महिला स्वास्थ्य की जानकारी

ओवुलेशन पेन क्या है? ओव्यूलेशन दर्द के कारण, लक्षण और उपचार – Ovulation Pain in Hindi

Ovulation Pain In Hindi: ओव्यूलेशन के दौरान दर्द और ऐंठन होना आम बात है और हर पांच में से एक महिला को ऑव्युलेशन के दौरान दर्द का अनुभव होता है। महिलाओं में होने वाले इस दर्द को मिटेलशमेरज (Mittelschmerz) और “मिड साइकिल पेन” के नाम से भी जाना जाता है।

ओव्यूलेशन के दौरान होने वाला दर्द आपको गर्भवती होने में मदद कर सकता है। अंडोत्सर्जन दर्द महिलाओं के मासिक धर्म से जुड़ा हुआ है। यह दर्द ओव्यूलेशन को दौरान कभी भी हो सकता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको ओवुलेशन पेन क्या है? ओवुलेशन पेन के कारण और उसके उपाय के बारे में बताएंगे। आइये ओव्यूलेशन के दौरान दर्द और ऐंठन को बारे में विस्तार से जानते है।

ओवुलेशन पेन क्या है – What is Ovulation Pain in Hindi

जब महिलाओं का अंडाशय मासिक धर्म चक्र के बीच में एक अंडा जारी करता है, तो आपको निचले पेट या पेल्विक एरिया के एक तरफ ओव्यूलेशन दर्द का अनुभव हो सकता है। इसे चिकित्सा क्षेत्र में “मिटेलशमेरज (Mittelschmerz)” के रूप में जाना जाता है।

आप कभी-कभी या हर साइकिल के दौरान ओवुलेशन दर्द का अनुभव कर सकती है। यह दर्द पीरियड्स शुरू होने के 14 दिन पहले महसूस किया जा सकता है और यह मिनटों से लेकर घंटों तक रह सकता है।

(और पढ़ें – क्या होती है ओवुलेशन टेस्ट किट और कैसे करें इसका इस्तेमाल)

ओवुलेशन दर्द कितने समय तक रहता है – How long does ovulation pain last in Hindi

मासिक धर्म शुरू होने के दो हफ्ते पहले से ओवुलेशन पेन स्टार्ट हो सकता है। यह दर्द कुछ मिनटों से लेकर घंटों तक रह सकता है। कभी कभी यह एक या दो दिनों तक भी रह सकता है।

(और पढ़े – ओव्यूलेशन (अंडोत्सर्ग) क्या है, साइकिल, कब होता है, कितने दिन तक रहता है और लक्षण…)

ओव्यूलेशन दर्द और ऐंठन के कारण – Causes of ovulation pain and cramps in Hindi

ओव्यूलेशन दर्द और ऐंठन के कारणों का अभी अच्छी तरह से पता नहीं चला है लेकिन इसकी कई अलग-अलग परिकल्पनाएं उपलब्ध हैं जो निम्न है-

  • महिलाओं में ऑव्युलेशन के दौरान जब अंडाशय से अंडा बाहर आता है, उस समय महिला को दर्द हो सकता है।
  • ऑव्युलेशन के बाद फैलोपियन ट्यूब (Fallopian tube), अंडे को गर्भाशय तक पहुंचने में मदद करती है। इस प्रक्रिया के दौरान होने वाला संकुचन दर्द का कारण बन सकता है।
  • ऑव्युलेशन के समय चिकनी मांसपेशियां और इसके आस पास के लिगामेंट्स मे प्रोस्टाग्लैंडीन (Prostaglandin) के बढ़ते स्तर से संकुचन शुरू हो जाता है। जिस वजह से ऑव्युलेशन के दौरान दर्द हो सकता है।
  • महिलाओं के पीरियड की शुरुआत में, कई फॉलिकल्स (follicle) परिपक्व होने लगते हैं। अंडाशय के दोनों किनारों पर फॉलिकल्स परिपक्व हो जाते हैं, इससे पेट के दोनों किनारों पर कभी-कभी ओवुलेशन पेन का अनुभव होता है।

(और पढ़ें – ओव्यूलेशन के पांच लक्षण)

गंभीर ओवुलेशन दर्द के अन्य कारण – Other causes of severe ovulation pain in Hindi

अगर आपको गंभीर ओवुलेशन दर्द है तो इसका क्या मतलब निम्न है-

  • अपेंडिसाइटिस
  • एक्टोपिक गर्भावस्था
  • एंडोमेट्रियोसिस
  • एक डिम्बग्रंथि पुटी
  • यौन संचारित संक्रमण
  • पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (पीआईडी)
  • सर्जरी के घाव का निशान

ओवुलेशन पेन के लक्षण क्या है  – What are the Symptoms of Ovulation Pain in Hindi

  • ओव्यूलेशन दर्द और ऐंठन में निम्न लक्षण होते है-
  • पेट के निचले हिस्से या पेल्विक एरिया के एक तरफ दर्द होना
  • हल्का योनि रक्तस्राव या निर्वहन का होना
  • गंभीर मामलों में, अधिक ओव्यूलेशन दर्द होना
  • ओवुलेशन पेन के गंभीर लक्षण मतली होना आदि
  • अचानक से दर्द शुरू होना
  • हर महीने अलग अलग तरफ दर्द होना
  • मासिक धर्म शुरू होने के 14 दिन पहले से दर्द होना

ओवुलेशन में दर्द की जांच – Ovulation pain diagnosis in hindi

महिलाओं के ओव्यूलेशन पेन की जाँच के लिए कोई विशेष परीक्षण नहीं होता है। यह दर्द किसी अन्य वजह से तो नहीं हो रहा है, इसका पता लगाने के लिए आपका डॉक्टर कुछ सामान्य जाँच कर सकता है।

ओव्यूलेशन पेन के उपचार – Ovulation pain treatment in Hindi

ओव्यूलेशन के दौरान होने वाला दर्द और ऐंठन लगभग 24 घंटे तक ही रहता है। इसके अलावा कुछ महिलाओं को अचानक से तेज दर्द होते है कुछ मिनट के बाद ठीक हो जाता है। ओवुलेशन पेन के अधिकांश मामलों में किसी भी प्रकार के उपचार की जरूरत नहीं होती है। ओव्यूलेशन दर्द के इलाज में आप सामान्य दर्द के उपचार को कर सकते है। मेडीकल स्टोर पर मिलने वाली पेन किलर दवाओं का सेवन करके इस दर्द को कम किया जाता सकता है।

ओव्यूलेशन पेन के उपचार के लिए आप निम्न उपचार को कर सकती है।

  • अधिक दर्द होने पर आप बिस्तर में आराम करें।
  • मासिक धर्म में ऐंठन के लिए किये जाने वाले उपचार भी ओवुलेशन पेन में आपकी मदद कर सकते हैं।
  • अपने निचले पेट में गर्म सिकाई गर्म पानी की बोतल से करें।
  • ओव्यूलेशन पेन कम करने के लिए पेन किलर दवा खा सकती हैं।
  • हार्मोनल गर्भनिरोधक गोली भी ओवुलेशन पेन को रोक सकती हैं।
  • डॉक्टर से बात करके आप एंटी-इंफ्लेमेटरी दवा भी ले सकती हैं।

ऑव्युलेशन दर्द में डॉक्टर को कब दिखाएं – When to call the doctor about pain during ovulation in Hindi

जिन महिलाओं लगातार दर्द बना रहता है और एपेंडिसाइटिस जैसी समस्या होती है तब उनको डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इसके अलावा बुखार, मतली और उल्टी, दस्त या कब्ज, पीरियड्स के बीच योनि से अधिक खून आना और असामान्य योनि स्राव पर डॉक्टर के पास जाएं।

(और पढ़े – पीरियड्स की जानकारी और अनियमित पीरियड्स के लिए योग और घरेलू उपचार…)

ओव्यूलेशन दर्द और ऐंठन (Ovulation Pain in Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago