घरेलू उपाय

मोजे की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय – Moje Se Badbu Aane Ke Upay

Moje Se Badbu Aane Ke Upay: जूतों के साथ मोजे पहनने के बाद बदबू आना एक आम समस्या है जो अक्सर लोगों को परेशान करती है। मोजे से बदबू आने की परेशानी गर्मियों के मौसम में अधिक देखने में मिलती है। कभी कभी आपको मोजों की बदबू की वजह से दूसरे लोगों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है, इसलिए इसका उपाय करना बहुत जरूरी होता है।

जब लोगों के मोजे से बदबू आती है तो वह अपने जूतों को उतरने से बचना चाहते है। इसके अलवा जब आप घर में मोजे उतारते है तो पूरे घर में दुर्गध फैल जाती है। आज के इस आर्टिकल में दी गई टिप्स और घरेलू उपाय को करके आसानी से जुराबें से आने वाली दुर्गन्ध को दूर किया जा सकता है।

मोजों की दुर्गंध दूर करने के घरेलू उपाय – Home remedies for socks smell in Hindi

अपने मोजों में से आने वाली बदबू को हटाने के लिए निम्न घरेलू उपाय करें।

(और पढ़ें – पैर की बदबू दूर करने के उपाय)

मोजे से बदबू दूर करने के लिए मोजे धोकर पहने

अधिक समय तक मोजे पहनने से मोजे में से बदबू आने लगती है। अक्सर ऐसा होता है कि हम जल्दी जल्दी ऑफिस जाने या किसी काम पर जाने के कारण मोजे धो नहीं पाते है। मोजे ना धुलने की वजह से बैक्टीरिया हो जाते है, इसलिए उसमें से दुर्गध आने लगती है। बदबू से बचने के लिए जुराबें धोकर ही पहनें।

फुट डिओडोरेंट स्‍प्रे मोजों की बदबू दूर करे

मोजों से आने वाली बदबू को दूर करने का सबसे आसान उपाय फुट डिओडोरेंट स्‍प्रे है। जिस प्रकार से हमारी बॉडी की बदबू को दूर करने लिए डिओडोरेंट स्‍प्रे का उपयोग किया जाता है, उसी प्रकार से आप इससे अपने मोजों की बदबू से दूर कर सकते है।

साफ मोजे पहनना है दुर्गन्ध दूर करने उपाय

यदि आप अपने पैरों में जूते पहनना पसंद करते हैं तो इसके लिए आप साफ, सूखे और जहां तक हो सके कॉटन के मोजे का उपयोग करें। इसके साथ ही आपको उपयोग किये जाने वाले मोजे को प्रतिदिन बदलना चाहिए। इससे मोजों की बदबू से छुटकारा मिलेगा।

मोजों की बदबू से बचने के लिए साफ जूते पहने

कहीं आपके मोजों में से बदबू आने का कारण जूते तो नहीं है। अधिक समय तक जूते पहनने की वजह से उनमें धूल मिट्टी चली जाती है जो बाद में पसीने के साथ बदबू का कारण बनती है। इसलिए हमेशा साफ़ जूतों को पहने और जरूरत पड़ने पर उनको धो लें। इसके अलावा आप सही जूतों को चुनें, जूतों का चुनाव करते समय प्‍लास्टिक और चमड़े के जूतों से बचना चाहिए।

मोजे की बदबू दूर करने के लिए लैवेंडर का तेल

लैवेंडर का तेल बैक्‍टीरिया को नष्‍ट कर सकता है और खुशबूदार भी होता है। लैवेंडर के तेल में एंटीऑक्‍सीडेंट और एंटी-फंगल गुण भी होते हैं जो मोजों में से आने वाली बदबू को दूर करने में मदद करते हैं। आप पानी को गर्म करें और इसमें लैवेंडर तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। आप इस पानी में अपने पैरों को 15 से 20 मिनिट तक भिगोएं। कुछ दिनों तक नियमित रूप से दिन में दो बार ऐसा करने से आपके पैर साफ रहेंगे जिसकी वजह से मोजों की बदबू को दूर होगी।

बेकिंग सोडा से करे मोजों की बदबू दूर

बेकिंग सोडा का केमिकल नाम सोडियम बाइकार्बोनेट (Sodium bicarbonate) है। यह मोजों की दुर्गंध दूर करने में उपयोग किया जा सकता है। यह पसीने के पीएच को बेअसर करता है और दुर्गंध फैलाने वाले बैक्‍टीरिया को नष्‍ट करता है। मोजें की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप पानी को गर्म करें और इसमें 1 बड़ा चम्‍मच बेकिंग सोड़ा मिलाएं। इस पानी में अपने पैरों को 15 से 20 मिनिट तक भिगोएं। नियमित रूप से 1 सप्‍ताह तक प्रतिदिन इस उपाय को करने पर आप मोजों की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा जूते पहनने से पहले आप अपने जूतों पर भी बेकिंग सोड़ा को छिड़क सकते हैं।

मोजें की बदबू दूर करने का घरेलू उपाय ग्रीन टी बैग

जुराब की दुर्गन्ध को दूर करने लिए आप ग्रीन टी बैग का भी उपयोग कर सकते हैं। ग्रीन टी बैग बैक्टीरिया को ख़त्म करने में मदद करता है जो की बदबू का कारण होते है। इसके लिए आप सबसे पहले एक ग्रीन टी बैग को पानी में डालकर गर्म करें। फिर इस टी बैग को जूतों में रात भर के लिए रखें। ऐसा करने से आपके मोजों में से बदबू आना बंद हो जाएंगा।

मोजों की बदबू को रोकने का उपाय नमक

जब हम बिना मोजों के फर्श पर चलते है तो उसकी धूल हमारे पैरों में लग जाती है, यह धूल मोजों में जाने के बाद बदबू का कारण बनती है। आप अपने पैरों को साफ करके लिए नमक के पानी का इस्तेमाल करें। आप एक छोटे टब में गर्म पानी रखें और इसमें 2 चम्‍मच नमक डालकर घोलें। इस पानी में आप अपने पैरों को 10-15 मिनिट तक भिगाएं। अच्‍छे परिणाम प्राप्‍त करने के लिए आप रोजाना रात में सोने से पहले इस उपाय का उपयोग कर सकते हैं। इससे मोजों की बदबू से छुटकारा मिलेगा।

संतरे के छिलके से करें मोजे की बदबू दूर

संतरे के ताजे छिलके में एसेंशियल आयल होता है जिसमें अच्छी गंध होती है। ताजे संतरा के छिलकों को रातभर अपने जूतों में रखें और जूतों के उपयोग से पहले इन्हें निकाल दें। ऐसा करने से मोजे को पहनने के बाद दुर्गध नहीं आएगी।

पाउडर से करें मोजों की दुर्गध दूर

जब आपके पास ऊपर दिए गए किसी भी उपाय को करने का समय नहीं है, तो सबसे आसान उपाय में आप पाउडर का उपयोग कर सकते है। कहीं जाने के लिए मोजे पहनने से पहले अपने दोनों पैरों पर पाउडर को लगाएं और उसके बाद मोजें पहन लें। ऐसा करने से आपको मोजे की दुर्गध से छुटकारा मिलेगा।

मोजे की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय (Moje Se Badbu Aane Ke Upay ) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago