गर्भावस्था

प्रेगनेंसी में गर्म पानी पीने के फायदे – Pregnancy Me Garam Pani Pine Ke Fayde

Pregnancy Me Garam Pani Pine Ke Fayde: गर्म या गुनगुना पानी पीना हमारे शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आपको प्रेगनेंसी में गर्म पानी पीने के फायदे पता है। आज हम आपको बताएंगे कि क्या प्रेगनेंसी में गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं और गर्भावस्था के दौरान गर्म पानी पीने से क्या क्या लाभ होते है।

गर्भवती महिलाओं को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। क्योंकि इस समय आप जो भी खाती है उसका असर आपके होने वाले बच्चे पर पड़ता है। ऐसे में सभी प्रेग्नेंट महिलाएं जानना चाहती है कि क्या प्रेगनेंसी में गर्म पानी पी सकते है? और इसके क्या क्या फायदे होते है।

प्रेगनेंसी के दौरान अधिकांश महिलाओं को पानी की कमी हो जाती है। गुनगुना पानी न के केवल डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने में मदद करता है बल्कि पाचन और कब्ज की परेशानी को भी दूर करंता है। आइये प्रेगनेंसी में गर्म पानी पीने के फायदे विस्तार से जानते है।

प्रेगनेंसी में गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं –  Pregnancy Me Garam Pani Pina Chahiye Ya Nahi

गर्भावस्था के दौरान महिलाएं हल्का गुनगुना पानी पी सकती है, यह किसी भी प्रकार से नुकसानदायक नहीं होता है। आप चाहें तो पूरे दिन में नार्मल पानी के साथ दो तीन गिलास गर्म या गुनगुना पानी पी सकती है। यह महिलाओं के लिए कई प्रकार से लाभदायक हो सकता है। नीचे प्रेगनेंसी में गर्म पानी पीने के फायदे दिए गए है।

(और पढ़ें – प्रेगनेंसी में भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, जानें क्या होते हैं नुकसान!)

प्रेगनेंसी में गर्म पानी पीने के फायदे – Pregnancy Me Garam Pani Peene Ke Fayde

महिलाओं का गर्म पानी पीना गर्भावस्था में निम्न प्रकार से लाभदायक हो सकता है।

(और पढ़ें – सर्दियों में गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान)

गर्भावस्था में गर्म पानी पीने के फायदे पाचन तंत्र में

बेहतर पाचन के लिए गर्म पानी हमेशा से सभी के लिए फायदेमंद रहा है। लेकिन देखा जाता है कि गर्भावस्था में महिलाओं की पाचन क्रिया सबसे अधिक खराब होती है। गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया को उत्‍तेजित किया जा सकता है। यह गर्म पानी एक स्‍नेहक का काम करता है जो पाचन को बढ़ाने में सहायक होता है। जैसे जैसे गर्म पानी आपके पेट और आंतों से गुजरता है यह पाचन अंगों को हाइड्रेट करता है। प्रेगनेंसी में गर्म पानी पीने शरीर के सारे टॉक्सिन पदार्थ पेशाब के जरिए बाहर निकल जाएंगे। इसके आलावा रोज सुबह गर्म पानी पीने से पाचन शक्ति में सुधार होता है।

प्रेगनेंसी में गर्म पानी पीने के फायदे कब्ज में

गर्भावस्था में महिलाओं को कब्ज की अधिक समस्या होती है। इस परेशानी से बचने में गर्म पानी आपकी मदद कर सकता है। अगर आपको कब्ज की परेशानी है तो आपको केवल सुबह और रात में गर्म पानी का सेवन करना है।

कब्ज होने पर गुनगुना पानी मल त्‍याग को आसान बना सकते हैं। इसके अलावा गर्म पानी पीने से आपके शरीर में पानी की कमी को भी पूरा किया जा सकता है। सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से मल त्‍याग करते समय दर्द से भी राहत मिल सकती है। इस तरह से गर्म पानी का इस्तेमाल कर आप कब्‍ज का इलाज कर सकते हैं।

गर्भावस्था में गुनगुना पानी पीने के लाभ बेहतर ब्लड सर्कुलेशन में

प्रेगनेंसी में ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह से होना बहुत जरूरी होता है। गर्म पानी का सेवन इसमें आपकी मदद कर सकता है। गर्भावस्था में गर्म पानी पीने से रक्‍त परिसंचरण संबंधी समस्‍याएं होने की संभावना कम होती है। जिससे वे उचित रक्‍त प्रवाह बना रहता है। स्‍वस्‍थ्‍य रक्‍त प्रवाह आपके शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को पहुचने में मदद करता है। इसके साथ रक्‍तचाप से लेकर हृदय रोगों के खतरे को कम कर सकता है।

ऊर्जा को बनाए रखने के लिए प्रेगनेंसी में गर्म पानी पियें

गर्भावस्था में महिलाओं को ऊर्जा की कमी महसूस होती है जिसकी वजह से वह थकी हुई रहती है। प्रेगनेंसी में थकान का अनुभव महिलाओं को हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण होता है। शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने के लिए आप गर्म पानी का सेवन कर सकती है। इससे आपकी मांसपेशियां और तंत्रिकाएं एक्टिव हो जाती हैं और टॉक्सिन शरीर से बाहर निकल जाता है जिसकी वजह से आपको थकावट कम होती है।

प्रेग्नेंसी में गर्म पानी पीते समय बरतें सावधानियां – Pregnancy Me Garam Pani Pite samay rakhe sabdhani

जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान गर्म पानी पीना चाहती है उनको निम्न बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

  • प्रेगनेंसी में बहुत अधिक गर्म पानी पीने से बचें। इसके लिए आप हल्का गर्म पानी पिएं।
  • पूरे दिन में गर्भवती महिला को 8 से 10 गिलास सादा पानी पीना चाहिए।
  • गर्भावस्था के दौरान आप एक दिन में 2-3 गिलास से अधिक गर्म या गुनगुना पानी न पिएं।

(और पढ़ें – पीरियड में गर्म पानी पीने के फायदे)

प्रेगनेंसी में गर्म पानी पीने के फायदे (Pregnancy Me Garam Pani Pine Ke Fayde) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago