फिटनेस के तरीके

हाथ की चर्बी कम करने के आसान घरेलू उपाय – How to Reduce Arm Fat in Hindi

How to Reduce Arm Fat in Hindi जिन लोगों के शरीर में फैट ज्यादा होता है, वो व्यक्ति अपने शरीर के चर्बी को कम करने के लिए बहुत से इलाज और उपाय करते हैं। उन्हें उपाय से फायदा भी मिलता हैं, फिर भी अपने हाथ की चर्बी यानी भुजाओं का मोटापा कम नही कर पाते। कुछ व्यक्तियों के साथ तो बहुत कसरत करने के बाद भी अपनी हाथ की चर्बी कम नहीं हो पाती है। आज हम आपको हाथ की चर्बी कम करने के घरेलू उपाय (How to Reduce Arm Fat in Hindi) और हाथ की चर्बी कम करने के व्यायाम (Exercise to reduce arm fat in hindi) बताने वाले है।

हाथ की चर्बी भोजन में मौजूद वसा और कैलोरी के रूप में शरीर के कुछ भागों में जमा हो जाती है। आर्म व्यक्ति के शरीर का सबसे प्रमुख हिस्सा होता है। आर्म में वसा को इक्ट्ठा करने की प्रवर्ती होती है। ज्यादातर महिलाओं में हाथ की चर्बी जमा होती है। हाथ की चर्बी को कुछ आहार व व्यायाम की सहायता से कम किया जा सकता है।

हाथ की चर्बी कम करने के घरेलू उपाय – Hath Ki Charbi Kam Karne Ke Gharelu Upay in Hindi

वजन कम करना एक प्रमुख समस्‍या है, लेकिन सामान्‍य वजन होने के बाद भी महिलाओं में हाथ हाथ की चर्बी बहुत अधिक होती है। आइए जाने हाथ या भुजा में मौजूद चर्बी कम करने घरेलू उपाय क्‍या हैं।

सही आहार से करें हाथ की चर्बी कम करें – Food Habits To Reduce Arm Fat in Hindi

सेब के सेवन करने से हाथ की चर्बी में लाभ ज्यादातर सेब सभी को पंसद होता है सेब का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही गुणकारी होता है।  सेब के सेवन से भुख भी कम लगती है। सेब में एक पेक्टीन नामक तत्व होता है जो हाथ की चर्बी को कम करने में सहायक होता है। सेब के साथ अपने खाने में अंकुरित भोजन को जरूर शामिल करें। अंकुरित अनाज खाने में स्वाद को बढायेगा साथ में शरीर की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। हाथ की चर्बी में सामान्य गेंहू के आटे की रोटी की बजाय चना के आटा को मिलाकर बनी हुई रोटी खाएं। सही आहार और संतुलित भोजन से आप हाथ की चर्बी कम कर सकते है।

(और पढ़ें – जल्दी वजन कम करने वाले आहार, फल और सब्जियां)

हाथ की चर्बी कम करने के व्यायाम Arms Kam Karne Ki Exercise in Hindi

संतुलित और पौष्टिक आहार का हमारे जीवन में विशेष महात्‍व है। लेकिन यदि आप अपनी भुजा और शरीर की चर्बी कम करना चाहते हैं तो केवल आहार पर निर्भर नहीं रहा जा सकता है। इसलिए यदि आप हाथ की चर्बी कम करना चाहते हैं कुछ एक्‍सरसाइज और व्‍यायाम भी नियमित रूप से करना चाहिए। आइए जाने हाथ की चर्बी कम करने के लिए प्रभावी व्‍यायाम कौन से हैं।

हाथ की चर्बी को कम करने
के लिए पुशअप व्यायाम – Push Up Exercise To Reduce Arm Fat in Hindi

पुशअप हाथ की चर्बी को हटाने के लिए होती है पुश अप व्यायाम में किसी भी तरह की व्यायाम मशीन की जरूरत नहीं होती है। हाथ की चर्बी को कम करने के साथ साथ पुशअप व्यायाम सीना के लिए भी लाभकारी है। पुश अप व्यायाम फैट को कम करता है। साथ साथ ये माशपेंशियों कों भी मजबूत बनाता है। यह व्यायाम हाथ की चर्बी को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है। इसे शुरू करने के लिए जमीन पर घुटने रख कर पेट के बल लेट जाएं। अब अपना शरीर को हाथों और पैरो के पंजों की मदद से शरीर को ऊपर किजीए।

(और पढ़े – घर पर करें आसान वर्कआउट और कम करें वजन)

हाथ की चर्बी को कम करने के लिए चेयर अप व्यायाम – Chair Up Exercise To Reduce Arm Fat in Hindi

पेट की चर्बी कम करने के साथ हाथ की चर्बी को कम करने के लिए चेयर अप व्यायाम भी लाभदायक होता है। हाथ की चर्बी में चेयर अप व्यायाम कोहनियों को संतुलित और पतला बनाने में मदद करता है। चेयर अप व्यायाम करने के लिए अपने दोनो हाथों को पीछे की तरफ करके नीचे की तरफ करते हुए अपनी हथेलियों को चेयर पर रखे और हाथों की मदद से ऊपर नीचे पोजीशन में कुछ समय तक करे। अच्छी तरह अभ्याय हो जाने पर प्रतिदिन कम से कम 8 से 10 बार इसे करे।

(और पढ़े – जिम जाए बिना वजन कम करने के तरीके)

हाथ की चर्बी को कम करने के लिए ट्राईसेप्स प्रेस व्यायाम – Triceps Press Exercise To Reduce Arm Fat in Hindi

आर्म फैट या हाथ की चर्बी को कम करने के लिए ट्राईसेप्स प्रेस व्यायाम भी लाभदायक होता है। ट्राईसेप्स प्रेस व्यायाम कुर्सी पर बैठ कर इसे शुरू करे। अपने सर को सीधा रखे और सर के ऊपर के 3 से 5 एल बी एस के डम्बल उठायें। फिर कोहनी को इस प्रकार मोड़ की वजह आपके सिर के पीछे की तरफ जाकर सम्पट हो जाये। इसके बाद कोहनी को सीधा करते हुए उन्हें पहले की स्थिमि में लावें और बार बार दोहराए।

(और पढ़े – रस्सी कूदना है जल्दी वजन घटाने का आसन तरीका)

हाथ की चर्बी को कम करने के लिए Diagonal Raises व्यायाम Diagonal Rises To Reduce Arm Fat in Hindi

विकर्ण उठा (Diagonal Raises) एक्‍सरसाइज हाथ की चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है। इस व्यायाम के अभ्यास से अपनी बाजुओं को  सुडोल व मजबूत बनाने में मदद मिलेंगी। इसे करने के लिए खडे़ होकर अपने दाये हाथ में डम्बल को पकडें। इसके बाद अपने दाये हाथ को शरीर के आगे मोडकर ले जाते हुए हिप्स के पास रखे व अपनी बाहों को सीधा रखते हुए धीरे धीरे इसे अपने उपर उठाते हुए शरीर के सामने से हाथ को ऐसे मोडे ताकी ये आपके दाये कन्धें के उपर पूरी तरह बढ जाये। फिर धीरे धीरे अपने बायें हिप्स के पास अपने हाथ को नीचे लाये फिर बायें हाथ से ये प्रक्रिया बार बार दोहराये।

(और पढ़े – कमर पतली करने के सबसे आसान उपाय)

Shivam

Share
Published by
Shivam

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago