पेय

रात को लस्सी पीने के फायदे और नुकसान – Raat Ko Lassi Peene Ke Fayde Aur Nuksan

Raat Ko Lassi Peene Ke Fayde Aur Nuksan: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए लस्सी बहुत ही फायदेमंद होती है, यह आपकी बॉडी को ठंडक देने के साथ-साथ लू लगने और बुखार होने की समस्या से बचाने में मदद करती है। लेकिन क्या आपको लस्सी पीने का सही समय पता है, क्या रात को लस्सी पीना चाहिए? आज हम आपको  रात को लस्सी पीने के फायदे और नुकसान क्या होते है, इसके बारे में बताएंगें।

जब लोगों को अधिक गर्मी लगती है तो वह दिन हो या रात बिना समय देखे ही लस्सी का सेवन कभी भी करने लगते है। लेकिन ऐसा करने से आपको लस्सी पीने के फायदे नहीं बल्कि नुकसान हो सकते है।

किसी भी चीज का सेवन सही समय पर करना अधिक लाभदायक होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रात को लस्सी पीने के फायदे और नुकसान के बारे में बताएंगे। आइये इसे विस्तार से जानते हैं।

रात को लस्सी पीने के फायदे – Raat Ko Lassi Peene Ke Fayde

लस्सी पीना तो हमारे लिए तो कई प्रकार से फायदेमंद होता है, लेकिन यदि आप रात के समय लस्सी पीते है तो यह किसी भी प्रकार के लाभदायक नहीं होता है। फायदे कि अपेक्षा रात में लस्सी पीना हानिकारक अधिक होता है, इसलिए आपको लस्सी पीने का सही समय पता होना चाहिए। आइये इसे विस्तार से जानते है।

(और पढ़ें – लस्सी पीने के फायदे और नुकसान)

लस्सी पीने का सही समय – Lassi pine ka sahi samay

लस्सी पीने के फायदे जानने के बाद हम सभी के मन में लस्सी पीने के ख्याल आने लगता है। लेकिन क्या आपको लस्सी पीने का सही समय पता है? दोपहर के खाने के बाद लस्सी पीना सबसे अधिक फायदेमंद होता है इसलिए आप हमेशा दोपहर के खाना के बाद इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप सुबह के समय नाश्ते में भी लस्सी का सेवन कर सकते है।

(और पढ़ें – दही खाने से सेहत को होते हैं ये बड़े फायदे)

रात को लस्सी पीने के नुकसान – Raat Ko Lassi Peene Ke Nuksan

गर्मियों में भी रात के समय में लस्सी पीना कई प्रकार के हानिकारक है, इसके कुछ प्रमुख नुकसान निम्न है।

रात के समय लस्सी पीने के नुकसान पाचन में – Raat Ko Lassi Peene Ke Nuksan pachan me

अगर आप रात के समय लस्सी का सेवन करते है तो यह आपके पेट के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दही से बनी लस्सी का सेवन करके आप रात के समय में सो जाते है, तो यह आसानी से पच नहीं पाती है। इसके अलावा यह सम्पूर्ण पाचन क्रिया को धीमा भी कर सकता है जिसकी वजह से अपच

, मलती और पेट दर्द आदि की समस्या होने लगती है। इसलिए आप रात के समय लस्सी का सेवन न करें।

रात में लस्सी पीने के नुकसान सर्दी खांसी में – Raat me lassi pine ke nuksan sardi khasi me

हम जानते है कि लस्सी को दही से बनाया जाता है और दही हमारे शरीर को ठंडक देता है। जब आप रात के समय दही का सेवन करते है तो इससे म्यूकस अधिक मात्रा में बनने लगता है, इसकी वजह से आपको गले में खराश और सर्दी, जुकाम आदि की परेशानी हो सकती है। इसलिए आपको नाईट में लस्सी पीने से बचना चाहिए।

रात को लस्सी पीने के नुकसान उल्टी होना – Raat me lassi pine ke nuksan ulti hona

जब आप रात को लस्सी का सेवन करते है तो इससे आपके डाइजेशन सिस्टम पर बुरा प्रभाव होता है, जो कि उल्टी का कारण बनता है। यदि आप इस प्रकार की परेशानी से बचना चाहते है तो रात के समय लस्सी का सेवन न करें।

कब्ज होने का कारण रात में लस्सी पीना – Kabj hona ka karan Raat me lassi pina

यदि आप को गर्मियों के मौसम में रात में लस्सी पीना पसंद है तो यह आपके लिए नुकसानदायक होता है। लस्सी की तासीर ठंडी होती है, जब आप रात में इसका सेवन करते है, तो ये आपके डाइजेशन सिस्टम के कार्य करने की क्षमता को धीमा करता है। जिसकी वजह से कब्ज की समस्या होने लगती है।

रात में लस्सी खाने के नुकसान वजन बढ़ना – Raat me lassi khane ke nuksan vajan badhna

रात में अधिक मात्रा में लस्सी का सेवन करने से वजन भी बढ़ सकता है। लस्सी में प्रोटीन, विटामिन, खनिज और वसा पाया जाती है। इसके आलवा लस्सी में चीनी का भी इस्तेमाल किया जाता है। जब आप इसका सेवन रोज करके सोते है कुछ ही समय में वजन बढ़ाने लगता है।

गर्मियों में रात में लस्सी पीने के नुकसान जोड़ों में दर्द होना – Garmiyo me Raat me lassi pine ke nuksan Joint pain hona

रात के समय लस्सी का सेवन करना उन लोगों के लिए अधिक नुकसानदायक हो सकता है जिनके घुटनों में दर्द रहता है। जब आप रात के समय लस्सी पीते है तो जोड़ों का दर्द और अधिक बढ़ सकता है, इसलिए आप रात के समय इसे पीने से बचें।

(और पढ़ें – गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के उपाय)

रात को लस्सी पीने के फायदे और नुकसान (Raat Ko Lassi Peene Ke Fayde Aur Nuksan) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago