महिला स्वास्थ्य की जानकारी

पीरियड पैंटी क्या है और इसका इस्तेमाल करने का तरीका – Period Panties And Uses In Hindi

पीरियड पैंटी क्या है और इसका इस्तेमाल करने का तरीका - Period Panties And Uses In Hindi

Period Panties in Hindi पीरियड पैंटी या पीरियड अंडरवेयर एक नई अवधारणा है जो हाल ही में बहुत लोकप्रिय हुई है। हालांकि बहुत सी महिलाएं अभी भी इसके बारे में नहीं जानती हैं कि पीरियड पैंटी कैसे काम करती है। पीरियड पैंटी महिलाओं और लड़कियों के पीरियड के दिनों के लिये खास तौर पर तैयार की गई पैंटी है जिसमें पैड लगाने के लिये खाली जगह होती है। पीरियड पैंटी निश्चित रूप से महिलाओं के लिए सहज (comfortable) मासिक धर्म सुनिश्चित करने का एक शानदार तरीका है। पीरियड पैंटी के बहुत सारे लाभ हैं।

अगर आप इसे आजमाना चाहती हैं तो बेशक अपनी अगली माहवारी में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको पीरियड पैंटी के इस्तेमाल और इसके फायदे एवं नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

विषय सूची

1. पीरियड पैंटी क्या है? – What are Period Panties in hindi
2. पीरियड पैंटी का इस्तेमाल कैसे किया जाता है – Period Panties kaise use kiya jata hai in hindi
3. पीरियड पैंटी के फायदे – Period Panties ke fayde in hindi

4. पीरियड पैंटी के नुकसान – Period Panties Side effects in Hindi

पीरियड पैंटी क्या है? – What are Period Panties in Hindi

पीरियड पैंटी क्या है? - What are Period Panties in hindi

पीरियड अंडरवेयर या पीरियड पैंटी एक शोषक अंडरवियर (absorbable underwear) है जो तरल पदार्थों को अवशोषित करता है। इसका निर्माण ज्यादातर मासिक धर्म के लिए ही किया जाता है। इसके अलावा जिन महिलाओं का मूत्राशय लीक (leaky bladder) होता है वे भी पीरियड अंडरवेयर का इस्तेमाल कर सकती हैं। वैसे तो मासिक धर्म के दौरान ज्यादातर महिलाएं पैड या फिर टैम्पोन का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन पीरियड पैंटी का इस्तेमाल इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी ब्लीडिंग का प्रवाह (flow) कितना तेज है। पीरियड पैंटी बनाने वाली कंपनी थिंक्स (Thinx) का दावा है कि पैड या टैम्पोन (tampon) की अपेक्षा पीरियड पैंटी महिलाओं के लिए काफी सुविधाजनक होती है क्योंकि इसमें पैड की अपेक्षा रक्त सोखने की क्षमता 12 गुना अधिक होती है।

(और पढ़े – सैनिटरी नैपकिन क्या है सही सेनेटरी पैड का चुनाव और लगाने का तरीका…)

पीरियड पैंटी का इस्तेमाल कैसे किया जाता है – Period Panties kaise use kiya jata hai in Hindi

पीरियड पैंटी का इस्तेमाल कैसे किया जाता है - Period Panties kaise use kiya jata hai in hindi

आमतौर पर पीरियड पैंटी कई किस्म की होती है लेकिन प्रत्येक पीरियड पैंटी का इस्तेमाल करने का तरीका एक जैसा होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीरियड पैंटी के बीचों बीच दोहरे परत (double layered) का पैड लगा होता है जो विशेष किस्म के कपड़ों (special cotton) और रेशों से बना होता है। इसके अलावा पैंटी में एक स्ट्रिप लगी होती है और साथ में दो पैड अलग से मिलते हैं जिन्हें जरुरत पड़ने पर आप स्ट्रिप (strips) के अंदर डालकर इस्तेमाल कर सकती हैं। आइये जानते हैं कि पीरियड पैंटी का इस्तेमाल कैसे किया जाता है।

  • सबसे पहले आप यह जांच लें कि आपको भारी रक्तस्राव (bleeding) हो रही है या फिर हल्की।
  • अगर हल्का रक्तस्राव (light bleeding)  हो रही है तो आप पीरियड पैंटी को सामान्य पैंटी की तरह ही पहन लें।
  • अगर आपको तेज रक्तस्राव हो रहा हो तो पीरियड पैंटी के साथ मिलने वाले पैड को लगा लें।
  • इसके बाद आप आराम (easily) से अपने सभी काम करें।
  • पीरियड पैंटी लगाने के बाद आपको आम पैंटी की तरह ही एहसास होगा और पैड खिसकने की चिंता नहीं रहेगी।
  • पीरियड पैंटी लगाने के बाद आप सुविधाजनक पीरियड की अवधि (duration) बीता सकती हैं।

(और पढ़े – अनियमित मासिक धर्म के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार…)

पीरियड पैंटी के फायदे – Period Panties ke fayde in Hindi

आमतौर पर माहवारी हर महिला के लिए किसी परेशानी से कम नहीं होती है। ज्यादातर स्कूल एवं कॉलेज जाने वाली लड़कियां एवं कामकाजी महिलाएं इस बात से डरती हैं कि कहीं पीरियड का खून रिसकर (leak) होकर उनके कपड़े में न लग जाए। पीरियड अंडरवेयर आपके इस चिंता को दूर करने में बेहद फायदेमंद है। आइये जानते हैं पीरियड पैंटी के फायदों के बारे में।

पीरियड पैंटी के फायदे दुर्गंध से बचने में – Period Panties benefits Fights odours in Hindi

पीरियड पैंटी के फायदे दुर्गंध से बचने में - Period Panties benefits Fights odours in hindi

पीरियड अंडरवेयर को बनाने में उन्नत तकनीक (advanced technology) का इस्तेमाल किया जाता है जिसके कारण यह पीरियड के दौरान आने वाली खराब गंध से लड़ने में मदद करती है। आमतौर पर पीरियड पैंटी बनाते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखा जाता है ताकि माहवारी की गंध पैंटी से बाहर न जा सके। इसका बड़ा फायदा यह होता है कि आप माहवारी के दौरान गंध के कारण लोगों के बीच शर्मिंदगी (Embarrassed) उठाने से बच जाती हैं और पीरियड के कारण आपको तनाव नहीं होता है।

(और पढ़े – योनि से बदबू आने के कारण और दूर करने उपाय…)

अधिक रक्त सोखने में पीरियड पैंटी के फायदे – Period Panties for more absorbtion in Hindi

अधिक रक्त सोखने में पीरियड पैंटी के फायदे - Period Panties for more absorbtion in hindi

सामान्य पैंटी की अपेक्षा पीरियड पैंटी की अवशोषण क्षमता (absorbtion capacity) अधिक होती है। माना जाता है कि यह नियमित मासिक धर्म कप (regular menstrual cups) या टैम्पोन की तुलना में दस गुना अधिक रक्त को अवशोषित कर सकता है। यह महिलाओं के लिए इसे अधिक प्रभावी और आसान होता है। पीरियड अंडरवेयर को विशेष रुप से डिजाइन किया जाता है जिसके कारण आपको बार बार पैड या पैंटी बदलने की जरुरत नहीं पड़ती है और यह लंबे समय तक आपको सुरक्षा प्रदान करने में भी सहायक होती है।

(और पढ़े – मासिक धर्म कप (मेंस्ट्रुअल कप) क्या है कैसे इस्तेमाल किया जाता है फायदे और नुकसान…)

पीरियड पैंटी के फायदे सुविधाजनक यात्रा करने में – Period Panties Ideal for traveling in Hindi

पीरियड पैंटी के फायदे सुविधाजनक यात्रा करने में - Period Panties Ideal for traveling in hindi

मासिक धर्म के दौरान यात्रा करने में पीरियड पैंटी का उपयोग करना काफी आरामदायक होता है। आपकी यात्रा लंबी हो या फिर छोटी, यह स्वतंत्र रूप से ब्लीडिंग को सोखता है, और आपको इसे हर दूसरे घंटे बदलने की चिंता करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। पीरियड पैंटी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह खिसकती नहीं है जिसके कारण यात्रा के दौरान इसे आपको ठीक करने की भी जरुरत नहीं पड़ती है। मैनस्ट्रुअल पैंटी यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए एक निश्चित रुप से एक वरदान (boon) है।

(और पढ़े – पीरियड में ब्लीडिंग कम करने के घरेलू उपाय…)

पीरियड पैंटी के लाभ पैड खिसकने से बचाने में – Period Panties stays in place in Hindi

पीरियड पैंटी के लाभ पैड खिसकने से बचाने में - Period Panties stays in place in hindi

महिलाएं अक्सर महसूस करती हैं कि मासिक धर्म के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले पैड या फिर टैम्पोन एक बार लगाने के बाद कुछ समय बाद अपनी जगह से खिसक जाते हैं जिससे महिलाओं को काफी असुविधा (uncomfortable) होती है और इसे ठीक करने के लिए कोई न कोई जगह ढूंढनी पड़ती है। जबकि पीरियड पैंटी के साथ ऐसा नहीं है। पीरियड पैंटी का पैड लंबे समय तक अपनी जगह पर बना रहता है जिसके कारण महिलाओं को असुविधा या बेचैनी महसूस नहीं होती है। यही कारण है कि ज्यादातर महिलाएं पीरियड पैंटी का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं।

(और पढ़े – टैम्पोन का उपयोग कैसे करें फायदे और नुकसान…)

पीरियड पैंटी के लाभ डिस्पोजेबल के रुप में – Period Panties for Disposable benefits in Hindi

पीरियड पैंटी के लाभ डिस्पोजेबल के रुप में - Period Panties for Disposable benefits in Hindi

आमतौर पर माहवारी के दौरान इस्तेमाल किये जाने वाला पैड रक्त सोखने (absorbtion) के बाद फेंक दिया जाता है जबकि पीरियड पैंटी का इस्तेमाल करने का एक बड़ा फायदा यह है कि इसे साफ करके बार बार इस्तेमाल किया जा सकता है। पैड आमतौर पर मासिक धर्म के खून को चार घंटे तक ही अवशोषित (absorption) कर पाते हैं जबकि पीरियड पैंटी आपको 12 घंटे तक सुरक्षा प्रदान करती है। इसलिए आपको डिस्पोजेबल मैनस्ट्रुअल पैंटी खरीदनी चाहिए ताकि यह लंबे समय तक आपको राहत प्रदान कर सके।

(और पढ़े – पीरियड्स के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं…)

निश्चिंत माहवारी के लिए पीरियड पैंटी के फायदे – Period Panties for Free bleeding in Hindi

निश्चिंत माहवारी के लिए पीरियड पैंटी के फायदे - Period Panties for Free bleeding in Hindi

पीरियड्स के दौरान पैड या टैम्पोन लगाने पर कुछ समय बाद जांघों के बीच बेचैनी सी महसूस होने लगती है। जिसके कारण ये काफी असुविधाजनक (uncomfortable) लगते हैं। इसके अलावा इस बात का भी डर रहता है कि खून लीक होकर कहीं कपड़े में ना लग जाए। इस मामले में पीरियड पैंटी बहुत आरामदायक होती है जिसमें कपड़े पर खून का दाग (stains) लगने की संभावना खत्म हो जाती है और ब्लीडिंग के दौरान आपको किसी भी बात की चिंता नहीं रहती है।

(और पढ़े – पीरियड्स के दिनों में दर्द क्यों होता है जानें मुख्य कारण…)

पीरियड पैंटी के नुकसान – Period Panties Side effects in Hindi

पीरियड पैंटी के नुकसान - Period Panties Side effects in Hindi

  • टैम्पोन या पैड की अपेक्षा पीरियड पैंटी काफी महंगी (expensive) होती है। हालांकि आपको सिर्फ एक ही बार पैसे खर्च करने पड़ते हैं और फिर आप इसका इस्तेमाल लंबे समय तक कर सकती हैं।
  • चूंकि मैनस्ट्रुअल पैंटी को धोकर इस्तेमाल किया जाता है इसलिए आपको इसे साफ करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
  • वैसे तो टैम्पोन या पैड लगाने पर आपको हमेशा माहवारी या फिर गीलेपन (wetness) का एहसास होता है लेकिन पीरियड पैंटी का इस्तेमाल करने पर आपको ऐसा महसूस नहीं होगा।
  • अगर आप हमेशा से पैड का इस्तेमाल (use) करती आ रही हैं तो आपको पीरियड पैंटी से शुरूआत में थोड़ी समस्या हो सकती है।

(और पढ़े – योनी में गीलापन होने के कारण और उपाय…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration