गर्भावस्था

पीरियड के कितने दिन बाद गर्भ ठहरता है – Period Ke Kitne Din Baad Garbh Thaharta Hai

Period Ke Kitne Din Baad Garbh Thaharta Hai प्रेगनेंसी को लेकर महिलाओं के मन में बहुत से सवाल होते है, पर ज्यादातर महिलाएं यह जानना चाहती है की पीरियड के कितने दिन बाद गर्भ ठहरता है, और पीरियड्स के कितने दिन बाद वो प्रेग्नेंट हो सकती है। कई महिलाएं प्रेगनेंसी की बात सोच कर खुश होती है कुछ महिलाएं घबरा जाती है क्योकि शायद वह बच्चे की जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह तैयार नहीं होती है, इस वजह से कई महिलाओं को तनाव से भी गुजरना पड़ता है। कुछ महिलाओं को यह डर रहता है की कहीं पीरियड्स के टाइम पर अपने साथी के साथ यौन सम्बन्ध बनाने से वह गर्भवती तो नहीं हो जाएगी या पीरियड्स के कितने दिन बाद वह गर्भवती हो सकती है। तो चलिए आज इस लेख में जानते है की पीरियड के कितने दिन बाद गर्भ ठहरता है और इसकी क्या प्रक्रिया है।

विषय सूची

  1. पीरियड के कितने दिन बाद गर्भ ठहरता है – Period Ke Kitne Din Baad Garbh Thaharta Hai in Hindi
  2. पीरियड्स के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी नहीं होती है – Periods ke kitne baad pregnancy nahi Hoti hai in hindi
  3. ओवुलेशन पीरियड फॉर प्रेगनेंसी – Ovulation period for pregnancy in Hindi
  4. ओव्यूलेशन की गणना करें – Calculating ovulation in hindi
  5. ओव्यूलेशन के लक्षण – Signs of ovulation in Hindi

पीरियड के कितने दिन बाद गर्भ ठहरता है – Period Ke Kitne Din Baad Garbh Thaharta Hai in Hindi

आखिर पीरियड्स के कितने दिन बाद गर्भ ठहरता है यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है क्योकि कभी कभी ऐसा भी होता है की पीरियड्स के तुरन्त बाद भी आप प्रेग्नेंट हो सकती है। वैसे तो ऐसा होने की बहुत ही कम संभावना होती है परन्तु अगर आप असुरक्षित यौन सम्बन्ध बनाती है तो गर्भवती होने की संभावना हो सकती है। वैसे बहुत से डॉक्टरों का मानना है की पीरियड्स में भी आप प्रेग्नेंट हो सकती है।

हम आपकी जानकारी के लिए यह बता दें की पूरे महीने में ऐसा कोई भी समय नहीं होता है जब आप गर्भवती नहीं हो सकती है, यदि आप बिना गर्भनिरोधक या प्रोटेक्शन के बिना सम्बन्ध बनाती है तो आपके गर्भवती होने की पूरी संभावना रहती है। लेकिन पीरियड के समय जब ओव्यूलेशन (Ovulation) की प्रक्रिया होती है और अंडा रिलीज़ होता है उस समय गर्भवती होने की ज्यादा संभावना रहती है, इसलिए आप को पीरियड के बाद प्रेगनेंसी के लिए अपने मासिक धर्म चक्र को ठीक से समझना होगा।

आपका मासिक धर्म चक्र पीरियड्स के पहले दिन से शुरू होता है और अगले माह के पीरियड्स के पहले दिन पर ख़त्म होता है जिसे मेंस्ट्रुअल साइकिल कहा जाता है। इस समय एग महिला के अंडाशय से निकलता है जिसे ओव्यूलेशन कहा जाता है। यह प्रक्रिया अगले महीने के पीरियड्स आने के 12-14 दिन पहले शुरू होती है। इसलिए इस समय सम्बन्ध बनाने से गर्भवती होने की संभावना ज्यादा रहती है। इसलिए कहा जा सकता है कि पीरियड के 12-14 दिन बाद गर्भ ठहरता है।

(और पढ़े – जानें गर्भधारण करने का सही समय क्या है…)

पीरियड्स के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी नहीं होती है – Periods ke kitne baad pregnancy nahi Hoti hai in Hindi

जैसा की हमने आपको बताया की पीरियड्स के बाद भी प्रेगनेंसी हो सकती है। जब ओव्यूलेशन की प्रक्रिया होती है उस समय अंडा रिलीज़ होता है, तब अंडा रिलीज़ होने के 5 दिन पहले से और अंडा रिलीज़ होने तक महिला के प्रेग्नेंट होने की संभावना बनी रहती है। परन्तु पीरियड आने से पहले और मासिक धर्म के पहले दिन से लेकर 6 वें दिन तक गर्भवती होने की संभावना बहुत ही कम होती है।

अगर किसी महिला को पीरियड बहुत ही कम समय के लिए होते हैं जैसे 19-22 दिन की तो ऐसे में यदि वो महिला यौन सम्बन्ध स्थापित करती है तो उसके गर्भवती होने की संभावना ज्यादा रहती है, क्योकि आपको यह पता होना चाहिए की सेक्स के बाद स्पर्म महिला के शरीर में कम से कम 5 दिन तक रह सकते है ऐसे में जिन महिलाओं का मासिक धर्म चक्र छोटा होता है उन महिलाओं में ओव्यूलेशन की प्रक्रिया जल्दी होने लगती है जिससे वह गर्भवती हो सकती है। वैसे तो पीरियड्स में गर्भवती होने की संभावना ना के बराबर होती है लेकिन कुछ मामलों में महिलाओं का माहवारी के समय गर्भवती होना पाया गया है।

इसलिए अगर आप अभी गर्भवती होने के लिए तैयार नहीं है तो पीरियड्स के समय या आम दिनों में भी गर्भनिरोधक या अन्य तरह के प्रोटेक्शन के बिना यौन सम्बन्ध स्थापित ना करें।

(और पढ़े – अनियमित माहवारी में कैसे करें गर्भधारण…)

ओवुलेशन पीरियड फॉर प्रेगनेंसी – Ovulation period for pregnancy in Hindi

ओव्यूलेशन प्रक्रिया में एक अंडाशय में से एक अंडा रिलीज़ होता है। रिलीज़ होने बाद, अंडा फैलोपियन ट्यूब में चला जाता है, जहां यह कम से कम 24 घंटे या उससे ज्यादा समय के लिए वहां रहता है। गर्भावस्था की प्रक्रिया तब होती है जब स्पर्म फैलोपियन ट्यूब से होते हुए अंडे के पास जाता है और इस दौरान अंडे को फर्टिलाइज (Fertilize) करता है। यदि स्पर्म अंडे को फर्टिलाइज नहीं करता है, तो अंडा गर्भाशय में चला जाता है और टूट जाता है, जिसका मतलब यह है की अंडा बेकार हो गया है और यह अगले मासिक धर्म के दौरान शरीर छोड़ने के लिए तैयार हो गया है।

(और पढ़े – ओव्यूलेशन (अंडोत्सर्ग) क्या है, साइकिल, कब होता है, कितने दिन तक रहता है और लक्षण…)

ओव्यूलेशन की गणना करें – Calculating ovulation in Hindi

अगर किसी महिला का मासिक चक्र 28 दिनों का होता है तो उसकी ओव्यूलेशन प्रक्रिया पीरियड्स आने के लगभग 14 दिन पहले से शुरू हो जाएगी। अधिकांश महिलाएं अपने चक्र के 11 और 21 दिनों के बीच ओव्यूलेट करती हैं। उनके अंतिम मासिक धर्म (LMP) का पहला दिन मासिक चक्र का 1 दिन कहलाता है। ओव्यूलेशन की प्रक्रिया हमेशा हर महीने एक ही दिन पर शुरू नहीं होती है यह अपेक्षित (expected) तिथि के दिन या उससे ज्यादा दिन भी हो सकती है।

ओव्यूलेशन के आसपास के हिस्से के चक्र को डॉक्टर द्वारा फर्टाइल विंडो (fertile window) कहा जाता हैं, क्योंकि इस समय किसी भी महिला के गर्भवती होने की संभावना सबसे अधिक होती है। जैसे, यदि कोई महिला 14 तारीख को अंडोत्सर्ग (ovulate) करती है, तो वह महिला उस दिन या अगले 24 घंटों के भीतर गर्भधारण कर सकती हैं। हालांकि,उन महिलाओं की फर्टाइल विंडो ओव्यूलेशन से कुछ दिन पहले शुरू हुई है और जैसा की हमने बताया की महिलाओं में स्पर्म शरीर के अंदर कम से कम 5 दिनों तक जीवित रह सकते हैं।

क्योकि यदि कोई महिला 9 से 13 दिनों के बीच असुरक्षित यौन संबंध बनाती है और उसके बाद भले ही कोई महिला 14 या 15 तारीख को यौन संबंध नहीं बनाती है, फिर भी गर्भवती हो सकती है। अब तो आप समझ गयीं होगीं पीरियड के कितने दिन बाद गर्भ ठहरता है (Period Ke Kitne Din Baad Garbh Thaharta Hai) और गर्भधारण  कैसे होता है।

(और पढ़े – क्या होती है ओवुलेशन टेस्ट किट और कैसे करें इसका इस्तेमाल…)

ओव्यूलेशन के लक्षण – Signs of ovulation in Hindi

ओव्यूलेशन के लक्षणों को ट्रैक करने से महिलाओं को हर महीने ओव्यूलेट करने के सटीक दिन को निर्धारित करने में मदद मिल सकती है। निम्न लक्षणों में शामिल हैं-

  • निचले पेट में हल्की ऐंठन होना
  • गीला, स्पष्ट, और अंडे की सफेदी के समान अधिक चिकनाहट वाला योनि स्राव निकलना
  • शरीर के तापमान में एक थोड़ी सी वृद्धि होना
  • एक उच्च सेक्स ड्राइव का अनुभव होना
  • इन संकेतों में से कुछ, जैसे कि शरीर का तापमान, ओव्यूलेशन होने के बाद भी बदलता रहता है इसलिए महिलाओं को फर्टाइल विंडो का पता करने के लिए शारीरक तापमान का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • आप फर्टाइल विंडो को ट्रैक करने के लिए अन्य विकल्प जैसे ओव्यूलेशन प्रेडिक्टर किट या फर्टिलिटी मॉनिटर का उपयोग भी कर सकती है।
  • इन दोनों विधियों का साथ में उपयोग करने से कोई भी महिला फर्टाइल विंडो को आसानी से ट्रैक कर पाएंगी।
  • इस तरह से आप पीरियड्स के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी हो सकती है इसका पता आसानी से लगा सकती है और यदि आप गर्भवती होना चाहती है तो इन सभी तरीकों से आप पीरियड के बाद गर्भवती हो सकती है।

(और पढ़े – पीरियड्स के दिनों में दर्द क्यों होता है जानें मुख्य कारण…)

पीरियड के कितने दिन बाद गर्भ ठहरता है (Period Ke Kitne Din Baad Garbh Thaharta Hai) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Reference

Diksha

Share
Published by
Diksha

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago