स्किन केयर

जानें शेविंग करने (दाढ़ी बनाने) का सही तरीका – Dadhi Banane Ka Tarika

Shaving Karne Ka Tarika: सभी पुरुष अपने चेहरे से बालों को हटाने के लिए शेविंग करते है। लेकिन क्या आपको शेविंग करने का सही तरीका पता है। आज हम आपको दाढ़ी बनाने का तरीका बताएंगे।

टीनएजर बॉयज के लिए शेविंग करने का तरीका जानना सबसे अधिक जरूरी होता है। 14-15 साल के बाद लड़कों में हल्की दाढ़ी मूंछे आना शुरू हो जाती है। लेकिन उस समय लड़कों को दाढ़ी बनाने का तरीका पता नहीं होता है जिसकी वजह से वह अपने चेहरे पर कई सारे कट लगा लेते है।

उस समय लड़कों को पता नहीं होता कि शेविंग के लिए कौन से क्रीम का इस्तेमाल करें, सिंगल या अधिक ब्लेड वाले रेजर का प्रयोग करें और सही शेविंग टेक्निक होती है जिससे कट लगाने में बचा जा सके।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको शेविंग करने का सही तरीका बताएंगे। आइये दाढ़ी बनाने का तरीका (Dadhi Banane Ka Tarika) विस्तार से जानते है।

विषय सूची

दाढ़ी बनाने का तरीका – Shaving Karne Ka Tarika

शेविंग करने के लिए आप निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।

(और पढ़ें – शेविंग करने के होते हैं ये फायदें, जानें क्‍यों रोजाना बनानी चाह‍िए दाढ़ी)

सबसे पहले शेविंग मैप तैयार करें

अगर आप सही तरीके से शेविंग करना चाहते है तो सबसे पहले अपने चेहरे कर शेविंग मैप बना लें। इससे आपको पता चल जायेगा कि आपको रेजर किस डायरेक्शन में घुमाना है। सही डायरेक्शन में रेजर को चलाने से कट लगने की संभावना बहुत कम होती है। शेव हमेशा शावर लेने के बाद या फिर गर्म पानी के साथ करें।

शेविंग शुरू करने से पहले प्री-शेव ऑयल का इस्तेमाल करें

दाड़ी बनाने के दौरान प्री-शेव ऑयल का इस्तेमाल करना बहुत ही लाभदायक होता है। यह शेविंग के दौरान ल्यूब्रिकेंट की तरह काम करंता है जिससे कट लगाने की संभावना कम होती है।

दाढ़ी बनाने के लिए अच्छी शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करें

शेविंग करने के लिए अच्छी क्रीम का उपयोग करें जो बालों को सॉफ्ट करने में मदद करती है। कुछ सस्ती शेविंग क्रीम आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है।

दाढ़ी बनाने के लिए ब्रश का करें इस्तेमाल

शेविंग ब्रश का उपयोग क्रीम को अच्छी तरह से फेस पर लगाने के लिए किया जाता है। ब्रश को चेहरे पर ऊपर से नीचे की ओर चलाएं। इससे बाल जल्दी सॉफ्ट हो जाते है।

बालों की दिशा में शेव करें

दाढ़ी बनाने के लिए आप बालों के उगने की दिशा में रेजर चलाएं। शेविंग की शुरूआत बालों की कलम और कान के पास से नीचे की ओर करें। चिकनी फिनिश अधिक ब्लेड वाले रेजर का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो सिंगल ब्लेड रेजर को दोबारा उल्टी दिशा में भी चला सकते है।

जल्दबाजी में शेविंग न करें

जल्दबाजी में दाढ़ी बनाने से कट लगने की संभावना होती है, इसलिए आराम से शेविंग करें।

शेविंग के दौरान ब्लेड बार-बार धोएं

शेविंग के दौरान ब्लेड बाल फस जाते है, इसलिए अच्छी शेविंग के लिए ब्लेड को बार-बार धोएं।

दाढ़ी बनाने के बाद ठंडे पानी से फेस धोएं

शेविंग के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धुलें और तौलिए से मुँह पोछ लें।

शेविंग के बाद मॉइश्चराइजर क्रीम लगाएं

दाढ़ी बनाने के बाद स्किन ड्राई

हो जाती है, इसलिए आप शेविंग के बाद अपने फेस पर मॉइश्चराइजर क्रीम लगाएं।

शेविंग करने के लिए टिप्स –  Tips for shaving in Hindi

सही तरीके से दाड़ी बनाने के लिए आपको निम्न टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

सबसे पहले चेहरे को शेव के लिए तैयार करें

बार-बार शेव करने की वजह से हमारी दाढ़ी के बाल कड़े हो जाते है। इसलिए जब भी आप शेविंग करने जा रहे हो तो पहले बालों को सॉफ्ट करें। इसके लिए आप एक तौलिये को लेकर इसे गर्म पानी में गीला कर लें और फिर इसे अपने फेस पर दो तीन मिनट के लिए रखें। इसके बाद ब्रश से चेहरे पर शेविंग क्रीम लगाएं।

बेहतर शेव के लिए सिंगल ब्लेड रेजर ही काफी है

अपने कुछ लोगों से सुना होगा की अच्छी शेविंग के लिए मल्टी ब्लेड रेजर का उपयोग करना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है, आप सिंगल ब्लेड रेजर से भी बेहतर शेव पा सकते है।

अगर आपके पास कम समय है तो आप तीन ब्लेड वाले रेजर का भी इस्तेमाल कर सकते है। लंबे समय तक उपयोग के लिए कुछ लोग सेफ्टी रेजर का भी उपयोग करते है, जो कि काफी सस्ता होता है।

एक ही जगह को दो बार शेव न करें

अगर आप आपको ऐसा लगता है कि चेहरे पर रेजर चलाने से चिकनी फिनिश मिलती है, तो आप गलत है। आपको कभी भी दाड़ी बनाने के दौरान एक ही जगह पर बार बार रेजर को नहीं चलना चाहिए। इससे आपको कट लग सकता है और फेस पर पिंपल्स या लाल दाने हो सकते है। अगर आपको चेहरे के किसी हिस्से में दोबारा रेजर चलाने की आवश्यकता महसूस होती है तो फिर से चेहरे पर शेविंग क्रीम लगाएं और रेजर चलाएं।

शेविंग क्रीम का जरूर उपयोग करें

अच्छे शेविंग क्रीम का उपयोग करे, इससे बाल जल्दी सॉफ्ट होते है। आप चाहें तो शेविंग साबुन का इस्तेमाल कर सकते है, यह भी अच्छा फोम बनाती है। उन शेविंग क्रीम का प्रयोग न करें जो एयरोसोल कैन में आती हैं, ये ज्वलनशील पेट्रोकैमिकल के बाई प्रोडक्ट से बनती है, इसके उपयोग से जलन हो सकती है। इसके लिए “शेविंग ऑयल + वाटर बेस्ड क्रीम = ल्युब्रिकेंट की डबल परत” एक अच्छा फार्मूला है।

दाढ़ी बनाने के बाद मॉइश्चराइजर को न भूलें

जब भी आप शेविंग करते है तो रेजर आपकी स्किन से ऊपरी परत को हटा देता है जिसकी वजह से स्किन ड्राई हो जाती है जो जलन भी कर सकती है। इससे बचाने के लिए आप अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

शेविंग करने या दाढ़ी बनाने का सही तरीका (Dadhi Banane Ka Tarika) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी जानना चाहिए –

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago