अध्यात्म

मन की शांति के उपाय – How To Get Peace Of Mind In Hindi

Man ki shanti ke liye kya kare मन की शांति भावनात्मक और मानसिक संतुलन की अवस्था है जिसमें मस्तिष्क चिंता, डर और तनाव से मुक्त हो जाता है। इस स्थिति में मन शांत रहता है और आजादी एवं आंतरिक खुशी का अनुभव होता है। ऐसे शांतिपूर्ण क्षण दुर्लभ नहीं होते हैं बल्कि जब आप प्रयास शुरू करते हैं और मन को शांत रखने वाली गतिविधियों में भाग लेते हैं तो मन भी अपने आप शांत रहने लगता है। इस संसार और प्रकृति में मन को सूकून पहुंचाने वाली बहुत सी चीजें मौजूद हैं, बस जरूरत है तो सही तरह से तलाश करने की। यदि आप भी अपने मन को शांत रखना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको मन की शांति के उपाय बताने जा रहे हैं।

विषय सूची

  1. मन की शांति के लिए गहरी सांस लें – Deep breathing for peace of mind in Hindi
  2. जल्दी मन को शांत रखने के लिए सुबह टहलने की आदत डालें – Go for a walk for peace of mind in Hindi
  3. प्रकृति की चीजों का आनंद मन को शांति प्रदान करता है – Enjoy nature for peace of mind in Hindi
  4. मन को शांत रखने के लिए भूलना सीखें – Man ki shanti ke tarike Learn to forgive in Hindi
  5. लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने से मिलती है मन को शांति – Have goals for peace of mind in Hindi
  6. मन की शांति के उपाय वर्तमान में जीयें – Live in the moment for peace of mind in Hindi
  7. चिंता कम करने से मिलती है मन को शांति – Worry less for peace of mind in Hindi
  8. मन को शांत रखने के लिए अपनी तुलना किसी से न करें – Don’t compare for peace of mind in Hindi
  9. मेडिटेशन करने से शांत रहता है मन – Meditation for peace of mind in Hindi
  10. मन की शांति के लिए सोशल मीडिया का कम इस्तेमाल करें – Eliminate social media for peace of mind in Hindi

मन की शांति के उपाय – Man ki shanti ke upay

अपने मन को शांत रखने के लिए आप निम्न तरीके को अपना सकते हैं।

मन की शांति के लिए गहरी सांस लें – Deep breathing for peace of mind in Hindi

जब हम अपने श्वास पर ध्यान केंद्रित करते हैं तब हमारे दिमाग में अच्छे रसायन स्रावित होते हैं जो मन को शांत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मन की शांति के लिए नियमित रूप से पांच बार गहरी सांस लेना और कुछ देर बाद सांस को छोड़ना चाहिए। गहरी सांस लेते समय फेफड़े और डायफ्राम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इससे मन और मस्तिष्क को तुरंत शांति, राहत और एक अलग तरीके का सूकून मिलता है।

(और पढ़े – अनुलोम विलोम प्राणायाम के फायदे और करने का तरीका…)

मन को शांत रखने के लिए सुबह टहलने की आदत डालें – Go for a walk for peace of mind in Hindi

विशेषज्ञों का मानना है कि जब शरीर को ताजी हवा मिलती है तो हमारा मन शांत रहता है और मन में नकारात्मक बातें नहीं आती हैं। इसलिए मन की शांति के लिए टहलना बहुत जरूरी होता है। टहलने से न सिर्फ हमारे मन से बुरे विचार बाहर निकलते हैं बल्कि शरीर में रक्त का प्रवाह भी बेहतर तरीके से होता है। इसलिए सुबह का समय टहलने के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इस समय उगते सूर्य की किरणें शरीर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती हैं जिससे की मन प्रसन्न और शांत रहता है।

(और पढ़े – मॉर्निंग वॉक के फायदे और स्वास्थ्य लाभ…)

प्रकृति की चीजों का आनंद मन को शांति प्रदान करता है – Enjoy nature for peace of mind in Hindi

माना जाता है कि प्रकृति से जुड़े रहने और प्रकृति के करीब रहने से भी मन शांत रहता है। यही कारण है कि मन की शांति के लिए ज्यादातर लोग शहर के शोरगुल से दूर नदियों और समुद्र के किनारे एकांत में बैठना पसंद करते हैं। चिड़ियों का चहचहाना, हवा बहना, नदियों का कलकल बहता पानी और प्रकृति की सभी चीजों से मन को अलग तरह की शांति मिलती है। इसलिए मन को शांत रखने के लिए प्रकृति से प्रेम करना बेहद जरूरी है। जब प्रकृति प्रदत्त चीजें आपको आनंदित करेंगी तो मन भी शांत रहेगा।

(और पढ़े – अपनी सोच को सकारात्मक बनाने के 5 तरीके…)

मन को शांत रखने के लिए भूलना सीखें – Man ki shanti ke tarike Learn to forgive in Hindi

अक्सर देखा गया है कि बहुत कम ही लोगों में भूलने और माफ करने की आदत होती है। लोग किसी बात को लंबे समय तक अपने मन में बिठाए रखते हैं और समझौता करना पसंद नहीं करते हैं जिसके कारण मन हमेशा परेशान रहता है और मन की शांति भंग हो जाती है। जीवन में अगर आप मन की शांति चाहते हैं तो अपने अंदर अच्छी आदतें विकसित करें। भूलना और माफ करना सीखें और आगे बढ़ जाएं।इस अनोखी आदत से सिर्फ मन ही शांत नहीं रहता है बल्कि व्यक्ति जीवन में भी बहुत तरक्की करता है।

(और पढ़े – जानिए एक्स बॉयफ्रेंड को भुलाने का तरीका…)

लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने से मिलती है मन को शांति – Have goals for peace of mind in Hindi

मनोवैज्ञानिकों का मानना है उद्देश्यहीन व्यक्ति अपने जीवन में सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। इसलिए मन की शांति के लिए आपके जीवन का कोई लक्ष्य होना बहुत जरूरी है। इससे सिर्फ आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के प्रति ही समर्पित नहीं रहेंगे बल्कि आपका ध्यान दूसरी तरफ भी नहीं भटकेगा, जो कि मन की शांति के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। सफल लोगों के मन की शांति के पीछे बड़ा कारण यह होता है कि वह अपने जीवन का एक उद्देश्य लेकर चलते हैं और उसमें सफलता प्राप्त करते हैं।

(और पढ़े – कौनसी आदतें व्यक्ति को जीवन में सफल और अमीर बनाती है…)

मन की शांति के उपाय वर्तमान में जीयें – Live in the moment for peace of mind in Hindi

जो लोग अपने भूत और भविष्य के बारे में अधिक सोचते हैं, वे सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। इसलिए मन की शांति के लिए यह सबसे जरूरी है कि आप कल की चिंता किए बिना एक एक पल को जियें। अगले क्षण क्या होने वाला है इसकी चिंता करने से मन की शांति भंग हो जाती है और मन में नकारात्मक बातें प्रवेश करने लगती हैं। इसलिए मन की शांति के लिए बेहतर यह है कि आप क्षणों का आनंद उठाना सीखें।

(और पढ़े – जीवन में हमेशा सकारात्मक कैसे बने रहें…)

चिंता कम करने से मिलती है मन को शांति – Worry less for peace of mind in Hindi

शोधकर्ताओं का मानना है कि हर व्यक्ति के मन में रोजाना तीस हजार से पचहत्तर हजार विचार आते हैं जिनमें से 80 प्रतिशत विचार बिल्कुल फालतू होते हैं और यही विचार व्यक्ति के चिंता का कारण बनते हैं जिसकी वजह से मन की शांति भंग हो जाती है। मन को शांत रखने के लिए यह जरूरी है कि हम चिंताएं भी कम करें। चिंता करने से मस्तिष्क कमजोर होता है जिसके कारण नकारात्मक विचारों पर हमारा नियंत्रण घट जाता है। मन की शांति के लिए खुश अधिक रहें।

(और पढ़े – चिंता दूर करने के उपाय, तरीके और घरेलू नुस्खे…)

मन को शांत रखने के लिए अपनी तुलना किसी से न करें – Don’t compare for peace of mind in Hindi

दुनिया में ऐसे लोगों का प्रतिशत ज्यादा है जो अपनी तुलना दूसरों से करते हैं। इससे सिर्फ आत्मविश्वास ही कमजोर नहीं होता है बल्कि मन की शांति भी भंग हो जाती है। इसलिए आप सिर्फ अपने को बेहतर बनाने पर ध्यान दें ना कि दूसरों से अपनी तुलना करने पर अपनी एनर्जी खर्च करें। ईश्वर ने हर व्यक्ति को अलग अलग बनाया है और सभी व्यक्तियों को अपना जीवन बेहतर बनाने का प्रयास स्वयं करना पड़ता है। इसलिए आप अपने को सर्वश्रेष्ठ मानें, दूसरों से तुलना न करें और मन की शांति को भंग न होने दें।

(और पढ़े – सकारात्मक सोच के फायदे…)

मेडिटेशन करने से शांत रहता है मन – Meditation for peace of mind in Hindi

मेडिटेशन मन की शांति के लिए नींव माना जाता है। वास्तव में मेडिटेशन एक आध्यात्मिक अभ्यास है और सदियों से लोग अपने मन को शांत रखने के लिए इसका अभ्यास करते आ रहे हैं। अगर आप अपने मन को शांत रखना चाहते हैं तो प्रतिदिन कम से कम 15 से 30 मिनट तक शांत वातावरण में बैठकर एकाग्र होकर मेडिटेशन करें। इससे तनाव और डिप्रेशन दोनों कम होगा और मन एकदम शांत रहेगा।

(और पढ़े – मेडिटेशन क्या होता है , प्रकार और करने के फायदे…)

मन की शांति के लिए सोशल मीडिया का कम इस्तेमाल करें – Eliminate social media for peace of mind in Hindi

आजकल इंटरनेट और सोशल मीडिया का अधिक उपयोग भी मन की शांति छीनने का बहुत बड़ा कारण है। जरूरत से ज्यादा टीवी देखना, अखबार की हर खबरें पढ़ना, वीडियो गेम्स और व्हाट्सएप और फेसबुक का अधिक उपयोग करने से मन परेशान रहता है। इसलिए मन की शांति के लिए यह बेहतर है कि आप सोशल मीडिया पर अपना कम समय खर्च करें और जितना संभव हो इनसे दूर रहें। मन को शांत रखने के लिए यही एक बेहतर तरीका है।

(और पढ़े – इंटरनेट की लत आपके मस्तिष्क को कैसे प्रभावित करती है…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Anamika

Share
Published by
Anamika

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago