हेल्थ टिप्स

गुड़ और चना साथ में खाने के बेमिसाल फायदे – Gud aur Chana ek sath khane ke fayde

Gud Aur Chana Ke Fayde: ये तो आप जानतें ही होगें कि भूने चने खाने से सेहत को काफी फायदा होता है लेकिन जब इनके साथ गुड़ का भी सेवन किया जाता है तो यह शरीर के लिए और भी फायदेमंद साबित होता हैं। मर्दों के लिए गुड़ और चना खाना काफी फायदेमंद तो होता ही है लेकिन जो महिलाएं सप्ताह में एक बार गुड़ और चना खाती हैं उनमें आयरन की कमी नहीं होती।

अक्सर पुरूष बॉडी बनाने के लिए जिम में जाकर कसरत करते हैं ऐसे में उन्हें गुड़ और चने का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे मसल्स मजबूत होते हैं और शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं। गुड़ खाने से खून बढ़ता है और चना स्टैमिना बढ़ता है अगर आपने गुड़ और चना साथ में खाना चालू कर दिया तो रोग आपसे कोसों दूर चले जायेगे।

ठंड के मौसम में गुड़ और चना साथ में खाने के फायदे और अधिक बढ़ जाते है क्योंकि यह आपको सर्दी से भी बचायेगा। आइये गुड़ और चना साथ में खाने के फायदों को जानते है।

गुड़ और चना खाने के फायदे सर्दियों में – Gud aur Chana khane ke fayde Sardiyon me

चना और गुड़ दोनों ही गर्म प्रकृति के होते है। जब आप इन दोनों का सेवन करते है तो इससे आपका शरीर गर्म रहता है, जो ठंड में होने वाली सर्दी और जुखाम से आपको बचाता है।

मसल्स बनाने के लिए गुड़ और चना – Gud aur chana ke fayde Muscles banane me

गुड़ और चने में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है। मर्दों को हर रोज इसका सेवन करना चाहिए।

(और पढ़े: जिम जाने वालों के काम की है ये टिप्स, इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो रहेंगे फिट!)

चेहरा निखारने के लिए गुड़ और चना – Chehra nikharne ke liye Gud aur chana

इसमें जिंक होता है जो त्वचा को निखारने में मदद करता है। मर्दों को रोजाना इसका सेवन करना चाहिए जिससे उनके चेहरे की चमक बढ़ेगी और वे पहले से ज्यादा स्मार्ट भी लगेगे।

(और पढ़े: लड़के भी पा सकते है गुड लुकिंग बाल बस करने होगें ये 5 काम)

गुड़ और चना मोटापा कम करने के लिए – Gud aur chana motapa kam karne ke liye

गुड़ और चने को एक साथ खाने से शरीर का मैटाबॉलिज्म बढ़ता है जो मोटापा कम करने में मदद करता है। कई मर्द वजन कम करने के लिए जिम जाकर एक्सरसाइज करते हैं उन्हें गुड़ और चने का सेवन जरूर करना चाहिए।

(और पढ़े: शीघ्रपतन कारण,उपचार और शीघ्रपतन रोकने के घरेलु उपाय)

कब्ज दूर करने के लिए गुड़ और चना – Kabj dur karne ke liye gud aur chana

शरीर का डाइजेशन सिस्टम खराब होने की वजह से कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो जाती है। ऐसे में गुड़ और चने खाएं, इसमें फाइबर होता है जो पाचन शक्ति को ठीक रखता है।

गुड़ और चना दिमाग तेज करने के लिए – Gud aur chana dimag tej karne ke liye

गुड़ और चने को मिलाकर खाने से दिमाग तेज होता है। इसमें विटामिन-बी6 होता है जो याददाश्त बढ़ाता है।

दांत मजबूत करने के लिए गुड़ और चना – Dant ko majbut karne ke liye gud aur chana

इसमें फॉस्फोरस होता है जो दांतो के लिए काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से दांत मजबूत होते हैं और जल्दी नहीं टूटते।

गुड़ और चना खाने के फायदे हार्ट के लिए – Gud aur chana khane ke fayde Heart ke liye

जिन लोगों को दिल से जुड़ी कोई समस्या होती है। उनके लिए गुड़ और चने का सेवन काफी फायदेमंद है। इसमें पोटाशियम होता है जो हार्ट अटैक होने से बचाता है।

गुड़ और चना हड्डियां मजबूत करने के लिए – Gud aur chana haddiya majbut karne ke liye

आपको बता दें गुड़ और चने में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत करता है। इसके रोजाना सेवन से गठिया के रोगी को काफी फायदा होता है।

गुड़ और चना के लाभ पुरुष रोगों में – Gud aur chana ke labh pursh rogo me

चने और गुड़ खाने वाला व्यक्ति सदैव जवानी का अहसास करता है। कमजोरी दूर होकर शरीर हिष्ट पुष्ट रहता है। शरीर में बलवीर्य और तेज़ बना रहता है।

(और पढ़े: इरेक्टाइल डिसफंक्शन नपुंसकता (स्तंभन दोष) कारण और उपचार)

गुड़ और चना खून की कमी को दूर करे – Gud aur chana khun ki kami dur kare

गुड़ और चना दोनों ही आयरन से भरपूर होते हैं यही कारण है कि एनीमिया से बचने के लिए यह बेहद मददगार साबित होते है। गुड़ में उच्च मात्रा में आयरन होता है और भुने हुए चने में आयरन के साथ-साथ प्रोटीन भी पाया जाता है। इस प्रकार गुड़ और चने को एक साथ मिलाकर खाने से एनीमिया रोग के लिए जिम्मेदार आवश्यक पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है, और खून की कमी दूर होती है।

चना और गुड़ साथ में खाने के बेमिसाल फायदे (Gud aur Chana ek sath khane ke faydei) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Shivam

Share
Published by
Shivam

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago