Period Delay Tablet In Hindi: पीरियड एक प्राकृतिक प्रकिया है जो आमतौर पर 15-50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने होती है। भारत में कई जगह पर महिलाएं पीरियड्स के दौरान धार्मिक कार्यों में भी भाग नहीं ले सकती है। इसलिए महिलाएं पीरियड आगे करने की टेबलेट के बारे में जानना चाहती है। आज हम आपको पीरियड्स लेट करने के टेबलेट के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देगें।

हर बार लड़कियां अपने पीरियड को आगे बढ़ाना नहीं चाहती, लेकिन मासिक धर्म उस समय एक समस्या बन जाता है जब कहीं बाहर जाना हो, या घर में पूजा-पाठ या कोई बड़ा उत्सव हो, ऐसे में महिलाओं को असुविधा होती है, इसलिए वे अपने पीरियड को एक दो दिन लेट करना चाहती हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको पीरियड्स लेट करने के टेबलेट नाम, पीरियड रोकने की दवा कैसे काम करती है, और इसके साइड इफेक्ट होते है या नहीं। आइये इस सभी को विस्तार से जानते है।

विषय सूची

पीरियड्स लेट करने की टेबलेट क्या है – Period Delay Tablet In Hindi

पीरियड डिलेइंग पिल्स या पीरियड आगे करने की टेबलेट में प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन होते है जो मासिक धर्म की डेट को आगे बढ़ाने में सहायक होते है। आप इन टेबलेट्स को पीरियड की शुरुआत से 3-4 दिन पहले खाएं।

पीरियड डिलेइंग पिल्स कितने प्रकार की होती हैं – Period delaying pills kitne prakar ki hoti hai

मेडिकल स्टोर पर कई प्रकार की पीरियड्स लेट करने के टेबलेट उपलब्ध है। इन टेबलेट्स में हार्मोन प्रोजेस्ट्रॉन होता है जो हमारे शरीर के लिए किसी भी प्रकार से नुकसानदायक नहीं होता है। कम्बाइन्ड कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स (Combined contraceptive pills), नॉरथिस्टेरॉन (norethisterone) और फेसिक (phasic) पिल्स आदि टेबलेट्स आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगी।

(और पढ़े – पीरियड्स जल्दी लाने और रोकने के घरेलू उपाय…)

पीरियड आगे करने की टेबलेट कैसे काम करती हैं – Period Delay Tablet kaise kam karti hai

मासिक धर्म आने से 15 दिन पहले महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजेन हार्मोन्स का निर्माण होता है जो यूटेरिन लर्निंग (Uterine Learning) को बढ़ने नहीं देते। जबकि प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन्स अंतिम 15 दिनों में बनते हैं जो यूटरीन लाइनिंग को बढ़ाने का काम करते है। जब एस्ट्रोजेन हार्मोन्स अधिक होते हैं तो यूटेरिन लर्निंग घटने लगती है और पीरियड्स शुरु हो जाते हैं। लेकिन जब आप पीरियड डिलेइंग पिल्स खाती हैं तो प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है जो यूटरस को रक्त का बहाव करने से रोकता है और इस तरह आपके पीरियड्स रूक जाते हैं।

(और पढ़ें – मासिक धर्म (पीरियड्स) के देर से आने के कारण और उपाय)

पीरियड डिलेइंग पिल्स कब खाना चाहिए – Period delaying pills Kab khana chahiye

यदि आप कुछ दिन पीरियड को आगे करना चाहती है तो पीरियड डिलेइंग पिल्स खा सकती है। इन टेबलेट्स को आप पीरियड आने से 3-4 दिन पहले से खाएं और तब तक खाती रहें जब तक आप नहीं चाहती कि पीरियड आयें। लेकिन आपको इन टेबलेट्स का सेवन करने से पहले गाइनकॉलजिस्ट (Gynecologist) से सलाह जरूर लेना चाहिए।

(और पढ़े – अनियमित मासिक धर्म के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार…)

क्या टेबलेट खाना बंद करते ही पीरियड्स शुरु हो जाएंगे – Kya Tablet khana band karte hai Period shuru ho jate hai

जिस दिन से आप पीरियड आगे करने की टेबलेट खाना बंद कर देती है तो आपके शरीर के अंदर हार्मोन्स क्रिया बदल जाती है। जिसकी वजह से आपके शरीर से रक्त का प्रवाह होने लगता है। लेकिन हर महिला का शरीर अलग-अलग होता है जिसकी वजह से किसी को पीरियड कुछ घंटों के बाद तो किसी को 10-15 दिनों बाद पीरियड्स शुरु होते हैं। ध्यान रखें कि यदि 15 दिन के भीतर भी आपके पीरियड्स शुरु नहीं होते तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।

(और पढ़े – पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के कारण,लक्षण और उपचार के उपाय…)

क्या पीरियड डिलेइंग पिल्स सुरक्षित हैंPeriod delaying pills are safe in Hindi

एक-दो बार पीरियड्स लेट करने के टेबलेट खाना किसी भी प्रकार से नुकसानदायक नहीं होता है लेकिन बार बार इन दवाओं का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। यह टेबलेट्स आपके शरीर में नैचुरल हार्मोन्स साइकल को प्रभावित करता है। इसलिए बहुत अधिक जरूरी होने पर ही इसका सेवन करना चाहिए। अपने पीरियड को अधिक दिनों तक ना रोकें, क्योंकि लेट आने वाले पीरियड में अधिक दर्द होता है।

(और पढ़े – रजोनिवृत्ति के कारण, लक्षण और दूर करने के उपाय…)

क्या पीरियड डिलेइंग पिल्स और बर्थ कंट्रोलिंग पिल्स समान हैं? – Kya Period delaying pills aur birth control pills ek saman hoti hai

कुछ लोगों का मानना है कि पीरियड डिलेइंग पिल्स और बर्थ कंट्रोलिंग पिल्स एक ही हैं। लेकिन ऐसे नहीं है इन दोनों का काम अलग अलग होता है। बर्थ कंट्रोल पिल्स ओव्यूलेशन नहीं होने देते और अनचाहे गर्भ को रोकते हैं, जबकि पीरियड डिलेइंग पिल्स यूटेरिन लर्निंग पर काम करती हैं और ओव्यूलेशन को किसी भी तरह से प्रभावित नहीं करती है। इसलिए इसका उपयोग सही जगह पर करना चाहिए।

(और पढ़े – गर्भनिरोधक दवाओं और उनके शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानें…)

क्या पीरियड रोकने की दवा का कोई साइड-इफेक्ट है – Kya Period rokane vali dawa ka koi Side effect hai

पीरियड आगे करने की टेबलेट में प्रोजेस्टेरोन (Progesterone) होता है। अधिक मात्रा में प्रोजेस्टेरोन का सेवन करने से हार्मोन्स का असंतुलित हो जाते है। हार्मोन असंतुलित होने से भारीपन, मूड स्विंग और पिंपल्स आदि की समस्याएं हो सकती हैं।

(और पढ़े – पीरियड्स की जानकारी और अनियमित पीरियड्स के लिए योग और घरेलू उपचार…)

पीरियड डिलेइंग पिल्स हमेशा काम करती हैं? – Period Delay Tablet Hamesha kam karti hai

अधिकांश महिलाओं का मानना है कि इन टेबलेट्स का सेवन करने से उनके पीरियड्स आसानी से कुछ दिनों के लिए लेट हो जाते है। अभी तक इन दवाओं के असर न करने का मामला नहीं आया है। लेकिन लड़कियों को इन टेबलेट्स को खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

(और पढ़े – पीरियड्स के दिनों में दर्द क्यों होता है जानें मुख्य कारण…)

गाइनकॉलजिस्ट से सम्पर्क करे – Contact Gynecologist In Hindi

यदि आप अपने पीरियड को रोकना चाहती है तो पीरियड्स आने से एक सप्ताह पहले स्त्री रोग विशेषज्ञ से बात करें। बिना डॉक्टर की सलाह के आप खुद इसे इन टेबलेट्स का सेवन करने से बचें। इसके आलवा यदि पीरियड डिलेइंग पिल्स खाना बंद करने के बाद भी दो हफ्ते तक पीरियड नहीं आते तो डॉक्टर को दिखाएं।

(और पढ़ें – पीरियड्स आगे बढ़ाने के घरेलू उपाय)

पीरियड आगे करने की टेबलेट (Period Delay Tablet In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago