अध्यात्म

नवरात्र के दौरान पति-पत्नी को क्यों नहीं आना चाहिए एक दूसरे के करीब? – Why husband and wife should not come closer during Navratri in Hindi?

हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस समय माता आदि शक्ति अपने नौ रूपों के साथ पृथ्वी पर निवास करती हैं। व्यक्ति इस समय अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा विकसित करता है। यही नहीं, इस समय सात्विक भोजन करने की सलाह के साथ ही यौन संबंध को वर्जित माना जाता है। लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं? अगर नहीं तो आगे पढ़ें। और जानें नवरात्र में पति-पत्नी को क्यों रहना चाहिए एक-दूसरे से दूर?

नवरात्रि का हिंदु धर्म में बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। अधिकतर घरों में इस दौराना पति-पत्नी का एक-दूसरे के करीब आना भी वर्जित माना जाता है। इसके पीछे सिर्फ धार्मिक कारण ही नहीं बल्कि साइंटिफिक कारण भी है और आज हम आपको इन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं नवरात्र के दौरान पति-पत्नी को क्यों नहीं आना चाहिए एक दूसरे के करीब?

आध्यात्मिकता

आध्यात्मिकता को ध्यान में रखते हुए, जिस घर में नवरात्रि की पूजा की जाती है, उस घर के कपल को इस विशेष समय में यौन संबंधों से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस नियम का पालन नहीं करते हैं, उनका मन माँ की आराधना में नहीं लगता है। ऐसा करने वालों का मन विचलित होता है। जिसके कारण उनकी साधना अधूरी रह जाती है। इसलिए इस दौराना पति-पत्नी का एक-दूसरे के करीब आना भी वर्जित माना जाता है।

(और पढ़े –  मन को काबू कैसे करें…)

धर्म के साथ विज्ञान

जो लोग नवरात्रि के दौरान उपवास रखते हैं, उनके शरीर की ऊर्जा कम हो जाती है। जिसके कारण, वे यौन और शारीरिक व्यवहार के लिए तैयार नहीं होते हैं। यही कारण है कि लोगों को इस विशेष समय पर खुद को संयमित करने के लिए कहा जाता है। और नवरात्रि के दौराना पति-पत्नी का एक-दूसरे के करीब आना भी वर्जित माना जाता है।

(और पढ़े – नवरात्रि क्यों मनाई जाती है और नवरात्रि के पीछे वैज्ञानिक कारण…)

धार्मिक दृष्टिकोण

नवरात्रि के दिनों में, माता रानी पृथ्वी पर रहती हैं। ऐसा माना जाता है कि माँ का हिस्सा हर महिला में मौजूद होता है। यही कारण है कि इस समय सुहागन महिलाओं को सुहाग सामग्री देने की परंपरा है। जिसके कारण, नवरात्रि में व्यक्ति को संयम और ब्रह्मचर्य का पालन करने के लिए कहा जाता है। और यौनाचरण को वर्जित माना जाता है।

(और पढ़े – इन तरीकों से बढ़ाएं अपनी एकाग्रता…)

विज्ञान क्या कहता है

हर साल नवरात्रि दो बार मनाई जाती है , शारदीय नवरात्र (Sharad Navratri) और चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) इस दौरान मौसम बदलता है। शारदीय नवरात्रि के साथ सर्दियों का आगमन और चैत्र नवरात्रि के साथ गर्मियों का आगमन होता है। यह वह मौसम है, जिसमें सबसे अधिक संक्रमण का खतरा बना रहता है। हमारे संन्यासी-मुनियों ने आने वाले मौसम के लिए, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए, इन नौ दिनों में उपवास करने के लिए कहा गया है। उन्होंने इस दौरान यौन गतिविधि से बचने के लिए भी कहा है। इसलिए नवरात्रि के दौरान पति-पत्नी को एक दूसरे के करीब नहीं आना चाहिए।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Diksha

Share
Published by
Diksha

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago