योग

न्यूड योगा क्या है, न्यूड योगा के फायदे के बारे में जानें – What Is Nude Yoga And Its Benefits In Hindi

न्यूड योगा क्या है, न्यूड योगा के फायदे के बारे में जानें - What Is Nude Yoga And Its Benefits In Hindi

Nude Yoga in Hindi – न्यूड योगा: बिना कपड़े पहने योग करने को क्रिया को न्यूड योगा या निर्वस्त्र योगा या नेकेड योगा कहते हैं कई सेलिब्रिटीज भी इसे करती हैं, आप भी न्यूड योगा के फायदे जानकर हो जायेंगे इंप्रेस। आमतौर पर योग को एक शक्तिशाली गतिविधि माना जाता है। यह शरीर एवं आत्मा को जोड़ने का कार्य करता है। योग की उत्पत्ति भारत से हुई और यह विकसित होकर अन्य देशों में पहुंचा। वैसे तो योग क्रियाएं विभिन्न प्रकार की होती हैं लेकिन न्यूड योगा भी योग का एक ऐसा प्रकार है जो प्राचीन काल में दिगंबर जैन, अघोरी साधु और अन्य तपस्वी समूहों के बीच किया जाता था। नागा साधु सबसे अधिक न्यूड योग का अभ्यास करते थे। वे अपने शरीर से जुड़ने एवं अपनी इच्छाओं को वश में करने के लिए न्यूड योगा का अभ्यास किया करते थे।

हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेज अपनी खूबसूरती और फिटनेस बरकरार रखने के लिए न्यूड योगा करती हैं। हमारे यहां भले ही लोग न्यूड योगा को अश्लील कहकर नकार दें, लेकिन इसके फायदों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। बिना कपड़े पहने योग करने के लिए यह तर्क दिया जाता है की निर्वस्त्र रहकर न्यूड योगा करने से योगासनों का फायदा तेजी से नजर आता है। साथ ही इसमें संकल्प और आत्म संयम का अभ्यास भी होता है।

पश्चिमी देशों जैसे अमेरिका, कनाडा, यूके, स्पेन, रूस और ऑस्ट्रेलिया में न्यूड योगा बहुत लोकप्रिय है और यहां इसके कई क्लब भी हैं जबकि भारत में न्यूड योगा को अश्लील माना जाता है और लोग क्लब में न जाकर घर पर छिपकर न्यूड योगा करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि न्यूड योगा क्या होता है और इसके फायदे क्या हैं।

विषय सूची

1. न्यूड योगा क्या है – What is nude yoga in Hindi
2. न्यूड योगा कैसे करें – Nude yoga kaise kare in Hindi
3. न्यूड योगा के फायदे – Nude Yoga Benefits In Hindi

न्यूड योगा क्या है – What is nude yoga in Hindi

बिना कपड़ों के योग का अभ्यास करने की क्रिया को न्यूड योगा कहा जाता है। इस योग को करने से पहले व्यक्ति के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं रहता है और वह नग्न अवस्था में हो जाता है। ज्यादातर लोग इस योग का अभ्यास घर पर और प्रकृति के बीच बैठकर जबकि कुछ लोग ग्रुप क्लास में न्यूड योगा करते हैं। पश्चिमी देशों और पश्चिमी संस्कृति में यह योगा आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि वहां लोग नग्नता को बहुत सहज तरीके से लेते हैं। न्यूड योगा देखने और सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है लेकिन इसे करने से अनेक लाभ होते है जिसके कारण ही इसका निर्माण किया गया है आइये जानते है न्यूड योगा कैसे करें के बारे में विस्तार से।

(और पढ़ें – हॉट योगा करने का तरीका और उसके फायदे)

न्यूड योगा कैसे करें – Nude yoga kaise kare in Hindi

  • न्यूड योगा को करने से पहले इसे समझना बेहद जरूरी है। वास्तव में बिना कपड़ों के न्यूड योगा का अभ्यास करने का अर्थ कामुकता से है ना कि यौन क्रिया से।
  • नेकेड योगा प्रशिक्षकों का मानना है कि इस दौरान उत्तेजना होना बहुत आम बात है और इसमें शर्मिंदगी महसूस नहीं होनी चाहिए।
  • न्यूड योगा का अभ्यास करने के लिए आपको खुद को मानसिक रुप से तैयार करने की जरूरत के अलावा एक चटाई, एक प्रशिक्षक और स्नान या शॉवर लेने की आवश्यकता पड़ेगी।
  • अगर आपके घर से पास कोई न्यूड योगा क्लब है तो आप वहां जाकर अभ्यास करें। इन क्लबों में पुरुष के साथ पुरुष और महिलाओं के साथ महिलाएं नग्न होकर न्यूड योगा करती हैं।
  • न्यूड योगा को घर में अपने पार्टनर के साथ भी किया जा सकता है।
  • योगा क्ला में आपको न्यूड योगा के पोज या पोजीशन के बारे में बताया जाता है जो कि अन्य योगाभ्यास की तरह ही होता है। अगर आप अकेले करना चाहती हैं तो सोलो पोज और अगर आप पार्टनर के साथ करना चाहती हैं तो आपको कुछ अलग पोज बताए जाते हैं। इसके अलावा योगा क्लब में आपको न्यूड योगा करने में आ रही दिक्कतों का समाधान किया जाता है।

न्यूड योगा में पार्टनर का चुनाव वैकल्पिक होता है अर्थात् आप अपना पार्टनर अपने साथ ला सकती हैं या फिर क्लब के प्रशिक्षक के साथ न्यूड योगा कर सकती हैं। हालांकि यह योगा करने के लिए आपको अपनी चटाई खुद लानी पड़ेगी और न्यूड योगा से पहले स्नान करना बेहद जरूरी होता है।

न्यूड योगा के फायदे – Nude Yoga Benefits In Hindi

न्यूड योगा के फायदे - Nude Yoga Benefits In Hindi

वैसे तो ज्यादातर लोगों के लिए न्यूड योगा करना संभव नहीं हो पाता है लेकिन इसके फायदे अनेक हैं। हालांकि कुछ लोग इसे अश्लील नहीं मानते हैं और इसके महत्व को समझते हुए न्यूड योगा का अभ्यास करते हैं। आइये जानते हैं न्यूड योगा करने से क्या फायदा होता है।

(और पढ़े – जानें, आखिर क्या है ऑर्गैज्मिक योग या ऑर्गैज्मिक मेडिटेशन)

न्यूड योगा के फायदे शरीर एवं मस्तिष्क को जोड़ने में – Nude Yoga for Mind-Body Connection in Hindi

न्यूड योगा के फायदे शरीर एवं मस्तिष्क को जोड़ने में - Nude Yoga for Mind-Body Connection in Hindi

वास्तव में न्यूड योगा को आध्यात्म का एक रुप माना जाता है। जब आप बिना कपड़ों के न्यूड योगा करते हैं तो आपको उन सभी गलतियों का पता चलता है जो आप कपड़े पहनकर करते समय नहीं पकड़ पाते हैं। न्यूड योगा करते समय जब आप अपने अंगों को स्पर्श करते हैं तब आपके शरीर और मस्तिष्क के बीच जुड़ाव बढ़ता है और अधिक गहरा भी होता है। यही कारण है कि आत्मा और शरीर के मिलन के लिए न्यूड योगा फायदेमंद होता है।

(और पढ़े – याददाश्त बढ़ाने के घरेलू उपाय, दवा और तरीके)

यौन क्रिया समझने में न्यूड योगा के फायदे – Nude Yoga Enhances Sexual Awareness in Hindi

न्यूड योगा सेक्स से जुड़ा हुआ नहीं है लेकिन यह आपको अपनी कामुकता से परिचित करवाने में मदद करता है। सेक्स हमारी प्रकृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे समझने के लिए समय देने की जरूरत होती है। नियमित रुप से न्यूड योगा का अभ्यास करने से पार्टनर के साथ अंतरंगता बढ़ती है और रिश्तों में सुधार होता है। इसके अलावा यौन जीवन भी सुखमय होता है। न्यूड योगा के जरिये सेक्स पावर को बढ़ाया जाता है।

(और पढ़े – यौन क्रिया व लैंगिकता की शिक्षा)

न्यूड योगा करने के फायदे बॉडी इमेज बेहतर करने में – Nude Yoga Boosts Body Image in Hindi

आपको यह जानकर यकीन नहीं होगा लेकिन न्यूड योगा आपकी बॉडी इमेज और आत्मसम्मान को बढ़ाने में काफी मदद करता है। आप चाहे घर पर, अकेले में या फिर न्यूड योगियों से भरे रुम में योगा करें, यह अंततः अपने शरीर से प्यार करना सिखाने में बेहद लाभकारी होता है। कुछ लोग अपने शरीर की तुलना दूसरों से करते हैं और फिर हीन भावना से ग्रसित हो जाते हैं। न्यूड योगा का अभ्यास करने के बाद अपने शरीर से लगाव बढ़ जाता है और आपको खोया हुआ आत्मसम्मान भी लौट आता है। न्यूड योगा आपको अपने ही शरीर को देखने का पाजिटिव नजरिया हासिल करने का मौका देता है।

(और पढ़ें – फिट बॉडी बनाने के लिए एक्सरसाइज)

योग मुद्राएं सुधारने में न्यूड योगा के फायदे – Nude Yoga Improves Yoga Postures in Hindi

आमतौर पर योग और आसन की ऐसी बहुत सी मुद्राएं हैं जिसे कपड़े पहनकर करने पर कोई भी व्यक्ति यह नहीं समझ पाता है कि वह गलत है या सही। लेकिन न्यूड योगा करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि बिना कपड़ों के आप इसे स्वतंत्र होकर कर सकते हैं और अपनी योग मुद्राओं की गलतियों को सुधार सकते हैं। यह प्राकृतिक रुप से आपको बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

(और पढ़ें – योग मुद्रा क्या है प्रकार और फायदे)

न्यूड योगा के फायदे नकारात्मक विचार दूर करने में – Nude Yoga Negative Feelings dur karne ke liye in Hindi

नकारात्मक भावनाओं एवं विचारों के कारण हमारा मन एवं मस्तिष्क बहुत जल्दी थक जाता है जिसके कारण हमारी ऊर्जा भी नष्ट हो जाती है। न्यूड योगा का अभ्यास करने से व्यक्ति को आंतरिक शांति का अनुभव होता है और मन में सकारात्मक विचार एवं ऊर्जा उत्पन्न होती है जिसके कारण जीवन आनंदमय होता है।

(और पढ़ें – नकारात्‍मक विचारों से मुक्ति पाने के उपाय )

नेकेड योगा के लाभ तनाव दूर करने में – Nude Yoga Stress dur karne ke liye in Hindi

नेकेड योगा के लाभ तनाव दूर करने में - Nude Yoga Stress dur karne ke liye in Hindi

जीवन के लिए तनाव साइलेंट किलर का काम करता है। इससे बचने के लिए योग करना बेहद जरूरी होता है। वैसे तो कई योग क्रियाएं तनाव दूर करने में सहायक होती हैं लेकिन न्यूड योगा स्ट्रेस दूर करने का एक सबसे अच्छा माध्यम है। एक रिसर्च के मुताबिक बिना कपड़ो के होने की वजह से लोग खुद को फ्री फील करते हैं। इससे उनका स्ट्रेस लेवल कम होने लगता है। अगर आप नियमित रुप से न्यूड योगा का अभ्यास करते हैं तो तनाव, डिप्रेशन और चिंता आपके जीवन से दूर हो जाएगा। इसके अलावा यदि आपको काम का बहुत अधिक तनाव हो रहा है तो न्यूड योगा का अभ्यास जरूर करें। इस योग से दिमाग शांत रहता है। इससे शरीर-आत्मा और मन का तालमेल मजबूत होता है।

(और पढ़ें – तनाव दूर करने के लिए योग)

न्यूड योगा के फायदे मन को शांत रखने के लिए – Nude Yoga Mind ko shant rakhne ke liye in Hindi

न्यूड योगा के फायदे मन को शांत रखने के लिए - Nude Yoga Mind ko shant rakhne ke liye in Hindi

कई विशेषज्ञों का मानना है कि न्यूड योगा मेडिटेशन का कार्य करता है। यह न सिर्फ आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि न्यूड योगा करने से आप अपने शरीर, अपने को एवं शरीर के विभिन्न हिस्से से परिचित पाते हैं। यह योगा करने से मन बेहद शांत रहता है। किसी से ईर्ष्या या द्वेष का भाव मन से निकल जाता है और मन एवं मस्तिष्क को एक आध्यात्मिक शांति का अनुभव होता है।

(और पढ़ें – मन की शांति के उपाय हिंदी में)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration