

78 महिलाओं पर की गई सेक्स और याददाश्त से जुड़ी यह स्टडी

78 महिलाओं पर की गई सेक्स और याददाश्त से जुड़ी यह स्टडी

महिलाओं की याद्दाश्त और उनका शारीरिक संबंध बनाना किस प्रकार से जुड़ा हुआ है इसके लिए स्टडी कि गई। इस स्टडी में 18 से 29 वर्ष की आयु की, 78 हेट्रोसेक्शुअल (विषमलैंगिक) महिलाओं को शामिल किया गया। फिर इन महिलाओं को एक कम्प्यूटराइज्ड मेमोरी पैराडिग्म (Computerized memory paradigm) को पूरा करने के लिए कहा गया। कम्प्यूटराइज्ड मेमोरी पैराडिग्म में कुछ काल्पनिक शब्द और चेहरे थे, जो कि सभी 78 महिलाओं को दिखाए गए। फिर इस स्टडी के परिणाम आर्काइव्स ऑफ सेक्सुअल बिहेवियर (Archives of Sexual Behavior) नाम के जर्नल में प्रकाशित हुये। इस रिसर्च के रिजल्ट से यह पता चलता है कि नियमित रूप से सेक्स करने पर काल्पनिक शब्दों को याद रखने में पॉजिटिव रिजल्ट (Positive result) मिलते हैं, हालांकि ऐसा चेहरों को याद रखने में नहीं होता है।

(और पढ़े – महिलाओं के लिए सेक्‍स करने के फायदे…)

शारीरिक संबंध और महिलाओं की याददाश्त से जुड़ी स्टडी क्या कहती है

शारीरिक संबंध और महिलाओं की याददाश्त से जुड़ी स्टडी क्या कहती है

महिलाओं पर की गई इस स्टडी का मानना है कि ज्यादा शारीरिक संबंध बनाने से महिलाओं की याद्दाश्त बेहतर होती है। इस रिसर्च के अनुसार महिलाओं में सेक्स करने से याद रखने की क्षमता में वृद्धि होती हैं। 78 विषमलैंगिक (Heterosexual) महिलाओं पर हुई यह स्टडी कहती है कि सेक्स का संबंध एक अच्छी मेमोरी से होता हैं। इस स्टडी में पता चला कि जो महिलाएं शारीरिक संबंध नहीं बनाती उनकी अपेक्षा जो महिलाएं अधिक शारीरिक संबंध बनाती हैं उनको अधिक समय तक याद रहता हैं। अर्थात हम यह कह सकते हैं कि जो महिलाएं नियमित रूप से सेक्सुअल इंटरकोर्स (Sexual intercourse) में शामिल होती हैं उनकी चीजों और शब्दों को याद रखने की क्षमता और बेहतर होती है।

(और पढ़े – जानिए सेक्स करने के फायदे और ना करने के नुकसान…)

शारीरिक संबंध और महिलाओं की याददाश्त से जुड़ी स्टडी में डायरेक्ट लिंक के बारे में नहीं चल पाया पता

शारीरिक संबंध और महिलाओं की याददाश्त से जुड़ी स्टडी में डायरेक्ट लिंक के बारे में नहीं चल पाया पता

स्टडी का मानना है कि अधिक शारीरिक संबंध बनाने से महिलाओं की याददाश्त बढ़ जाती हैं। लेकिन अभी तक तक इसके डायरेक्ट लिंक के बारे में पता नहीं चल पाया कि यह कैसे होता हैं। आर्काइव्स ऑफ सेक्सुअल बिहेवियर (Archives of Sexual Behavior) में इस स्टडी के परिणाम छपने शोधकर्ताओं ने इस बात पर विचार किया कि आखिर यह कैसे हुआ। कुछ शोधकर्ताओं का मानना था कि महिलाओं के सेक्स करने से हिप्पोकैंपस (Hippocampus) के चारों तरफ ऊतकों (Tissue) की ग्रोथ बढ़ती है। हिप्पोकैंपस हमारे दिमाग का वह भाग है जिसका संबंध याददाश्त से है।

इसके अलावा कुछ शोधकर्ताओं का कहना था कि यदि सेक्स और हिप्पोकैंपस के बीच कोई संबंध है तो रिसर्च में भाग लेने वाली महिलाएं सिर्फ शब्द ही क्यों याद रख पाईं, वह महिलाएं चेहरे याद रखने में सफल क्यों नहीं रहीं। जबकि रिसर्च के दौरान उन महिलाओं को कुछ काल्पनिक शब्द और चेहरे दोनों ही दिखाए गए थे। हालांकि यह भी कहा जा सकता है कि हिप्पोकैंपस हर तरह की मेमोरी को याद रखने के लिए जिम्मेदार नहीं होता है।

इस रिसर्च ने यह निष्कर्ष निकाला कि वैसी महिलाएं जो रोज पीनाइल-वैजाइनल सेक्शुअल इंटरकोर्स में शामिल होती हैं, उनकी चीजों और शब्दों को याद रखने की क्षमता, सेक्स ना करने वाली या शरीरिक संबंध से दूरी बनाने वाली महिलाओं से बेहतर होती है।

उम्मीद है इस सेक्स और मेमोरी की स्टडी से आप समझ गई होंगी कि याददाश्त बढ़ाने के लिए खानपान में बदलाव लाने से कहीं अधिक महत्वपूर्ण चीज़ आपके पार्टनर के साथ बिस्तर पर समय बिताना है।

(और पढ़े – भूलने की बीमारी के लक्षण कारण जांच इलाज और उपचार…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration