घरेलू उपाय

1 चम्मच त्रिफला चूर्ण, मोटापा करेगा दूर – Spoonful of triphala powder, remove obesity in Hindi

1 चम्मच त्रिफला चूर्ण, मोटापा करेगा दूर - Spoonful of triphala powder, remove obesity in Hindi

त्रिफला या त्रिफला चूर्ण जिसे आंवला, हरद और बहेड़ा जैसे अवयवों से मिलकर बना होता है। इस चूर्ण को बनाने से पहले तीनों औषधी को धूप में सुखाकर इसका चूर्ण बना लिया जाता है। ये तीनों चीजें शरीर के लिए बहुत जादा लाभदायक होती हैं मगर इनसे बने त्रिफला चूर्ण के फायदे अनेक होते है। त्रिफला का उपयोग कब्ज़ से राहत दिलाता है, हाजमा ठीक करता है, मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है,  शरीर के अनावश्यक पदार्थ को बाहर निकालने में हमारी मदद है।

वजन कम करने में त्रिफला कैसे काम करता है

वजन कम करने में त्रिफला कैसे काम करता है

अध्ययन के अनुसार त्रिफला वज़न घटाने की प्रक्रिया में गति देता है। अध्ययन के मिले तथ्य के अनुसार 5 ग्राम त्रिफला के सेवन से कुछ ही हफ्तों में वज़न कम किया जा सकता है। साथ ही आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इससे आपकी मोटी कमर भी पतली की जा सकती है। और इसका कोई साइडइफेक्‍ट भी नही होता है।

(और पढ़े – त्रिफला चूर्ण के फायदे और नुकसान)

त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल कैसे करें?

आयुर्वेदिक गुरु के अनुसार लगभग 5 ग्राम त्रिफला चूर्ण के मिश्रण को एक चम्मच शहद में मिलाकर कुछ दिनों तक नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।

त्रिफला चूर्ण ऐसे बनाएं

एक चम्मच त्रिफला पाउडर लेकर उसको एक बर्तन में 200 ml पानी लेकर रातभर के लिए भिगोकर रख दे। अगले दिन सुबह इस मिश्रण को उबालें और जब तक उबलते रहे तब तक की इसका पानी आधा न रह जाय। फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें। इससे चूर्ण तलहट में बैठ जायेगा। इसके बाद पानी को छानकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

स्वास्थ्य और सेहत से जुड़े अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए टॉपिक पर क्लिक करें

हेल्थ टिप्सफैशन और ब्यूटी टिप्स | रिलेशनशिप टिप्स | जड़ीबूटी | बीमारी | महिला स्वास्थ्य | सवस्थ आहार |

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration