Choose Right Size Bra In Hindi सही ब्रा का चुनाव कैसे करे, ब्रा हर महिला के शरीर की एक महत्वपूर्ण जरूरत है। लेकिन आमतौर पर लगभग 80 प्रतिशत महिलाएं गलत साइज की ब्रा पहनती हैं, यानि 10 में से 8 महिलाएं अपने लिए सही साइज का ब्रा नहीं चुन पाती हैं। अगर महिलाएं ये सोचती हैं कि एक ही साइज की ब्रा वे लंबे समय तक पहन सकती हैं तो वास्तव में वो गलत सोचती हैं क्योंकि महिलाओं के पूरे जीवनकाल में उनके ब्रा की साइज छह बार बदलती है। जब किसी महिला का वजन बढ़ता है, घटता है, वह प्रेगनेंट होती है, ब्रेस्टफीडिंग कराती है या शरीर में अन्य कारणों से जो बदलाव होता है उसी के आधार पर ब्रा की साइज भी बदलती है। आइये सही साइज के ब्रा के फायदे जानते है।

इसलिए गलत साइज का ब्रा पहनना वाकई अच्छा नहीं होता है, खासतौर पर तब जब आपके स्तन काफी बड़े हों। यही कारण है कि महिलाओं के लिए सही साइज का ब्रा पहनना बेहद जरूरी है। इस लेख में हम आपको सही ब्रा का चुनाव कैसे करे, इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

विषय सूची

1. सही साइज का ब्रा चुनने का तरीका – Ways To Choose Right Bra In Hindi

2. सही साइज के ब्रा पहनने के फायदे – Benefits Of Wearing Right Size Bra In Hindi

3. ब्रा खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान – Things To Remember Before Choose Bra In Hindi

सही साइज का ब्रा चुनने का तरीका – Ways To Choose Right Bra In Hindi

जिस तरह हम कपड़े अपने शरीर के नाप के अनुसार पहनते हैं, उसी तरह महिलाओं को ब्रा भी अपने स्तन के आकार के हिसाब से पहननी चाहिए। इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने स्तन की नाप लेकर ब्रा खरीदने जाएं। ज्यादातर महिलाएं सिर्फ ब्रा का आकार देखकर ब्रा खरीदती हैं ना कि अपनी साइज के हिसाब से। आइये जानते हैं सही ब्रा खरीदने के लिए क्या करें।

(और पढ़े – महिलाओं के लिए क्यों जरुरी है ब्रा पहनना जानें फायदे और नुकसान…)

बैंड साइज नापकर सही ब्रा खरीदें – Measure Your Band Size To Choose Right Bra In Hindi

महिलाओं को अपने लिए ब्रा खरीदने से पहले ब्रा की बैंड साइज नाप लेनी चाहिए। स्तन के ठीक नीचे और कमर एवं पेट के ऊपरी हिस्से पर इंची टेप लगाएं और अपनी बैंड साइज नापें। इंचीटेप को बहुत टाइट नहीं बल्कि हल्का ढीला ही पकड़ें। अगर नापने पर आपका बैंड साइज विषम संख्या आता है तो आप सम संख्या की ब्रा खरीदें। जैसे की यदि आपका बैंड साइज 33.5 है तो 34 की और यदि बैंड साइज 35 है तो आप 34 या 36 की ब्रा खरीदें।

(और पढ़े – 36 24 36 सेक्सी फिगर के लिए एक्सरसाइज एवं डाइट…)

सही साइज की ब्रा खरीदने के लिए कप साइज नापें – Measure Your Cup Size To Choose Right Bra In Hindi

सही ब्रा चुनने से पहले महिलाओं को अपने स्तन की कप साइज भी पता होनी चाहिए। कप साइज नापने के लिए स्तन के सबसे उभरे हुए भाग यानि निप्पल के पास दोनों छोरों से इंचीटेप सटाएं और कप का आकार नापें। इसके बाद इस नंबर को नोट कर लें। आप चाहें तो इसी साइज का ब्रा खरीद सकती हैं लेकिन यदि आप प्रेगनेंट हैं या बच्चे को दूध पिलाती हैं तो एक नंबर आगे बढ़ाकर भी ब्रा खरीद सकती हैं।

(और पढ़े – 9 आकार के होते है महिलाओं के स्तन, जानिए स्तनों के आकार के बारे में…)

सही साइज की ब्रा खरीदने से पहले स्ट्रैप्स चेक कर लें – Check Straps To Choose Right Size Bra In Hindi

सही ब्रा चुनने के लिए बैंड साइज और कप साइज की नाप लेने के साथ ही स्ट्रैप्स पर ध्यान देना भी जरूरी है ताकि ब्रा आपके कंधे फिट बैठे। अगर स्ट्रैप्स बार बार कंधे से फिसल जाए तो ब्रा पहनना अपने आप में परेशानी भरा होता है। इसलिए ब्रा खरीदने से पहले इसे एक बार ट्राई कर लें। ब्रा पहनने के बाद हाथ को ऊपर की ओर उठाकर देखें की स्ट्रैप्स कंधे के नीचे तो नहीं फिसल रहा। अगर स्ट्रैप्स फिसल रहा हो तो छोटे कप साइज की ब्रा खरीदें जिसका स्ट्रैप्स कंधे को सपोर्ट करे।

(और पढ़े – सोते वक्त ब्रा पहने या नहीं, फायदे और नुकसान…)

चेस्ट नापकर सही साइज की ब्रा खरीदें – Measure Your Chest Size To Choose Right Bra In Hindi

इंचीटेप को अपने दोनों स्तनों के आधे भाग पर यानि बीचोंबीच रखें और अपना सीना नापें। छाती की नाप लेते समय टेप को एकदम सीधे और टाइट रखें अन्यथा नाप गलत हो सकती है। इंचीटेप क्षैतिज रखकर नाप लें और इस दौरान स्तनों को नीचे न दबाएं अन्यथा गलत नाप आ सकता है। अब आपके छाती की जो नाप आए, उसी नाप की ब्रा खरीदें।

(और पढ़े – महिलाएं अपने स्तन की जांच कैसे करें…)

सही साइज के ब्रा पहनने के फायदे – Benefits Of Wearing Right Size Bra In Hindi

ज्यादातर महिलाएं सिर्फ इतना जानती हैं कि स्तनों को सपोर्ट देने के लिए ब्रा पहना जाता है जबकि ब्रा कई अन्य वजहों से भी पहना जाता है। आइये जानते हैं कि सही साइज के ब्रा पहनने के क्या फायदे होते हैं।

गर्दन और कमर दर्द के लिए सही साइज के ब्रा के फायदे – Right Size Bra For Back & Neck Pain In Hindi

एक स्टडी में पाया गया है कि जैसे जैसे महिलाओं का स्तन बढ़ता है, उनके शरीर के आगे के हिस्से पर गुरुत्वाकर्षण ज्यादा लगता है जिसके कारण उन्हें गर्दन और कमर में गंभीर दर्द होता है। सही साइज का ब्रा पहनने से स्तन कसे रहते हैं और घर्षण कम लगता है। जिससे गर्दन में दर्द की शिकायत नहीं होती है।

(और पढ़े – गर्दन में दर्द और अकड़न दूर करने के घरेलू उपाय…)

सही ब्रा पहनने के फायदे ब्रेस्ट के आकार के लिए – Right Size Bra For Shape Of Breasts In Hindi

माना जाता है कि सही साइज की ब्रा पहनने से महिलाओं का स्तन आकर्षक दिखायी देता है और स्तन का शेप भी लंबे समय तक बेहतर बना रहता है। चूंकि स्तन की महिलाओं की सुंदरता में एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है इसलिए हर महिला को सही साइज की ब्रा पहननी चाहिए।

(और पढ़े – ब्रेस्ट को टाइट करने के उपाय…)

स्तन को लटकने से बचाने के लिए सही साइज के ब्रा के फायदे – Right Size Bra For Breast Sagging In Hindi

अधिक एक्सरसाइज, घर्षण और बढ़ती उम्र के कारण महिलाओं के स्तन लटक जाते हैं या ढीले पड़ जाते हैं। शुरूआत से ही सही साइज की ब्रा पहनने से स्तन के ऊतक क्षतिग्रस्त नहीं होते हैं जिसके कारण उम्र बढ़ने के बाद भी लटकता नहीं है।

(और पढ़े – ब्रेस्ट साइज को कम करने के उपाय…)

सही साइज के ब्रा के फायदे स्तनों को सपोर्ट देने के लिए – Right Size Bra For Support In Hindi

सही साइज का ब्रा स्तनों को सपोर्ट देता है। जिससे झुकने, उठने और बैठने में महिलाओं के स्तन बंधे रहते हैं और उन्हें परेशानी नहीं होती है। मार्केट में विभिन्न तरह के ब्रा उपलब्ध हैं और जरूरत के हिसाब से महिलाओं को उनका इस्तेमाल करना चाहिए।

(और पढ़े – क्या स्तनों को दबाने से उनका आकार बढ़ जाता है…)

ब्रा खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान – Things To Remember Before Choose Bra In Hindi

  • आप जो ब्रा खरीदने जा रही हैं वह बहुत अधिक ढीली या बहुत टाइट नहीं होनी चाहिए।
  • ब्रा ऐसी होनी चाहिए कि स्तन ब्रा से बाहर न निकले।
  • जब भी ब्रा खरीदें तो ब्रा कॉटन या होजरी के कपड़े की खरीदें ताकि आपकी स्किन को एलर्जी न हो।
  • ब्रा के स्ट्रैप्स आरामदायक होने चाहिए ताकि शरीर पर इसका निशान न पड़े।

(और पढ़े – स्तन बढ़ाने के घरेलू उपाय…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Anamika

Share
Published by
Anamika

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago