रिलेशनशिप टिप्स

गर्लफ्रेंड को बर्थडे पर क्या गिफ्ट देना चाहिए – Birthday Gift For Girlfriend In Hindi

Birthday Gift For Girlfriend In Hindi: किसी के लिए गिफ्ट खरीदना हमेशा ही एक मुश्किल काम होता है और जब किसी लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड के लिए गिफ्ट खरीदना हो तो यह काफी चुनौतीपूर्ण काम हो जाता है। वास्तव में कोई भी बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड की पसंद को बहुत गहरायी से नहीं जानता है लेकिन वह ये जरूर चाहता है कि वो जो भी गिफ्ट दे अह उसकी गर्लफ्रेंड उसे पसंद आए। हर लड़की की पसंद अलग अलग होती है इसलिए लड़कियों के लिए गिफ्ट खरीदने में थोड़ा कन्फ्यूजन जरूर होता है। जब गर्लफ्रेंड का बर्थडे हो तो लड़के पहले से ही यह प्लानिंग करते हैं कि आखिर ऐसा क्या गिफ्ट करें (girlfriend birthday gift in Hindi) कि गर्लफ्रेंड को पसंद भी आए और वह खुश भी हो जाए।

विषय सूची

  1. गर्लफ्रेंड को बर्थडे पर क्या गिफ्ट दें? – Girlfriend ko birthday par kya gift de in Hindi
  2. गर्लफ्रेंड को बर्थडे पर घड़ी गिफ्ट दें – Watch for girlfriend birthday gift in Hindi
  3. गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर उपहार मेकअप बॉक्स – Makeup box for girlfriend birthday gift items in Hindi
  4. फोटो फ्रेम गर्लफ्रेंड के लिए बर्थडे गिफ्ट – Birthday par girlfriend ko photo frame gift kare in Hindi
  5. गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर नेल पेंट सेट देकर करें खुश – Girlfriend ko birthday par nail paint de in Hindi
  6. अपनी गर्लफ्रेंड को जन्मदिन पर शूज गिफ्ट करें – Shoes gift for girlfriend birthday in Hindi
  7. गर्लफ्रेंड के लिए जन्मदिन का उपहार पर्स या हैंड बैग – Purse or hand bag for girlfriend birthday gift in Hindi
  8. गर्लफ्रेंड को जन्मदिन पर परफ्यूम देकर जीतें दिल – Girlfriend ko birthday par perfume gift kare in Hindi
  9. गर्लफ्रेंड को जन्मदिन पर ज्वैलरी करें गिफ्ट – Premika ke janamdin par jewellery gift kare in Hindi
  10. कॉफी मग गर्लफ्रेंड के जन्मदिन के लिए उपहार – Coffee mug for girlfriend birthday gift in Hindi
  11. कार्ड, चॉकलेट और गुलाब गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर दें – Card, chocolate and rose for girlfriend in Hindi

गर्लफ्रेंड को बर्थडे पर क्या गिफ्ट दें? – Girlfriend ko birthday par kya gift de in Hindi

अगर आपको भी नहीं समझ में आ रहा है कि गर्लफ्रेंड को बर्थडे गिफ्ट करने के लिए क्या खरीदें तो हम आपकी मुश्किल आसान कर देते हैं और इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं कि गर्लफ़्रेंड को बर्थडे पर क्या गिफ्ट दें।

(और पढ़ें – वेलेंटाइन डे के लिए 10 खास गिफ्ट)

गर्लफ्रेंड को बर्थडे पर घड़ी गिफ्ट दें – Watch for girlfriend birthday gift in Hindi

लड़कों की तरह लड़कियां भी घड़ी की काफी शौकीन होती हैं। मार्केट में ब्रांडेड घड़ियों के साथ कई तरह की फैशनेबल घड़ियां मिलती हैं। इन घड़ियों में डिफरेंट कलर का चेन लगाकर पहना जा सकता है। आप अपनी गर्लफ्रेंड को उसके बर्थडे पर घड़ी गिफ्ट करें। लड़कियों के लिए जो घड़ियां आती हैं, उनमें फूल पत्ती, कार्टून और मछली सहित अन्य डिजाइन बनी होती है। इसके अलावा उन्हें सिल्वर चेन की घड़ियां भी खूब पसंद की जाती हैं। सबसे खास बात यह है कि घड़ी हर लड़की को पसंद होती है और इसे जींस, कुर्ता और सलवार कमीज पर भी पहना जा सकता है। इसलिए आपको गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर घड़ी गिफ्ट में देनी चाहिए।

गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर उपहार मेकअप बॉक्स – Makeup box for girlfriend birthday gift items in Hindi

आज के मॉडर्न समय में ज्यादातर लड़कियां मेकअप का शौक रखती है। कॉलेज के अलावा स्कूल की भी लड़कियां हल्का मेकअप करती हैं और पार्टी एवं फंक्शन में मेकअप करके ही जाती हैं। अगर आप कोई ऐसा गिफ्ट ढूढ रहे हैं जो काफी यूजफुल हो तो आप अपनी गर्लफ्रेंड को उसके जन्मदिन पर मेकअप बॉक्स गिफ्ट कर सकते हैं। इससे आपकी गर्लफ्रेंड आपको याद रखेगी। मेकअप बॉक्स एक ऐसी चीज है हमेशा काम में आती है और ज्यादातर लड़कियां सजने संवरने के लिए मेकअप के बेसिक प्रोडक्ट जैसे काजल, आईलाइनर, लिपस्टिक,क्रीम और पाउडर रखती ही हैं। अगर आप गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर उसे मेकअप बॉक्स गिफ्ट करेंगे तो वह काफी खुश होगी और उसकी खुशी देखकर आपको भी अच्छा लगेगा।

(और पढ़ें – बिना मेकअप के सुंदर कैसे दिखें जानें 20 आसान टिप्स )

फोटो फ्रेम गर्लफ्रेंड के लिए बर्थडे गिफ्ट – Birthday par girlfriend ko photo frame gift kare in Hindi

गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर फोटो फ्रेम भी गिफ्ट किया जा सकता है। अगर आपके पास अपनी गर्लफ्रेंड की कुछ अच्छी फोटो हो तो उसे फोटो फ्रेम में लगाकर गिफ्ट करें। अगर आपके पास उसकी कोई फोटो नहीं है तो फिर या तो उससे सीधे मांग लें या फिर उसके फेसबुक से डाउनलोड कर लें। फोटो फ्रेम थोड़ा बड़ा खरीदें और उसमें गर्लफ्रेंड की फोटो लगाने के साथ ही कुछ प्यार भरा मैसेज लिखें और अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दें।

गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर नेल पेंट सेट देकर करें खुश – Girlfriend ko birthday par nail paint de in Hindi

एक बडे़ बॉक्स में अलग अलग कलर के नेल पेंट होते हैं। इसे नेल पेंट सेट कहा जाता है। आप अपनी गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर उसे यह आइटम गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी गर्लफ्रेंड चाहे कॉलेज गोइंग हो या फिर वर्किंग। उसे आपका यह बर्थडे गिफ्ट जरूर पसंद आएगा। आजकल लड़कियां जिस रंग की ड्रेस पहनती हैं, उसी कलर का नेल पेंट भी लगाती है। ऐसे में आपकी गर्लफ्रेंड के पास नेल पेंट का पूरा सेट होगा तो वह काफी खुश होगी और आपको थैंक्यू भी बोलेगी। अगर गर्लफ्रेंड ऑफिस जाती है तो नेल पेंट सेट देने का एक फायदा यह होगा कि वह अपने जरुरत के हिसाब से नेल पेंट से डिजाइन भी बनाकर नाखून को सजा सकती है।

अपनी गर्लफ्रेंड को जन्मदिन पर शूज गिफ्ट करें – Shoes gift for girlfriend birthday in Hindi

जींस और टॉप के साथ दूसरे तरीके के फैशनेबल ड्रेस पर शूज पहनने से अच्छा लुक आता है। आपकी गर्लफ्रेंड भी यह जानती होगी और शायद पहनती भी होगी। हालांकि एक ही शूज को अलग अलग ड्रेस पर पहना जा सकता है। अगर आप कन्फ्यूज हैं कि बर्थडे पर गर्लफ्रेंड को क्या गिफ्ट दें तो शूज गिफ्ट करना एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह एक ऐसी चीज हैं जिसे तोहफे में देंगे तो बेशक आपकी गर्लफ्रेंड को पसंद आएगा। अगर संभव हो तो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसके लिए शूज खरीदने जाएं ताकि साइज छोटी बड़ी ना हो। हालांकि यह ध्यान रखें कि अपने बजट के अंदर ही उसे शूज गिफ्ट करें।

गर्लफ्रेंड के लिए जन्मदिन का उपहार पर्स या हैंड बैग – Purse or hand bag for girlfriend birthday gift in Hindi

यह एक यूजेबल चीज है जिसके बिना लड़कियां घर से बाहर नहीं निकलती हैं। इसलिए इस अनमोल चीज की आप अपनी गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर उसे गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आपको पहले से ही मालूम है कि आपकी गर्लफ्रेंड किस तरह के पर्स या हैंड बैग यूज करती है तो फिर उसके लिए पर्स या बैग चूज करना बहुत आसान हो जाएगा। अगर आपको नहीं मालूम है तो उसके बर्थडे से करीब एक हफ्ते पहले उससे बैग और पर्स की च्वाइस पूछें। इतना पहले पूछने पर उसे डाउट भी नहीं होगा और आप उसके लिए उसका पसंदीदा गिफ्ट खरीदकर उसे खुश करने में कामयाब हो जाएंगे।

गर्लफ्रेंड को जन्मदिन पर परफ्यूम देकर जीतें दिल – Girlfriend ko birthday par perfume gift kare in Hindi

परफ्यूम या बॉडी स्प्रे आखिर किसे पसंद नहीं होता है। लड़कियां अलग अलग तरह का परफ्यूम बहुत पसंद करती हैं। चाहे आपकी गर्लफ्रेंड ऑफिस जाती हो या फिर कॉलेज गोइंग हो, उसे आपका दिया हुआ यह गिफ्ट जरूर पसंद आएगा। कहा जाता है कि परफ्यूम देने से प्यार गहरा होता है और उसकी भीनी खूशबू उसे हमेशा आपकी याद दिलाएगी। इसलिए अपनी गर्लफ्रेंड के लिए या तो ऐसा परफ्यूम लें जो वह खुद यूज करती हो या फिर लाइट सेंट वाला और काफी सुगंधित परफ्यूम उसे गिफ्ट करें ताकि वह आपको हमेशा महसूस करती रहे।

(और पढ़ें – इन बॉडी पार्ट्स में लगाएं परफ्यूम, देर तक बनी रहेगी खूशबू)

गर्लफ्रेंड को जन्मदिन पर ज्वैलरी करें गिफ्ट – Premika ke janamdin par jewellery gift kare in Hindi

कॉलेज गोइंड और ऑफिस जाने वाली लड़कियों को ज्वैलरी खूब पसंद आता है। आप देखते होंगे आपकी गर्लफ्रेंड जींस और कुर्ता, सूट और सलवार पर डिफरेंट टाइप की ज्वैलरी पहनती होगी। इसके अलावा कुछ लड़कियां जितनी बार ड्रेस चेंज करती हैं उतनी बार अपनी इयरिंग्स और चेन भी बदलती हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड का बर्थडे है तो आप उसे कानों के खूबसूरत झुमके, टॉप्स, बालियां, रिंग और चेन या फिर नेकलेस गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल मार्केट में जर्मन सिल्वर ज्वैलरी का खूब चलन है और लड़कियों को यह खूब भाता भी है।

कॉफी मग गर्लफ्रेंड के जन्मदिन के लिए उपहार – Coffee mug for girlfriend birthday gift in Hindi

यह लड़कियों के रोजमर्रा के यूज की चीज है और आपकी गर्लफ्रेंड को काफी पसंद भी आएगा। गर्लफ्रेंड के बर्थडे के लिए कॉफी मग एक बेस्ट गिफ्ट आइटम है। कॉफी मग अलग अलग शेप और डिजाइन में अवलेबल है। आप कांच या चीनी मिट्टी का कॉफी मग गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो कॉफी मग पर अपनी गर्लफ्रेंड की फोटो, जन्मदिन की तारीख और अपना नाम भी प्रिंट करके गिफ्ट कर सकते हैं। प्रिंटेड कॉफी मग देखने में बहुत आकर्षक लगता है और यह गिफ्ट पाने वाला भी खुश हो जाता है।

कार्ड, चॉकलेट और गुलाब गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर दें – Card, chocolate and rose for girlfriend in Hindi

ज्यादातर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को उसके बर्थडे पर यह उपहार देते हैं। आप भी चाहें तो दे सकते हैं। कोई अच्छा सा कार्ड सेलेक्ट करें और उस पर बर्थ डे विशेज के साथ ही कोई प्यार भरा मैसेज भी लिखें और एक अच्छी सी चॉकलेट और लाल गुलाब के साथ अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दें। कहा जाता है कि चॉकलेट रिश्तों में मिठास लाती है और गुलाब जीवन को महका देता है। कार्ड खोलकर जब आपकी गर्लफ्रेंड आपके प्यारे शब्दों को पढ़ेगी तो उसे बहुत अच्छा लगेगा।

(और पढ़ें – क्या आप जानते हैं चॉकलेट खाने के फायदे और नुकसान के बारे में)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Anamika

Share
Published by
Anamika

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago