सौंदर्य उपचार

प्रियंका चोपड़ा ने गोरा बनाने वाली क्रीम का प्रमोशन करना माना गलती, बताये अपने 3 नेचुरल ब्यूटी सीक्रेट्स

प्रियंका चोपड़ा ने गोरा बनाने वाली क्रीम का प्रमोशन करना माना गलती, बताये अपने 3 नेचुरल ब्यूटी सीक्रेट्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा गोरा बनाने वाली क्रीम का प्रमोशन करना गलती मानती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने माना है कि उन्होंने जो एक बार गोरा बनाने वाली क्रीम का प्रमोशन किया था वह उनकी गलती थी। इसका उन्हें हमेशा अफ़सोस रहेगा।

प्रियंका चोपड़ा भी कर चुकी है एक सप्ताह में गोरा बनानें वाली क्रीम का इस्तेमाल:

प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि बात उस समय की है जब उनकी उम्र 18 से कम थी तो अपनी त्वचा के रंग के कारण गोरे लोगों से खुद को कम समझती थी जिसके चलते वह हीन भावना से ग्रसित हो गई थी। इसके पीछे उन्होंने कारण दिया कि भारत में इस तरह की मानसिकता है कि आप अगर गोरे हैं तो ही आप सुंदर हैं। मैंने भी अपने स्कूली दिनों में फेयरनेस क्रीम का उपयोग किया था जो यह दावा करती थी कि एक सप्ताह में गोरे बनिए। जब मैंने गोरा बनाने वाली क्रीम का प्रमोशन किया तो ऐसा करने के बाद मुझे मेरी गलती का अहसास हुआ कि मैंने यह क्या कर दिया। प्रियंका का कहना है कि यह एक बचकानी हरकत थी। (और पढ़े: गोरा बनाने की क्रीम का सामान है आपके घर में!)

बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने तीन नेचुरल ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे मैं भी बताया

प्रियंका इस समय बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी अपनी जगह बनानें में कामयाब हो गयी हैं। इस समय वह हॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए काम भी कर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने 3 प्राकृतिक, DIY स्किन सीक्रेट का किया खुलासा – Priyanka Chopra Reveals 3 All-Natural, DIY Skin Secrets

बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने तीन नेचुरल ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे मैं भी बताया है , ये सभी तरीके प्राकृतिक सौंदर्य व्यंजनों से बनाये गए है:

  1. एक दही से बालो के लिए मास्क
  2. समुद्री नमक से होठो का उपचार, और
  3. उबटन से बॉडी स्क्रब बनाना

यह उनकी मां के द्वारा उन्हें बताये गए नेचुरल ब्यूटी सीक्रेट्स है जो कई सालो से अपने भारतीय लोगो के द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे है ।

लिप स्क्रब:

  • समुद्री नमक
  • वेजिटेबल ग्लिसरीन
  • गुलाब जल
  1. इन्हें मिलाएं और इसके साथ अपने होंठ स्क्रब करें
  2. अपने होंठ स्क्रब करें और फिर इसे पोंछें

उबटन:

  • 1 कप बेसन में 1 बड़ा चम्मच दही मिलाएं
  • जब तक आपको एक गाढ़ी पेस्ट नहीं मिलती, तब तक दोनों को मिलाएं
  • फिर इसमें दूध की थोड़ी मात्रा जोड़ें
  • थोड़ा चंदन पाउडर जोड़ें
  • हल्दी की चुटकी जोड़ें
  • उन्हें मिलाएं और आपका बॉडी स्क्रब तैयार है

स्कैल्प ट्रीटमेंट

  • दही, शहद और 1 अंडे की जर्दी मिलाएं
  • अपने पूरे सिर पर यह लगाएं
  • फिर एक हल्के शैम्पू के साथ अपने बालों को धो लें

और पढ़े: गोरा बनाने की क्रीम का सामान है आपके घर में! बस जरुरत है उसे सही से इस्तेमाल करने की

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration