योग

हिप्स बड़ा करने के लिए योग – Hips Bada Karne Ke Liye Yoga

Hips Bada Karne Ke Liye Yoga: हिप्स का सही शेप देखने में आकर्षक लगता है, इसलिए सभी महिलाएं चाहती है कि उनके हिप्स बड़े और सही आकार के हों। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हिप्स बड़ा करने के लिए योग के बारे में बताएंगे।

योग आपके शरीर और दिमाग के लिए सबसे अच्छा अभ्यास है। यह आकर्षक दिखने के लिए शरीर के आकार में मदद करता है। आप योग करके अपने नितंबों को बढ़ाएं और शरीर का सही आकार बनाएं।

गोल-मटोल हिप्स से लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ता है इसलिए वे अपने हिप्स के आकार पर विशेष ध्यान देती है। योग करके भी हिप्स को सही आकार में लाया जा सकता है। आइये हिप्स बड़ा करने के लिए योग के बारे में जानते हैं।

हिप्स साइज बढ़ाने के लिए योगHips size bada karne ke liye yoga

अपने कूल्हों को बड़ा करने और उनको सही आकार में लाने के लिए आप निम्न योग आसान को करें।

(और पढ़ें – लड़कियां अपने हिप्स को सही शेप में लाने के लिए खाएं ये 15 चीजें)

हिप्स को बड़ा करने के लिए करें मलासन योग

अपने बट को बढ़ाने के लिए आप मलासन योग को करें। यह बहुत ही फायदेमंद योग आसान है जो आपके हिप्स को सही आकार में लाने में मदद करता है। इस आसन को करने के लिए आपको अपनी जांघों को दूर दूर करके बैठना पड़ता हैं जो एक अच्छा हिप्स ओपनर का कार्य करता हैं। इस हिप ओपनिंग पोज़ का अभ्यास कूल्हों में अधिक गतिशीलता प्रदान करने में मदद कर सकता है।

मलासन योग करने के लिए आप दोनों पैरों के मध्य 1 से 1.5 फिट की दूरी करके सीधे खड़े हो जाएं। फिर अपने दोनों हाथों को छाती के सामने जोड़ लें। अब धीरे-धीरे नीचें की ओर बैठ जाएं, इस मुद्रा में आप मल त्याग करने वाली स्थिति में आ जायेंगें। फिर साँस छोड़ते और आगे की ओर ऐसे झुकें जैसे आपका धड़ आपकी जाँघों के बीच में फँसा हो। इस आसन में आप कम से कम एक मिनिट तक रहें।

हिप्स को बढ़ने के लिए योग उत्कटासन योग

उत्कटासन योग अपने कूल्हों को सही आकार में लाना में मदद करता है। इस योग में आपके शरीर का वजन आपके पैरों पर रहता है, विशेषकर कूल्हों और जांघों की मांसपेशियों पर। यह योग आपके पैरों, खासकर कूल्हों और जांघों की मांसपेशियों को उत्तेजित करता है।

उत्कटासन योग को करने के लिए आप सबसे पहले किसी योगा मैट को फर्श पर बिछा कर उस पर सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों हाथों को उठाएं और सिर के ऊपर ले जा कर जोड़ लें। अब धीरे-धीरे अपने पैरों को घुटनों से मोड़े और कूल्हों को नीचे लाएं। अपने घुटनों पर 90 डिग्री का कोण बनाने का प्रयास करें। इस मुद्रा में आप एक कुर्सी के समान दिखाई देगें।

बट साइज बढ़ाने के लिए करें योग नवासन

नियमित रूप से नवासन योग का अभ्यास करना आपके शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होता है। यह योग आपके सभी अंगों जैसे तंत्रिकाओं, हड्डियों, और मांसपेशियों आदि पर काम करता है। आप अपने शरीर के वजन को अपने नितंबों पर संतुलित करते हैं, यानि हिप्स को बड़ा कर सकते है।

 नवासना योग करने के लिए आप एक योगा मैट को बिछा के दोनों पैरों को अपने सामने सीधा करके बैठ जाएं। अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा और दोनों हाथों को सीधा जमीन पर रखें। अब दोनों पैरों को सीधा रखें हुए ऊपर उठायें। संतुलन बनाने के लिए आप थोड़ा सा पीछे की ओर झुक जाएं और हाथों को अपने आगे की ओर सीधा रखें। इस मुद्रा में पैरों और शरीर के ऊपरी हिस्से के बीच कमर पर 45 डिग्री का कोण बनेगा।

आनंद बालासन के फायदे हिप्स को बड़ा करने में

हैप्पी बेबी पोज़ आपके हिप्स को बड़ा करने के लिए बहुत ही लाभदायक आसन है। यह एक ग्रेट हिप्स ओपनर पोस है। इस योग को करने से आपके कूल्हों की मांसपेशियों पर खिंचाव

लगता है जो उनको उत्तेजित करके हिप्स को बड़ा करने में मदद करते हैं।

आनंद बालासन योग करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को बिछा कर पर सीधे लेट जाएँ। अब अपने दोनों पैरों को ऊपर की ओर सीधा उठायें और पैरों की उँगलियों को नीचे अपने मुँह की ओर झुकाएं। फिर दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे को पकड़ लें। इस स्थिति में आप एक हैप्पी बेबी की मुद्रा में दिखाई देंगे। इस आसन में आप 30 सेकंड से 1 मिनिट तक रुकने का प्रयास करें।

कूल्हों को बड़ा करने के लिए करें उष्ट्रासन योग

उष्ट्रासन आसन को कैमल पोज़ के नाम से भी जाना जाता है। यह योग आपके कर्व के लिए और बड़े नितंबों के लिए ग्लूटस मांसपेशियों के लिए फायदेमंद है। उष्ट्रासन योग करने में थोड़ा कठिन लग सकता है, आप इसे सावधानी के साथ करें।

उष्ट्रासन करने के लिए सबसे पहले आप के योगा मैट को फर्श पर बिछा के उस पर घुटनों के बल बैठ जाएं। अब घुटनों के बल सीधे खड़े हो जाएं और अपनी पिंडलियों को फर्श पर ही रखें। साँस को अन्दर ले और कमर के यहाँ से थोड़ा सा पीछे की ओर झुके। फिर दोनों हाथों को दोनों पैरों की एड़ी पर रख लें। अब अपनी गर्दन को पीछे की ओर झुका लें।

सेतुबंधासन योग करने के फायदे हिप्स बड़ा करने में

सेतुबंधा आसान को करने से हिप्स की मांसपेशियों पर खिंचाव पड़ता है जो हिप्स को बड़ा करने में मदद करता है।

सेतुबंधासन योग करने के लिए आप एक योगा मैट को बिछा के उस पर सीधे लेट जाएं, अब अपने पैरों को घुटनों के यहाँ से मोड़ें और अपने हिप्स को ऊपर उठायें, अपने दोनों हाथों को पीठ के नीचे आपस में जोड़ लें। इस स्थिति में रहते हुयें 20 बार साँस लें और स्थिति से बाहर आयें।

हिप्स साइज को बढ़ाने के लिए बद्ध कोणासन

बद्ध कोणासन हिप्स को करने से भी कूल्हों की मांसपेशियों पर आंतरिक रूप से खिंचाव पड़ता है जो हिप्स को सही शेप में लाने में मदद करता है।

बद्ध कोणासन को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को साफ जगह में बिछा के दोनों पैरों को सीधा करके बैठ जाएं। इसके बाद दोनों पैर को अपनी ओर मोड़ लें और दोनों पैरों के पंजों से पंजे मिलाएं। अब दोनों हाथों से घुटनों को धीरे-धीरे दबाएँ जिससे दोनों घुटने फर्श पर रख जाएं। इस मुद्रा को आप 2 से 3 मिनिट के लिए करें। ध्यान रखें की अगर आपके घुटने जमीन पर नहीं आ रहे हैं तो इसे जबरजस्ती करने का प्रयास ना करें।

हिप्स को शेप में लाने के लिए करें योग वीरभद्रासन 2

वीरभद्रासन-2 हिप्स को बड़ा करने में मदद करता हैं। यह योग मुद्रा जांघों और नितंबो की मांसपेशियों को मजबूत करती हैं। यह आसन पेट, एड़ियों और पैरों को टोन करता हैं। यह आसन पूरे शरीर में रक्त के परिसंचरण को बढ़ाता हैं। यह आसन फ्लैट पैर, सायटिकाबांझपन और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे समस्या को ठीक करता हैं।

वीरभद्रासन-2 करने के लिए आप सबसे पहले एक साफ स्थान पर योगा मैट को बिछा के उस पर दोनों पैरों को 3 से 3.5 फिट फैला लें खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को सीधा जमीन के समान्तर करें और दाएं पैर के पंजे को 90 डिग्री और बाएं पैर के पंजे को 45 डिग्री घुमाएं। अपने सिर को भी दाएं पैर की दिशा में घुमाएं और दाएं पैर के घुटने को 90 डिग्री मोड़ लें। इस स्थिति में आप 30 से 60 सेकंड तक रहें।

(और पढ़े – वीरभद्रासन-2 करने का तरीका और फायदे…)

हिप्स बड़ा करने के लिए योग (Hips Bada Karne Ke Liye Yoga ) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago