रिलेशनशिप टिप्स

शादी के लिए सही उम्र क्या है – Right Age For Marriage In Hindi

Shadi Ke Liye Sahi Age Kya Hai क्या आप जानतें हैं शादी के लिए सही उम्र क्या है? क्या शादी करने के लिए कोई आदर्श आयु होती है? लड़के और लड़कियों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि आखिर उन्हें किस उम्र में शादी करनी चाहिए। आमतौर पर अब भारतीय समाज में भी लोग पश्चिमी देशों की तरह अधिक उम्र में विवाह करने लगे हैं। वैसे तो कानूनी रुप से लड़की के लिए शादी की वास्तविक उम्र 18 वर्ष और लड़के के लिए 21 वर्ष है लेकिन आज के आधुनिक समय में लड़के लड़कियां अपने जीवन एवं भविष्य का फैसला खुद करते हैं और ज्यादातर लोग उम्र के आधार पर नहीं बल्कि अपने करियर के हिसाब से शादी के बारे में सोचते हैं।

कई बार यह भी देखने को मिलता है कि अगर लोग कम उम्र में ही काफी सफल हो जाते हैं और अच्छी नौकरी पा जाते हैं तो वे शादी की उम्र तक पहुंचते ही वैवाहिक बंधन में बंध जाते हैं लेकिन छोटे एवं पिछड़े जगहों पर रहने वाले लोगों के लिए ये सभी चीजें महत्वपूर्ण नहीं होती है बल्कि वे जिम्मेदारी खत्म करने के लिए अपने नाबालिक बच्चों का विवाह कर देते हैं। अगर आप इस बात को लेकर भ्रमित हैं कि शादी के लिए सही उम्र क्या है तो इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

विषय सूची

1 लड़कियों के लिए शादी की सही उम्र – ladki ki shadi ke liye right age in hindi
2. लड़कों के लिए शादी की सही उम्र – ladke ki shadi ke liye right age in hindi
3. सही उम्र में शादी करना क्यों है जरूरी – sahi age mein shadi karna kyon hai jaruri in hindi

लड़कियों के लिए शादी की सही उम्र – Ladki ki shadi ke liye right age in Hindi

आज के समय में लड़कियां शिक्षा पाने के लिए घर से बाहर निकल रही हैं इसलिए वे इतनी सक्षम होती हैं कि अपनी शादी सही समय पर करने का फैसला कर सकें। जैसा कि ऊपर बताया जा चुका है कि भारत में लड़की की शादी की निम्नतर उम्र 18 वर्ष निर्धारित की गयी है। लेकिन बदलते समय के अनुसार लड़कियों की शादी के लिए आइडियल उम्र 24-25 वर्ष है। इसका कारण यह है कि आजकल हर लड़की परास्नातक होने के बाद ही शादी करना चाहती है। हालांकि यह अलग अलग स्थानों पर भिन्न भिन्न हो सकता है। लेकिन आजकल लोग इसी उम्र में लड़कियों की शादी करते हैं। लड़कियों की शादी की सही उम्र 24 वर्ष के आसपास या उससे अधिक होनी चाहिए।

(और पढ़े – शादी करना क्यों जरूरी है, फायदे और नुकसान…)

लड़कों के लिए शादी की सही उम्र – Ladke ki shadi ke liye right age in Hindi

अक्सर देखा जाता है कि लड़कियों की तरह लड़के की उम्र को लेकर लोग चिंतित नहीं होते हैं। अधिक उम्र के लड़कों के साथ भी कम उम्र के लड़कियों की शादी कर दी जाती है। कानूनी रूप से लड़कों की शादी के लिए निम्नतम उम्र 21 वर्ष निर्धारित की गयी है। लेकिन चूंकि शादी के बाद लड़कों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है इसलिए लड़के लड़कियों की अपेक्षा अधिक देर से शादी करते हैं। आज के समय में लड़कों की शादी के लिए आइडियल उम्र 27 से 29 के बीच मानी जाती है। हालांकि कुछ लड़के 30 या इससे अधिक उम्र में शादी करना पसंद करते हैं। लड़कों की शादी की सही उम्र 27 वर्ष के आसपास या उससे अधिक होनी चाहिए।

(और पढ़े – लव मैरिज के फायदे और नुकसान…)

सही उम्र में शादी करना क्यों है जरूरी – sahi age mein shadi karna kyon hai jaruri in Hindi

माना जाता है कि कई मनोवैज्ञानिक कारणों से सही उम्र में व्यक्ति को शादी कर लेनी चाहिए। आइये जानते हैं कि आखिर सही उम्र में शादी करना क्यों है जरूरी।

डिप्रेशन से बचने के लिए सही उम्र में शादी जरूरी – Marriage in right age to avoid depression in Hindi

एक स्टडी में पाया गया है कि जो स्त्री या पुरुष सही समय पर शादी कर लेते हैं वो बहुत जल्दी या बहुत देर से शादी करने वालों की तुलना में ज्यादा खुश रहते हैं और उन्हें डिप्रेशन की समस्या नहीं होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि जीवन में तनाव के कई कारण होते हैं लेकिन युवावस्था में होने वाला तनाव समय पर शादी करने से काफी हद तक कम हो जाता है।

(और पढ़े – डिप्रेशन और उदासी दूर करने के उपाय…)

सही उम्र में शादी के फायदे ज्यादा पैसे कमाने के लिए – Sahi umar mein shadi jyada paise kamane ke liye in Hindi

अमेरिका कम्युनिटी सर्वे के डाटा के अनुसार जो लोग सही समय पर शादी कर लेते हैं उनके पास अधिक पैसे कमाने और अधिक मेहनत करने का विकल्प मौजूद हो जाता है। इसका कारण यह है कि शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। इसकी वजह से व्यक्ति अपनी कमाई का पैसा फिजूल की चीजों पर नहीं उड़ाता है बल्कि इसके बजाय वह अधिक से अधिक पैसा कमाना चाहता है और जो कुछ भी बचत के पैसे उसके पास होते हैं उसका इस्तेमाल सही जगह पर करके और पैसे बनाना चाहता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सही समय पर शादी कर लेना चाहिए।

(और पढ़े – सफल बनने के लिए जीवन में इन 12 सफलता के सूत्र का पालन जरूर करें…)

अधिक सेक्स के लिए सही उम्र में शादी जरूरी – Marriage in right age to have more sex in Hindi

माना जाता है कि सेक्स सिर्फ शारीरिक जरूरत ही नहीं है बल्कि यह मानसिक शांति भी प्रदान करता है। यदि आप सही उम्र में शादी करते हैं तो आपको अधिक उम्र तक एक स्वस्थ सेक्स करने को मिलेगा जिसके कारण आप शारीरिक एवं मानसिक रुप से फिट रहेंगे और आपका यौन जीवन बेहतर एवं खुशहाल रहेगा। सही उम्र में शादी करना इसलिए भी जरूरी है कि आप गलत कामों में नहीं पड़ते हैं यानि यौन जरुरतों को पूरा करने के लिए इधर उधर नहीं भटकते हैं।

(और पढ़े – वैवाहिक जीवन में शारीरिक संबंध (सेक्स) का महत्व…)

नशे की लत से बचने के लिए सही उम्र में शादी जरूरी – Marriage in right age to drink less alcohol in Hindi

वर्ष 2012 में एक मैगजीन में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार जो लोग अपनी सही उम्र में विवाह के बंधन में बंध जाते हैं वे लोग कम नशे के आदी होते हैं और गलत संगत में भी नहीं पड़ते हैं। यह बात लड़के और लड़कियां दोनों पर लागू होती है। आज के आधुनिक समय में लड़कों के साथ ही लड़कियां भी नशा करने लगी हैं। सही उम्र में शादी करने के बाद कुछ लोग ये सभी बुरी आदतें छोड़ देते हैं जबकि कुछ लोगों को यह आदत नहीं लगती है। इसके अलावा वजन संतुलित रहता है, बेहतर नींद आती है और त्वचा कैंसर नहीं होता है।

(और पढ़े – स्मोकिंग की आदत कैसे लगती है, इसके नुकसान और छोड़ने के तरीके…)

कैरियर के लिए सही उम्र में शादी जरूरी – Career ke liye sahi umar mein shadi jaruri in Hindi

आमतौर पर देखा जाता है कि कुछ लोग अपने करियर को लेकर इतने ज्यादा चिंतित रहते हैं कि उम्र अधिक हो जाती है और वे शादी नहीं कर पाते हैं। वास्तव में सही उम्र में शादी करना इसलिए जरूरी है कि आप शादी करके खाली महसूस करते हैं और पूरी तरह से अपने करियर पर फोकस कर सकते हैं। अगर आपको मनचाही नौकरी (favorable job) नहीं मिली या आप सही तरीके से फोकस नहीं कर पाये तो आपको यह चिंता नहीं रहेगी कि अभी शादी भी करनी है और आप फिर अपने लिए कोई बेहतर विकल्प तलाश कर लेंगे।

(और पढ़े – शादी के लिए लड़की देखने जाएं तो क्या सवाल पूछें…)

सामाजिक दबावों से बचने के लिए सही समय पर शादी है जरूरी – Marriage in right age to avoid social pressure in Hindi

वास्तव में भारतीय समाज में यदि समय पर शादी न की जाए तो सामाजिक दबाव बढ़ता ही जाता है। शादी में देरी होने पर लोग शक की निगाह से देखते हैं और कभी कभी व्यक्ति के चरित्र पर भी उंगली उठाते हैं। इसके अलावा माता पिता को भी आपकी शादी की चिंता हमेशा बनी रहती है और वे इस बात को लेकर अधिक चिंतित रहते हैं कि आपकी शादी की उम्र निकल रही है। इसलिए सही समय पर शादी करना काफी महत्वपूर्ण होता है।

(और पढ़े – शादी की रस्में और शादी के सात फेरों का मतलब…)

अपने आप को समझने के लिए सही उम्र में शादी जरूरी – Marriage in right age to Know yourself better in Hindi

कहा जाता है कि शादी की उम्र तक पहुंचते पहुंचते कोई भी व्यक्ति इतना पर्याप्त समझदार हो जाता है कि उसे सही और गलत में फर्क करना आ जाता है और वह अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने में सक्षम हो जाता है। इसके अलावा वह अपने जीवनसाथी को समझाने और समझने की भी क्षमता रखता है जिसके कारण वह स्थितियों (situation) को संभाल लेता है और एक बेहतर वैवाहिक जीवन (married life) का आनंद उठाता है। यही कारण है कि सही उम्र में शादी करना जरूरी माना जाता है।

(और पढ़े – कम उम्र में शादी के फायदे और नुकसान…)

लंबी जिंदगी के लिए सही उम्र में शादी जरूरी – Marriage in right age for lone life in Hindi

जब आप सही उम्र और समय पर शादी कर लेते हैं तो इसका एक महत्वपूर्ण लाभ यह होता है कि आपको अपने जीवनसाथी के साथ एक लंबा जीवन गुजारने का मौका मिलता है जो सुखद जीवन (happy life) के लिए काफी जरूरी होता है। अक्सर देखा जाता है कि जो लोग काफी देर से शादी करते हैं वे देर से मां बाप भी बनते हैं और लंबे समय तक बेहतर वैवाहिक जीवन का आनंद नहीं उठा पाते हैं और बुढ़ापे की बीमारियों से जल्दी ही ग्रस्त हो जाते हैं। इसलिए यदि आप सही उम्र में शादी कर लेते हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद होगा।

(और पढ़े – शादी के बाद होने वाली सेक्स समस्याएं और उनका समाधान…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Anamika

Share
Published by
Anamika

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago