जड़ीबूटी

जानें गोखरू के फायदे और नुकसान के बारे में – Gokhru (Tribulus terrestris) benefits and side effects in Hindi

Tribulus terrestris in hindi जानिए गोखरू के फायदे और नुकसान के बारे में, गोखरू स्वास्थ्य के लिए एक उपयोगी हर्ब होती है इसका वैज्ञानिक नाम ट्रिबुलस टेरेस्ट्रिस (Tribulus terrestris) है। गोखरू का इस्तेमाल प्राचीन काल से ही कई बीमारियों के ईलाज के लिए किया जाता रहा है। गोखरू का सेवन अस्थमा, बाँझपन, बुखार, एक्ज़िमा व अन्य रोगों के उपचार के अलावा बॉडी बिल्डिंग,शारीरिक कमजोरी दूर करने,  यूरो-जेनिटल सिस्टम (मूत्रजननांगी प्रणाली) की बीमारियों को ठीक करने के लिए उपयोगी होता है। गोखरू के फूल पीले रंग के होते हैं यह मुख्य रुप से राजस्थान और हरियाणा के सूखे ईलाकों में पाया जाता है। नागफनी की तरह इसके फल पर कांटे लगे होते हैं यानि की गोखरु का फल कंटीला होता है।

Gokhru (गोखरू) सीने के दर्द को कम करने, एक्जिमा के ईलाज के लिए, प्रोस्टेट के आकार को सही करने, सेक्सुल डिसऑर्डर को ठीक करने के लिए, इंफर्टीलिट को दूर करने और कई अन्य तरह की बीमारियों को ठीक करने के लिए उपयोग में लाया जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको गोखरू हर्ब और उससे फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं गोखरु के फायदे और नुकसान के बारे में। इसका सेवन वैद्य के परामर्श के अनुसार ही करना चाहिए।

विषय सूची

1. गोखरू के फायदे – Gokhru Ke Fayde in Hindi

2. निम्न सावधानियां गोखरू के इस्तेमाल के दौरान बरतें-  Gokhru (gokshura) uses, Special Precautions & Warnings in Hindi
3. गोखरू के नुकसान –   Gokhru (gokshura) Ke Nuksan in Hindi

गोखरू के फायदे – Gokhru Ke Fayde in Hindi

हमारे शरीर के लिए गोखरू का सेवन अनेक प्रकार से लाभदायक होता है, इसके कुछ लाभ निम्न है-

गोखरू का लाभ बॉडी बनाने में – Gokhru benefits Enhancing athletic performance in Hindi

इसका सेवन चाहे अकेले करें या हर्ब्स और किसी सप्लीमेंट के साथ मिलाकर करें। यह शरीर को एक्टिव बनाता है और ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए अपना प्रर्दशन खेलों में अच्छा बनाने के लिए गोखरू का सेवन किया जाता है। एथलीट्स और खिलाड़ी प्रर्दशन में सुधार के लिए गोखरू का सेवन करते हैं।

(और पढ़े – बॉडी को मजबूत बनाने के लिए क्या खायें, जानिए एक्सपर्ट क्या कहते है)

सीने में दर्द को कम करने में गोखरू के फायदे – Gokshura benefits in reducing Chest pain in Hindi

गोखरू का एक्सट्रेट सीने के दर्द को कम करता है। हृदयशूल एक बीमारी है जिसके कारण सीने में दर्द पैदा हो जाता है गोखरू का सेवन हृदयशूल के उपचार के लिए करना लाभकारी होता है। लेकिन इसका सेवन वैद्य के परामर्श के अनुसार ही करना चाहिए।

गोखरू का फायदा एक्जिमा के उपचार में – Gokhru benefits in treating Eczema in Hindi

एक्जिमा त्वचा से संबंधित एक बीमारी होती है जिसे ठीक करने के लिए भी गोखरू का सेवन किया जाता है। यह त्वचा के लाल पड़ने और स्किन ब्रेकआउट को ठीक करने में मदद करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल वैद्य के परामर्श के अनुसार करें।

(और पढ़े – योनी में खुजली, जलन और इन्फेक्शन के कारण और घरेलू इलाज)

इरेक्टाइल डिसफंक्शन के उपचार में गोखरू के फायदे – Gokhru for Erectile dysfunction in Hindi

यौन स्वास्थ्य अच्छा ना होने से कई लोगों के जीवन तबाह हो जाते हैं। इसलिए गोखरू एक रामबाण औषधि है जो कि यौन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। कई रिसर्च बताते हैं कि 3 महीने तक गोखरु का सेवन करने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या से काफी हद तक निजात मिलती है। गोखरू का सेवन कामवासना और संतुष्टी बढ़ाता है साथ ही यह इरेक्शन को भी बढ़ाता है।

(और पढ़े – इरेक्टाइल डिसफंक्शन नपुंसकता (स्तंभन दोष) कारण और उपचार)

गोखरू काढ़ा से इंफर्टीलिटी ठीक होती है- Gokshura benefits for Infertility in Hindi

गोखरू पुरुषों में सेक्स पावर बढ़ाता है। कई अध्ययन बताते हैं कि गोखरू का सेवन सिर्फ 60 दिन में स्पर्म कांउट को बढ़ा देता है। जिससे पुरुषों को इंफर्टीलिटी की समस्या से निजात मिलती है। 1-2 महीनों में गोखरु का सेवन करने के बाद पुरुषों की सेक्सुअल डिजायर और फर्टीलिटी दोनों बढ़ती है सीधे शब्दों में कहा जाता है कि गोखरू का सेवन करने से पुरुषों को बांझपन से छुटकारा मिलता है। इसका इस्तेमाल वैद्य के परामर्श के अनुसार करें।

(और पढ़े – शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने का घरेलू उपाय )

महिलाओं की यौन समस्याएं ठीक करने में गोखरू पाउडर के फायदे – Gokshura for Sexual problems in women in Hindi

कई सारे शोध और रिसर्च बताते हैं कि सिर्फ पुरुषों ही नहीं बल्कि महिलाओं में भी सेक्सुअल प्रोब्लम ठीक करने में गोखरू का सेवन करना लाभकारी होता है। 4 सप्ताह तक गोखरू का सेवन करने से सेक्सुअल डिजायर (कामवासना), कामुकता, सेक्स पावर, लुब्रिकेशन और सेक्स करने की ताकत में इजाफा होता है। यौन समस्याओं से निजात दिलाने में गोखरू का सेवन फायदेमंद होता है।

यह सिर्फ पुरुषों के लिए ही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए भी लाभकारी होता है। (और पढ़े – सेक्स की इच्छा कैसे बढ़ाए)

गोखरू का सेवन प्रोस्टेट का आकार कम करता है – Gokhru benefits for Enlarged prostate in Hindi

गोखरू के सेवन करी पत्ता के साथ 12 सप्ताह करने से पुरुषों के बढ़े हुए प्रोस्टेट का आकार ठीक करने में मदद मिलती है। यह पुरुषों में यूरेनरी ट्रैक की कार्यप्रणाली को सुधारता है और पेशाब संबंधी समस्याएं दूर करता है। इसलिए गोखरू का सेवन फायदेमंद होता है।

निम्न सावधानियां गोखरू के इस्तेमाल के दौरान बरतें –  Gokhru (gokshura) uses, Special Precautions & Warnings in Hindi

गोखरू के नुकसान – Gokhru (gokshura) Ke Nuksan in Hindi

  1. गोखरू का सेवन गर्भावस्था में ना करें – Gokhru side effects during Pregnancy and breast-feeding in Hindi
  2. डायबिटीज में ना करें गोखरू का सेवन – Gokhru side effects during Diabetes in Hindi
  3. सर्जरी करवाने के समय गोखरू का सेवन ना करें – Gokhru side effects during Surgery in Hindi

गोखरू का सेवन गर्भावस्था में ना करें – Gokhru side effects during Pregnancy and breast-feeding in Hindi

गर्भावस्था के दौरान गोखरू का सेवन करने से भ्रूण का पूरा विकास नहीं हो पाता साथ ही इससे स्तनों में पर्याप्त मात्रा में दूध नहीं आता जिससे स्तनपान संबंधित समस्या पैदा हो जाती है। इसलिए गोखरू का सेवन गर्भावस्था में ना करें।

(और पढ़े – गर्भावस्था में आहार जो देगा माँ और बच्चे को पूरा पोषण )

डायबिटीज में ना करें गोखरू का सेवन – Gokhru side effects during Diabetes in Hindi

गोखरू ब्लड शुगर के लेवल को कम कर देता है इसलिए अगर आप पहले से ही डायबिटीज की दवाएं खा रहे हैं तो यह ब्लड शुगर के स्तर को जरुरत से ज्यादा कम कर देता है। इसलिए डायबिटीज की समस्या के दौरान गोखरू का सेवन ना करें।

(और पढ़े – शुगर ,मधुमेह लक्षण, कारण, निदान और बचाव के उपाय)

सर्जरी करवाने के समय गोखरू का सेवन ना करें – Gokhru side effects during Surgery in Hindi

किसी भी तरह की सर्जरी या मेडिकल ट्रीटमेंट से गुजर रहे हैं तो गोखरू का सेवन ना करें। गोखरू का सेवन ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को कम कर देता है जो कि सर्जरी के दौरान हानिकारक  साबित हो सकता है। इसलिए सर्जरी करवाने के समय गोखरू का सेवन  ना करें।

(और पढ़े – सत्यानाशी के फायदे और नुकसान )

इसी तरह की अन्य जानकरी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Pratistha

Share
Published by
Pratistha

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago