फिटनेस के तरीके

फेस की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज – Face Ki Charbi Kam Karne Ke Liye Exercise

फेस की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज - Face Ki Charbi Kam Karne Ke Liye Exercise

Face Ki Charbi Kam Karne Ke Liye Exercise: चेहरे पर जमी अतिरिक्त चर्बी देखने में ख़राब लगती है जो आपकी सुंदरता को भी ख़राब कर देती है। फेस की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज इससे छुटकारा पाने में आपकी मदद कर सकती है। अधिक मोटापा के कारण आपके फेस पर भी चर्बी जमा हो जाती है।

जब भी आप किसी के सामने जाते है तो देखने वाला सबसे पहले आपका फेस ही देखता है। यदि आपके चेहरे पर अतिरिक्त चर्बी जमा हो जाती है तो फेस काफी भरा भरा सा दिखाई देता है और फैट की वजह से लटक रही चिन से आप काफी मोटे लगते है।

जब आप चेहरे की एक्सरसाइज करते है तो यह फेस वेट लॉस एक्सरसाइज आपके फेस पतला करने, नाक पतली करने, गालों को पतला करने और गले का मोटापा कम करने आदि सभी चीजों में आपकी मदद करता है।

आइये फेस की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज (Face Fat Reducing Exercise In Hindi) को विस्तार से जानते है।

फेस की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज – Face Fat Reducing Exercise In Hindi

चेहरे पतला करने का तरीका में आप नीचे दी गई फेस स्लिम एक्सरसाइज को करें। ये फेस वेट लॉस में आपकी मदद करती है। आइये फेस की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज को करने के तरीके को जानते है।

(और पढ़ें – फेस योगा चेहरे को सही रूप देने के लिए)

फेस वेट लॉस के लिए फिश पोज एक्सरसाइज – Fish pose exercises for face weight loss In Hindi

चेहरे की चर्बी कम करने के लिए आप फिश पोज एक्सरसाइज को करें। यह गालों पर जमा फैट को कम करने में मदद करता है। फेस की स्किन को टाइट रखने में फिश पोज एक्सरसाइज बहुत प्रभावी है।

  • फिश पोज एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले सीधे बैठ जाएं।
  • अब अपने मुंह को बंद करके, गालों को अंदर की ओर चूसें।
  • इससे आपके गाल अंदर की ओर हो जायेंगे और होंठ की आगे की ओर नुक बन जाएगी।
  • इस स्थिति में आप आपका चेहरे एक मछली की तरह दिखाई देगा।
  • इसे 30 सेकंड के लिए करे और फिर 10 सेकंड के लिए आराम करें।
  • फिश पोज एक्सरसाइज को दिन में कई बार किया जा सकता है।

फेस पतला करने का तरीका बैलून फेस एक्सरसाइज – Balloon Face Exercise for Face Fat Reducing In Hindi

बैलून फेस (ब्लोइंग एयर एक्सरसाइज) एक्सरसाइज फेस पतला करने का अच्छा तरीका है। इस चेहरे के व्यायाम में आपको गुब्बारा फूलने की तरह मुंह को फुलाना होता हैं। जब आप गुब्बारा फुलाते हैं तो आपकी मांसपेशियों में खिंचाव होता है जिसके कारण मांसपेशियां फैल (expand) जाती हैं और चेहरे की चर्बी कम होती है।

  • बैलून फेस एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले सीधे बैठ जाएं।
  • अब आप अपने मुंह को खोलें और जितनी अधिक हवा मुंह में भर सकते है भरे।
  • अब अपने मुंह को बंद कर लें और लगभग 15 सेकंड के लिए रुकें।
  • इस एक्सरसाइज के दौरान अपनी साँस को रोक कर रखें।
  • अब मुंह की पूरी हवा को बारी बारी से एक दोनों गालों की ओर करे।
  • फिर 15 सेकंड के बाद मुंह को खोलें और साँस लें।

फेस स्लिम करने के लिए करे लिप पुल एक्सरसाइज – Lip pull exercise for Face Fat Reducing In Hindi

लिप पुल एक्सरसाइज चिन फैट को कम करने के लिए बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है। यह आपके चेहरे की मांसपेशियों को टोन करती है जिससे फेस आकर्षक दिखाई देता है।

  • लिप पुल एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े जाएं।
  • अपने चेहरे को सामने की ओर सीधा रखें।
  • अब अपने नीचे के होंठों को जबड़े के साथ बाहर की ओर निकालें।
  • कुछ सेकंड के इसलिए इस स्थिति में रहें और फिर से सामान्य अवस्था में आ जाएं।
  • लिप पुल एक्सरसाइज के 10 रैप के 4 सेट करें।

(और पढ़ें – फेस की स्किन टाइट करने के योग)

डबल चिन कम करने की एक्सरसाइज चिन लिफ्ट – Chin Lift Exercise for Double Chin Reduction in Hindi

चिन लिफ्ट एक्सरसाइज डबल चिन कम करने में आपकी मदद कर सकती है। चेहरे के लिए यह व्यायाम करना बहुत सरल है आप इसे आसानी से कर सकते हैं।

  • चिन लिफ्ट एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े जाएं।
  • अब अपने सिर को ऊपर ऊपर करके आसमान की ओर देखें।
  • फिर ऊपर देखते हुए आसमान को जोर से किस (kiss) करें।
  • इस एक्सरसाइज के 15 – 20 रेप्स के तीन सैट करे।

स्लिम फेस के लिए करे रोटेट टंग एक्सरसाइज – Rotate Tongue Exercise to Slim Face in Hindi

चेहरे को पतला करने के लिए आप रोटेट टंग एक्सरसाइज को कर सकते है। यह बहुत ही प्रभावी एक्सरसाइज है।

  • रोटेट टंग एक्सरसाइज को करने के लिए आप सबसे पहले सीधे बैठ जाएं।
  • अपनी जीभ को थोड़ा बाहर निकालें।
  • अब जीभ को दातों की बाहरी ओर लिप्स और दांतों के बीच वृत्ताकार गति में घुमाएं।
  • इसे क्रिया को 15 बार करें और फिर रुकें।
  • रोटेट टंग एक्सरसाइज को दिन में 2-3 बार करें।

गले का मोटापा कम करने के लिए करें जॉ रिलीज एक्सरसाइज – Jaw Release Exercise to reduce Face Fat in Hindi

जॉ रिलीज एक्सरसाइज गले का मोटापा कम करने के लिए असरदार व्यायाम है। एक्सरसाइज में बस आप एक च्यूंगम को लेकर इसे चबाना शुरू कर दें। चेहरे की चर्बी घटाने के लिए च्यूंगम चबाना बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन च्यूंगम चबाने से पहले यह ध्यान रखें कि आपका च्यूंगम शुगर फ्री होना चाहिए अन्यथा अतिरिक्त कैलोरी के कारण आपके शरीर का वजन बढ़ सकता है।

च्यूंगम चबाने से आपकी मांसपेशियां सक्रिय (active) और टोन होती हैं और आपके गालों पर जमा फैट नष्ट होता है जिसके कारण आपका चेहरा स्लिम दिखायी देता है। चेहरे की चर्बी को घटाने के लिए रोजाना दिन में दो बार 20 मिनट तक च्यूंगम चबाना चाहिए।

(और पढ़े – चेहरे और गाल की चर्बी बढ़ाने के आसान घरेलू तरीके…)

फेस स्लिम एक्सरसाइज में नेक रोल करे – Neck roll Exercise to reduce Face Fat in Hindi

नेक रोल एक्सरसाइज में आपको अपनी गर्दन को घुमाना होता है। यह व्यायाम पूरे चेहरे से फैट कम करने में मदद करता है।

  • नेक रोल एक्सरसाइज को करने के लिए आप सबसे पहले सीधे बैठ जाएं या खड़े हो जाएं।
  • अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें।
  • अब गर्दन को क्लॉक वाइज या एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं।
  • यह एक्सरसाइज कुछ सेकंड के लिए करें।

फेस पतला करने के व्यायाम में एक्स और ओ बोलें – Say X, Say O to reduce facial fat in Hindi

चेहरे के फैट को कम करने के लिए मुंह से एक्स (X) और ओ (O) ये दो अक्षर बोलें। एक्स और ओ बोलते समय जितना संभव हो अपने मुंह को उभारें और फैलाएं। यह प्रक्रिया कई बार तीन से मिनट तक दोहराएं। इससे आपके गाल की मांसपेशियों में खिंचाव उत्पन्न होगा जिसके कारण ये मजबूत बनेंगी और आपके चेहरे पर जमा चर्बी कम होगी और चेहरा पतला और स्लिम दिखायी देगा।

(और पढ़ें – चेहरे की चर्बी कम करने के उपाय)

फेस की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज (Face Ki Charbi Kam Karne Ke Liye Exercise) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration