घरेलू उपाय

लू लगने पर घरेलू नुस्खे और उपाय – Lu Lagne Par Gharelu Nuskhe

गर्मियों में, सभी लोग धूप और गर्मी से बचने के लिए अपने-अपने तरीके से सावधानी बरतते हैं, लेकिन फिर भी कई बार वे लू के शिकार हो जाते हैं। इसलिए आज मैं आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहा हूं, अगर आपको लू लग गयी है, तो आप लू लगने पर घरेलू नुस्खे (Lu Lagne Par Gharelu Nuskhe) की मदद से इससे आसानी से राहत पा सकते हैं।

लू लगने पर घरेलू नुस्खे – Home Remedies To Treat Heat Stroke In Hindi

लू लगने पर प्राथमिक उपचार करना बहुत ही जरुरी माना जाता है। लू लगने पर शरीर का तापमान बढ़ जाता है इसलिए लू लगने पर प्राथमिक उपचार की प्रक्रिया में सबसे जरुरी होता है शरीर के तापमान को कम करना। आप लू लगने की स्थिति में ये घरेलू उपचार अपना सकते है।

लू लगने पर घरेलू उपाय लिक्विड पेय का प्रयोग करें – Home remedy for sunstroke using liquid drinks in Hindi

लू लगने के बाद छाछ, दही, जूस, गन्ने का रस, सब्जियों का रस, शिकंजी आदि तरल पदार्थों को पीना चाहिए। यह आपके शरीर को अंदर से ठंडा करते हैं और आपके शरीर के तापमान को भी कम करते हैं।

(और पढ़े – फलों और सब्जियों के रंगों से जानें उनके गुणों और पोषक तत्‍व के बारे में…)

लू से निजात पाने का रामबाण इलाज है पानी – Lu lagne ka ramban ilaj pani In Hindi

हीटस्ट्रोक होने यानी लू लगने पर पानी आपकी सबसे ज्यादा मदद करता है, इसलिए लू लगने के बाद ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, ताकि आपका शरीर पानी की कमी को पूरा कर सके, क्योंकि इसकी कमी से आप हीटस्ट्रोक की चपेट में आ गए थे।

लू लगने पर घरेलू उपाय जौ के आटे और बेसन का करें प्रयोग – Barley flour and gram flour for Heat Stroke in Hindi

लू लगने के कारण शरीर पर हल्के लाल निशान दिखाई देते हैं, इसके लिए आप जौ के आटे और बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। जौ को प्याज के साथ पीसकर शरीर पर लगाएं, जिससे आपको काफी आराम मिल सकता है। दूसरी ओर, यदि आप लू लगने से बचना चाहते हैं, तो आप प्याज को जेब में रख सकते हैं, जिससे लू लगने की संभावना कम हो जाती है।

लू लगने पर घरेलू नुस्खे मालिश करें – Home remedies for sunstroke Massage in Hindi

लू लगने पर शरीर की मालिश करना भी एक आसान उपाय है, इसके लिए आप किसी भी ठंडे तेल का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही आप इसके लिए शरीर को बर्फ से सेक भी सकते हैं। इसके लिए आपको आइस पैक का उपयोग करना चाहिए और रोगी के सिर, पैर, पीठ, छाती आदि पर बर्फ लगाना चाहिए।

लू लगने पर घरेलू उपाय शरीर पर गीला कपड़ा फेरें – lu lagne par gharelu nuskhe geela kapda

गर्मी महसूस होने पर शरीर को ठंडे या गीले कपड़े से न लपेटें, क्योंकि यह एक इन्सुलेशन की तरह काम करेगा और आपके शरीर के तापमान को बढ़ाएगा। गीले कपड़े को ठंडे पानी में भिगोने के बाद इसे शरीर में हर जगह पर घुमाएं, जिससे शरीर का तापमान कम हो और आपको लू से राहत मिले।

(और पढ़े – शरीर का सामान्य तापमान कितना होता है, सामान्य रेंज और महत्व…)

लू लगने पर घरेलू इलाज ठंडी चीजें खाएं – Sunstroke ka gharelu ilaj thandi cheejen khaye

लू लगने पर आपका शरीर गर्म हो जाता है और फिर आपके शरीर को ठंडा करने की आवश्यकता होती है। इसके लिए आपको ठंडी चीजें खाने की जरूरत है। इसमें आप प्याज, तरबूज, ककड़ी, खरबूजा, अंगूर आदि चीजें खा सकते हैं।

लू लगने पर घरेलू नुस्खा धूप में जाने से बचे – lu lagne par gharelu upchar dhoop me jane se bache in Hindi

जब आपको लू लगने जैसा महसूस होता है, तो आपको सबसे पहले तेज धूप से तुरंत बाहर जाकर ठंडी जगह पर आना होता है। या आप इसके लिए कूलर या पंखे का इस्तेमाल भी कर सरते हैं। एसी का उपयोग न करें, क्योंकि यह आपको कूलर से थोड़ा देर से आराम देगा।

लू लगने पर घरेलू उपचार ढ़ीले कपड़े पहनें – lu lagne par gharelu upchar dheele kapde pehne in Hindi

लू लगने पर सभी कपड़े उतार दें या लू लगने पर सिर्फ पतले कपड़े पहनें। इससे क्या होगा, आपके स्किन के रोम छिद्रों से गर्मी निकलेगी और आपके शरीर से कुछ हद तक ठंडक चली जाएगी। लेकिन अगर आप मोटे कपड़े पहने होंगे तो आपके शरीर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाएगी और आपके शरीर को जल्द आराम नहीं मिलेगा।

साथ ही जो उपाय आपको बताये गए हैं, ये केवल शुरुआती उपाय हैं, इसलिए आपको हीटस्ट्रोक होने या लू लगने पर तुरंत डॉक्टर को भी दिखाना चाहिए, ताकि वह भी आपको सही सलाह दे सके और तुरंत आपका इलाज कर सके।

(और पढ़े – गर्मी से बचने के आसान उपाय…)

लू लगने पर घरेलू नुस्खे और उपाय (lu lagne par gharelu nuskhe) का ये एल्ख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरुँर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Deepak

Share
Published by
Deepak

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago