फिटनेस के तरीके

मुगदर व्यायाम के लाभ – Mugdar Exercise Benefits In Hindi

Mugdar Exercise Benefits In Hindi: मुगदर व्यायाम के लाभ आपको पहलवानों जैसी ताकत दिलाने में मदद कर सकते है। मुगदर व्यायाम को भारत में प्राचीन समय से किया जा रहा है, उस समय शरीर बनाने के लिए आज जैसी आधुनिक जिम की मशीन नहीं होती थी।

चंदगी राम “हिन्द केसरी”, दारा सिंह  “रुस्तम-ए-हिंद” और गामा पहलवान “रुस्तम-ए-ज़माना” जैसे पहलवान लोग पहले अखाड़े में मुगदर व्यायाम का अभ्यास करते है। मुगदर या मुदगल व्यायाम को आज “इंडियन क्लब ट्रेनिंग (Indian Club Training)” के नाम से जाना जाता है।

आपने इस अभ्यास को पुरानी फोटो में पहलवानों को करते देखा होगा। मुगदर एक्सरसाइज आपके ऊपर के शरीर को मजबूत करने के लिए जाना जाता है। बिगिनर लोगों को मुदगल व्यायाम करने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुगदर व्यायाम करने का तरीका और उससे होने फायदों के बारे में बताएगें।

विषय सूची

मुगदर व्यायाम करने का तरीका  – Steps to do Mugdar Exercise In Hindi

इंडियन क्लब ट्रेनिंग यानि मुगदर व्यायाम के कई वेरियंट है, इसे अलग अलग प्रकार से किया जा सकता है। मुदगल एक्सरसाइज को करने केलिए आप निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।

  • मुगदर व्यायाम करने के लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और दोनों हाथों में मुगदर को पकड़ लें।
  • अब सबसे पहले अपने दाएं हाथ के मुगदल को सिर के ऊपर से घुमाकर नीचे लगाएं।
  • फिर अब अपने बाएं हाथ के मुगदल को सिर के ऊपर से घुमाकर नीचे लगाएं।
  • यह क्रिया आपको बारी-बारी से दोनों हाथों से करनी है।
  • शुरूआत में आप कम वजन वाले मुगदल से करें. फिर अनुभव होने के बाद वजन को बढ़ा सकते है।

मुगदर व्यायाम के लाभ – Mugdar Exercise Benefits In Hindi

मुदगल व्यायाम करने से आपको निम्न लाभ होते है।

(और पढ़े – इस टिप्स से कुछ ही सप्ताह में बनेंगी ज़बरदस्त मसल्स…)

मुगदर एक्सरसाइज के फायदे कंधे की मजबूती में – Benefits of Mugdar Exercise for Shoulder strength In Hindi

मुगदर एक्सरसाइज के फायदे कंधे की मजबूती में - Benefits of Mugdar Exercise for Shoulder strength In Hindi

इंडियन क्लब ट्रेनिंग करने से कंधे मजबूत होते है और उनमें लचीलापन आता है। बेसबॉल, मार्शल आर्ट और टेनिस जैसे खेलों में लचीले कंधे की आवश्यकता होती है, जिसमें इंडियन क्लब ट्रेनिंग एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती है। यदि आप कंधे का दर्द और अकड़न से परेशान है तो मुगदर एक्सरसाइज इसमें आपकी सहायता करती है।

मुदगल व्यायाम करने के लाभ हाथों को मजबूत करने में – Mudgal Exercise Benefits for Strengthen hands In Hindi

मुदगल व्यायाम करने के लाभ हाथों को मजबूत करने में - Mudgal Exercise Benefits for Strengthen hands In Hindi

अपने हाथों को मजबूत करने और मजबूत पकड़ बनाने के लिए आप मुदगल व्यायाम को करें। जब आप मुगदर को अपने सिर के चारों ओर घुमाते है तो इससे आपके हाथों की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है। जो सामने के हाथ और पकड़ को मजबूत बनाता है।

(और पढ़े – वेट लिफ्टिंग (वजन उठाने) के फायदे और नुकसान…)

मुगदर व्यायाम के फायदे संतुलन में – Mugdar Exercise Benefits to Improve Balance In Hindi

शरीरक संतुलन को बनाये रखने के लिए मुगदर एक्सरसाइज अनेक प्रकार से फायदेमंद है। यह आपकी मांसपेशियों को लचीला बनता है जिससे आप किसी भी कार्य को अच्छी तरह से कर सकते है। यह व्यायाम कोआर्डिनेशन पर अधिक ध्यान देता है और शरीर के सभी अंगों में संतुलन को बनाये रखता है। इंडियन क्लब ट्रेनिंग एक्सरसाइज अप्रत्यक्ष रूप से उन छोटी मांसपेशियों को लक्षित करते हैं जो आपको सीधा रखने में मदद करती हैं और रोजमर्रा के कार्यों का ध्यान रखती हैं।

(और पढ़े – बॉडी बनाने के तरीके हिन्दी में…)

इंडियन क्लब ट्रेनिंग एक्सरसाइज के फायदे ह्रदय स्वास्थ्य में – Indian Club Training Exercise For Health Heart in Hindi

इंडियन क्लब ट्रेनिंग एक्सरसाइज फायदे ह्रदय स्वास्थ्य में - Indian Club Training Exercise For Health Heart in Hindi

हृदय संबंधी समस्या को दूर करने के लिए आप मुगदल व्यायाम को करें। दिल हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसके बिना जीवन संभव नहीं है इसलिए इसे स्वस्थ रखना आवश्यक होता है। मुदगल एक्सरसाइज करके आप अपने ह्रदय के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं। इंडियन क्लब ट्रेनिंग एक्सरसाइज रक्तचाप को कम करने में मदद करती है।

मुगदर एक्सरसाइज करने के फायदे सम्पूर्ण शारीरिक कसरत में – Mugdar Exercise Benefits for Full Body Workout in Hindi

मुगदर एक्सरसाइज करने के फायदे सम्पूर्ण शारीरिक कसरत में – Mugdar Exercise Benefits for Full Body Workout in Hindi

मुगदल व्यायाम आपके शरीर में अधिक संख्या में मांसपेशियों पर काम करके आपको फिट रखने में काफी मदद करते हैं। मुदगल करने के फायदे आपको एक ही समय में अपने कंधों, हाथों, पीट और रीढ़ पर फोकस करने में मदद करते हैं। यह आपके शरीर में मांसपेशियों को एक साथ काम करने और उनको मजबूत बनने मदद करता हैं।

(और पढ़े – सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए क्या करें और क्या ना करें…)

इंडियन क्लब ट्रेनिंग एक्सरसाइज फॉर कोर स्ट्रेंथ – Indian Club Training Exercise For Core strength in Hindi

मुगदल व्यायाम एक मजबूत कोर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यदि आप एक मजबूत कोर के लिए कोई व्यायाम की तलास कर रहें है तो मुदगल एक्सरसाइज आपके लिए सही व्यायाम हो सकता है। यह व्यायाम मूल रूप से मजबूत कोर मांसपेशियों पर काम करता है और अच्छी मुद्रा बनाए रखने में सहायक होता हैं।

(और पढ़े – फिट रहने के लिए सिर्फ दस मिनट में किए जाने वाले वर्कआउट और एक्सरसाइज…)

मुगदर व्यायाम के लाभ अपर बॉडी के विकास में – Mugdar Exercise Benefits For Upper body development in Hindi

मुगदर व्यायाम के लाभ अपर बॉडी के विकास में - Mugdar Exercise Benefits For Upper body development in Hindi

इंडियन क्लब ट्रेनिंग एक्सरसाइज हमारी अपर बॉडी के विकास के लिए बहुत ही अच्छा हैं। यह हमारे शरीर के ऊपरी भाग और छाती के विकास के लिए बहुत ही मददगार होता है। जब आप मुगदर व्यायाम करते हैं, तो आप अपनी पीठ को सीधा रखने के लिए अपने पेट को अपनी रीढ़ की ओर खींचना होता हैं जिससे आपका सीने को फैलता है। यह न सिर्फ आपकी भुजाएं बल्कि आपकी छाती, पीठ और कंधे को भी खोलता हैं।

(और पढ़े – फिट बॉडी बनाने के लिए एक्सरसाइज…)

मुगदर व्यायाम की सावधानियां – Mugdar Exercise Precautions In Hindi

मुदगल या मुदगल व्यायाम को करते समय आपको बहुत सावधानी रखने की जरूरत होती है। इंडियन क्लब ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान आपको सिर में चोट लगाने की संभावना होती है। यदि आप एक बिगिनर है तो कम वजन वाले मुगदल को इस्तेमाल करें। मुगदर व्यायाम को किसी ट्रेनर के सामने ही करना प्रारंभ करें।

(और पढ़े – वर्कआउट क्या होता है कितनी देर तक करें फायदे और नुकसान…)

मुगदर व्यायाम करने के नुकसान – Mugdar Exercise Disadvantages In Hindi

मुगदर एक्सरसाइज करने के कोई गंभीर नुकसान नहीं है फिर भी इसे करने से पहले आप निम्न बातों को ध्यान में रखें।

  • मुदगल व्यायाम को यदि सही तरीके से नहीं किया गया को इसमें चोट लगने की संभावना होती है।
  • मुगदर एक्सरसाइज को आप एक अनुभवी ट्रेनर के सामने करना प्रारंभ करें।
  • किसी भी परेशानी जैसे कंधा का दर्द, गर्दन दर्द, हाथों में दर्द और पीठ दर्द आदि के दौरान इस एक्सरसाइज को करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

(और पढ़े – बॉडी फिटनेस टिप्स इन हिंदी…)

मुगदर व्यायाम के लाभ (Mugdar Exercise Benefits In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration