गर्भावस्था

जाने गर्भ में लड़का होने के लक्षण क्या होते है – Signs You Are Pregnant With A Boy in Hindi

गर्भ में लड़का होने के लक्षण क्या होते है - Signs You Are Pregnant With A Boy in Hindi

Garbh me Ladka hone ke lakshan in Hindi जानिए गर्भ में लड़का होने के लक्षण क्या होते है आज हमारी चिकित्सा प्रणाली विज्ञान के ऊपर निर्भर है। आज के दौर में अल्‍ट्रा साउंड (ultrasound) के अलावा और कोई दूसरा तरीका नहीं है जो यह सही जानकारी दे सके कि गर्भ में जो भ्रुण है वह किस लिंग का है। गर्भ में बेबी गर्ल या बेबी बॉय होने के लक्षण ज्यादातर भ्रांति ही होते हैं। ठीक इसके उल्‍टा पहले के समय में बुजुर्गो द्वारा महिला का हाथ पकड़कर बता दिया जाता था कि गर्भ में बच्‍ची है या बच्‍चा है। उनका अनुमान भी लगभग सही होता था। गर्भधारण होने पर आज हम सिर्फ अनुमान ही लगा सकते है कि गर्भवती महिला लड़का को या लड़की को जन्‍म देगी।

आज के समय में गर्भ का लिंग परीक्षण कराना कानूनन अपराध है। चलिए हम आपकी की समस्या का हल निकाल देते है। हम आपको बताते है कि गर्भ में लड़का होने के लक्षण क्‍या है (Garbh me Ladka hone ke lakshan in Hindi)। जिससे आप लिंग परीक्षण जैसे कानूनी अपराध से बच सकें। साइंस के तहत गर्भावस्था के कुछ लक्षणों का संबंध बच्चे के सेक्स से होता है, मगर साइंस ने पूर्णतः इसपर भी कोई भी टिप्पणी नहीं की है।

विषय सूची

1. बच्‍चे का लिंग कब निर्धारित किया जाता है – When Is The Baby’s sex Determined in Hindi

2. गर्भ में लड़का होने के लक्षण – Garbh me Ladka hone ke lakshan in Hindi

  1. गर्भावस्था में लड़का होने के लक्षण आप सुंदर नहीं दिखतीं – Signs You Are Pregnant With A Boy You do not look good in Hindi
  2. गर्भ में लड़का होने के लक्षण पैर ठंडे होना – Signs You Are Pregnant With A Boy You get cold feet in Hindi
  3. लड़का होने के लक्षण है बच्चे के दिल की धड़कन धीमी होना – Pregnant With A Boy Baby’s heart beats are slower in Hindi
  4. गर्भ में लड़का होने के लक्षण बालों का अधिक उगना – Pregnant With A Boy You grow more hair in Hindi
  5. गर्भ में लड़का होने के लक्षण होता है हथेलियों का सूखना – Signs of being boy Your hands are dry in Hindi
  6. लड़का होने के लक्षण पेट का भारी होना – Pregnant With A Boy are heavy stomach in Hindi
  7. लड़का होने के लक्षण है अधिक गुस्सा आना – signs of being boy You are more aggressive in Hindi
  8. गर्भ में लड़का होने के लक्षण पेट का वजन बढ़ना –Pregnant With A Boy You gain weight mostly on your tummy in Hindi
  9. लड़का होने के लक्षण आप स्वादिष्ट भोजन की लालसा रखती है – Pregnant With A Boy You crave For savory food in Hindi
  10. गर्भ में लड़का होने के लक्षण बाएं करवट सोना – signs of being boy You sleep on your left in Hindi
  11. गर्भ में लड़का होने के लक्षण बताता है पेशाब का रंग – Garbh me Ladka hone ke lakshan Urine colour in Hindi
  12. लड़का होने के लक्षण है स्तन में परिवर्तन – Garbh me Ladka hone ke lakshan Breast changes in Hindi
  13. गर्भ में लड़का होने के लक्षण है पसलियों तक गर्भावस्था रेखा – Pregnant With A Boy Pregnancy line up to the ribs in Hindi

3. गर्भ में लड़का होने से जुड़े मिथक – myths on being pregnant with boy in Hindi

बच्‍चे का लिंग कब निर्धारित किया जाता है – When Is The Baby’s sex Determined in Hindi

जैसे ही गर्भाधारण होता है तब आपके बच्‍चे का लिंग निर्धारित हो जाता है। गर्भावस्‍था के लगभग 20-22 हफ्तों में इसकी पुष्‍टी अल्‍ट्रासाउंड के द्वारा की जा सकती है। पर ऐसा करना कानून अपराध है। इसलिए बच्‍चे के लिंग निर्धारण के अनुमान लगाना ही फायदेमंद है। अगर अनुमान सही लग जाए तो आपकी बात सही नहीं तो कोई बात नहीं।

(और पढ़े – अल्ट्रासाउंड क्या है और सोनोग्राफी की जानकारी)

गर्भ में लड़का होने के लक्षण – Garbh me Ladka hone ke lakshan in Hindi

गर्भ में लड़का होने के लक्षण - Garbh me Ladka hone ke lakshan in Hindi

गर्भावस्था में लड़का होने के लक्षण आप सुंदर नहीं दिखतीं – Signs You Are Pregnant With A Boy You do not look good in Hindi

गर्भावस्‍था के दौरान आपकी सुंदता कम हो जाती है ऐसा माना जाता है। आपके शरीर में उपस्थित हार्मोन आपको आलसीपन और चेहरे पर कील मुंहासे दे सकते है। जो लड़का होने की संभावना माना जाता है। जिन महिलाओं को सुबह की बीमारी या मतली की परेशानी नही होती है तो वे बालक को जन्‍म दे सकती है। अगर गर्भ में लड़की है तो उन महिलाओं में हार्मोन की वृद्धि उनकी त्‍वचा को सुंदर रंग और चमक मिलती है। मतलब यदि गर्भधारण के समय महिला चेहरे की सुंदरता खो दे तो संभव है कि उसे लड़का होगा।

(और पढ़े – त्‍वचा में निखार के लिए सल्‍फर युक्‍त भोजन )

गर्भ में लड़का होने के लक्षण पैर ठंडे होना – Signs You Are Pregnant With A Boy You get cold feet in Hindi

इस तरह के अनुमान का परिणाम सही मिलता है खास तौर पर जब आपका यह पहला बच्‍चा हो। यदि आपके हाथ और पैर जल्‍दी ठंडे हो जाते है तो यह इस बात की सूचना देता है कि आपके गर्भ में एक लड़का है। लेकिन आपको गर्म कपड़ो की जरूरत है ताकि आपको किसी प्रकार का कोई संक्रमण ना हो।

लड़का होने के लक्षण है बच्चे के दिल की धड़कन धीमी होना – Pregnant With A Boy Baby’s heart beats are slower in Hindi

पेट में बच्चे के दिल की आवाज सुनने से जो खुशी मिलती है उसे बताया नहीं जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि गर्भ में बच्‍चे की धड़कन से उसके लिंग का पता लगाया जा सकता है। गर्भ में बच्‍चे का दिल लगभग औसतन एक मिनिट में 140 बार धड़कता है। यदि बच्‍चे की धड़कन इससे कम होती है तो यह गर्भ में लड़का होने की संभावना दिखाता है। यदि आप डॉक्‍टर के पास जाते है तो बच्‍चे की धड़कनो की जानकारी जरूर लें।

गर्भ में लड़का होने के लक्षण बालों का अधिक उगना – Pregnant With A Boy You grow more hair in Hindi

गर्भावस्‍था बहुत सी समस्‍याओं को जन्‍म देती है। गर्भावस्‍था के समय बहुत सी महिलाओं के बालों में वृद्धि होती है जिससे उनके बालों की चोटी मोटी और मजबूत होती है। यह आपके शरीर में हार्मोनल परिवर्तन के फलस्‍वरूप होता है। ऐसा माना जाता है कि गर्भाधारण के समय जिन महिलाओं के बालों में वृद्धि के संकेत लड़के को जन्‍म की तरफ इशारा करते है।

(और पढ़े – बालों का असमय झड़ने का कारण और उपचार)

गर्भ में लड़का होने के लक्षण होता है हथेलियों का सूखना – Garbh me Ladka hone ke lakshan Your hands are dry in Hindi

गर्भावस्था के दौरान यदि आपकी हथेलियां शुष्‍क हो और चमड़ी निकल रही हो तो यह माना जाता है कि आप लड़के की मां बन सकती है।

गर्भावस्‍था के दौरान आप अपनी त्‍वचा में रूखापन और खुजली से पीडि़त हो सकती है। यदि आप इसमे कोई क्रीम लगाने के बाद भी कोई फायदा ना हो तो समझे कि आपके गर्भ में लड़का है।

लड़का होने के लक्षण पेट का भारी होना – Pregnant With A Boy are heavy stomach in Hindi

लड़का होने के लक्षण पेट का भारी होना - Pregnant With A Boy are heavy stomach in Hindi

बुजुर्ग महिलाएं आपके पेट को टटोल कर और उसका अच्छे से निरीक्षण करके यह देखती है कि आपको लड़का पैदा होगा या लड़की। ऐसा माना जाता है लड़के का वजन लड़की के वजन से ज्यादा होता है। यदि आपका पेट नीचे की ओर भारीपन से झुका हुआ होता है तो यह लक्षण बताते है कि आपके गर्भ में एक सुंदर सा बालक हो सकता है।

(और पढ़े – गर्भावस्था के दौरान सेक्स करना, सही या गलत)

लड़का होने के लक्षण है अधिक गुस्सा आना – Garbh me Ladka hone ke lakshan You are more aggressive in Hindi

गर्भावस्था के दौरान यदि आप ज्‍यादा आक्रामक हो गए है। यदि ऐसा है तो मान लीजिए की आपको लड़का होने वाला है। मगर साइंस ने अब तक इस बात का कोई ख़ास सबूत नहीं दिया है आपके मूड में परिवर्तन हार्मोन की बजह से होता है।

गर्भ में लड़का होने के लक्षण पेट का वजन बढ़ना –Pregnant With A Boy You gain weight mostly on your tummy in Hindi

महिलाए अक्‍सर ज्‍यादा वजन पसंद नहीं करती लेकिन गर्भावस्‍था ज्‍यादा वजन को साथ में लेकर आती है। यदि आपके वजन का ज्‍यादातर हिस्‍सा आपके पेट को केंद्रित करता है तो यह आपके लड़के को जन्‍म को दर्शाता है। लड़के को जन्‍म देने वाली महिलाओं में पेट को छोड़कर अन्‍य हिस्‍सों मे मोटापा नही होता है।

(और पढ़े – नॉर्मल डिलीवरी करने के उपाय)

लड़का होने के लक्षण आप स्वादिष्ट भोजन की लालसा रखती है – Pregnant With A Boy You crave For savory food in Hindi

गर्भावस्‍था के दौरान खान पान पर विशेष ध्‍यान दिया जाता है। आपके खाने की इच्‍छाएं और खाने का स्‍वाद आपके बच्‍चे के लिंग की पहचान कराने में मदद कर सकता है। क्‍या आपको गर्भावस्‍था के समय खट्टे और नमकीन भोजन की इच्‍छा होती है। अगर ऐसी बात है तो लड़का होने की संभावना बढ़ जाती है। गर्भावस्‍था के दौरान इन खाद्यों के अलावा पौष्टिक भोजन पर भी ध्‍यान देना चाहिए।

गर्भ में लड़का होने के लक्षण बाएं करवट सोना – signs of being boy You sleep on your left in Hindi

सभी लोगों को सोना अच्छा लगता है। गर्भावस्था आपको थकान देती है जिससे आपको ज्यादा सोने की जरूरत महसूस होती है। आपको गर्भावस्था के दौरान करवट लेकर सोना चाहिए। ध्‍यान रखें नींद लेते वक्त पेट पर दबाव न पड़े नहीं तो इससे आपके होने बाले बच्चे को नुकसान हो सकता है। हमेशा वाएं करवट लेकर सोना आपके गर्भ में लड़के की संभावना बताता है। शरीर को आराम देने के लिए बाएं करवट ही सोना ज्यादा फायदेमंद होता है।

(और पढ़े – ज्यादा सोने के नुकसान और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव)

गर्भ में लड़का होने के लक्षण बताता है पेशाब का रंग – Garbh me Ladka hone ke lakshan Urine colour in Hindi

आपका यह मानना सही है कि स्थितियों और खान पान के कारण पेशाब का रंग बदलता रहता है। जिसका एक कारण शरीर में पानी की कमी होना है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि जिन महिलाओं के गर्भ में लड़का होता है उनके पेशाब का रंग गहरा होता है। यह ऐसी स्थिति होती है जिसमें आपके पानी ज्‍यादा या कम पीने से कोई प्रभाव नही पड़‍ता। वे महिलाए जो गर्भ में लड़की लिए हुए है उनके पेशाब का रंग हल्‍का और साफ होता है। इस तरह के सामान्‍य लक्षणों से हम गर्भ का लिंग परिक्षण कर सकते है।

(और पढ़े – मूत्राशय में संक्रमण के कारण, लक्षण और बचाव)

लड़का होने के लक्षण है स्तन में परिवर्तन – Garbh me Ladka hone ke lakshan Breast changes in Hindi

गर्भावस्‍था आपके शरीर में बहुत से परिवर्तन लेकर आती है। बच्‍चे के जन्‍म लेने के पहले ,आपके स्‍तन बच्‍चे के लिए दूध तैयार करना शुरु कर देते है। ऐसा माना जाता है कि यदि आपका दायां स्‍तन आपके बाएं स्‍तन से बड़ा है तो आपको लड़का पैदा होने की संभावना है। और यदि आपका बायां स्‍तन बड़ा है तो समझ लीजिए कि आपको लड़की पैदा हाने वाली है।

(और पढ़े – शिशु के जन्म के कितने दिनों बाद हो आप हो सकती हैं गर्भवती)

गर्भ में लड़का होने के लक्षण है पसलियों तक गर्भावस्था रेखा – Pregnant With A Boy Pregnancy line up to the ribs in Hindi

ज्‍यादातर महिलाओं में गर्भावस्‍था के समय पेट के नीचे कुछ गहरी रेखाएं होती है, जिन्‍हें लाइनिया निग्रा (Linea nigra) कहते है। यदि आपके गर्भ में लड़का है तो इस प्रकार की रेखाएँ आपके पेट में नीचे की तरफ फैलती है। यदि ये रेखाएं टूटती है तो इससे भी यही संकेत मिलता है कि आपके गर्भ में लड़का है। सभी महिलाओं में इस प्रकार के लक्षण दिखाई नहीं देते है।

(और पढ़े – एक्टोपिक प्रेगनेंसी (अस्थानिक गर्भावस्था) के कारण, लक्षण, इलाज और बचाव)

गर्भ में लड़का होने से जुड़े मिथक – myths on being pregnant with boy in Hindi

गर्भ में लड़का होने से जुड़े मिथक - myths on being pregnant with boy in Hindi

  • आपके पेट का आकार बास्केटबाल की तरह है।
  • गर्भ में लड़का होने पर अधिक लात मारता है।
  • जब आप किसी लड़के के साथ गर्भवती होते हैं तो आपका सिर दर्द बढ़ता है।
  • गर्भावस्था के दौरान मूड स्विंग को लड़की होने का संकेत समझना।
  • अगर बच्चे की दिल की धड़कन 140 बीपीएम से कम दर्ज की जाती है, तो इसका मतलब है कि वह एक लड़का है।
  • गर्भावस्था के दौरान मॉर्निंग सिकनेस को लड़की होने का संकेत समझना।
  • गर्भावस्था के दौरान मीठा खाने की क्रेविंग को लड़की होने का संकेत समझना।

गर्भ में लड़का होने का केवल अनुमान ही लगाया जा सकता है अल्‍ट्रासाउंड (ultrasound) के अलावा ऐसा कोई भी तरीका नहीं है जिससे आप 100% बता पायें की गर्भ में लड़का है या लड़की।

बच्चे के सेक्स का पता करने का सबसे बेहतर उपाय अल्ट्रासाउंड ही होता है। यह गर्भावस्था के 20 हफ्तों के बाद ही सही परिणाम दे सकता है। क्योंकि इससे पहले बच्चे के अंग ठीक से विकसित नहीं होते हैं।

गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला के लक्षणों को देखकर बच्चे के सेक्स का अंदाज़ा लगाना ज्यादातर मामलों में गलत ही होता है। लेकिन हाँ गर्भ में लड़का होने का अनुमान जरूर लगाया जा सकता है इससे आप बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में भी जान सकती है। हालांकि, अगर आप गर्भवती हैं तो ये न सोचें की बच्चा, लड़का है या लड़की, सिर्फ़ यह सोचें कि होने वाला बच्चा शारीरिक व मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ रहे।

(और पढ़े –प्रेगनेंसी के नौवे महीने में रखें इन बातों का ध्यान)

नोट – पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (PCPNDT) अधिनियम, 1994 भारत में कन्या भ्रूण हत्या को रोक्न्र और गिरते लिंगानुपात को रोकने के लिए भारत की संसद द्वारा पारित एक संघीय कानून है। इस अधिनियम के तहत प्रसव पूर्व लिंग के निर्धारण (प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक ‘पीएनडीटी’) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस लेख में दी गयी सभी जानकारी लोगों की मान्यता के आधार पर दी गयी है। Healthunbox किसी भी रूप में लिंग का परीक्षण कराने का समर्थन नहीं करता है।

इसी तरह की अन्य जानकरी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Leave a Comment

1 Comment

Subscribe for daily wellness inspiration