सौंदर्य उपचार

दही खाने के फायदे स्किन के लिए – Dahi Khane Ke Fayde For Skin In Hindi

Dahi Khane Ke Fayde For Skin In Hindi: दही एक प्रकार का डेयरी प्रोडक्ट है जिसको दूध से बनाया जाता है। दूध के समान दही भी कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरा हुआ है जो हमारे स्वस्थ के लिए कई प्रकार से लाभदायक होता है। आज हम आपको दही खाने के फायदे स्किन के लिए बताएंगे।

दही का आपकी त्वचा पर एक मॉइस्चराइजिंग प्रभाव होता है और यह आपकी ड्राई स्किन को प्राकृतिक रूप से ठीक करता है। दही को कैल्शियम का पावर हाउस माना जाता है और यह उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन का सबसे बढ़िया स्रोत है।

दही का स्वास्थ्य के साथ-साथ सौंदर्य निखारने में भी महत्वपूर्ण स्थान है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दही खाने के फायदे स्किन के लिए बताएंगे। आइये इसे विस्तार से जानते है।

दही खाने के फायदे स्किन के लिए – Dahi khane ke fayde for Skin in Hindi

स्किन के लिए दही खाना निम्न प्रकार से लाभदायक होता है।

ब्यूटीफुल दिखने के लिए खाएं दही – Beautiful dikhne ke liye khaye Dahi

वसा रहित दही खाना आपकी स्किन के लिए लाभदायक होता है। प्राचीन समय से ही दही का उपयोग सौंदर्य उपचार के लिए किया जा रहा है। दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और प्राकृतिक प्रोबायोटिक्‍स होते हैं।

आप अपनी त्‍वचा समस्‍याओं को दूर करने के लिए कई ब्यूटी प्रोडक्ट में भी दही का उपयोग करते हैं। इसके लिए आप दोपहर और रात के भोजन के बाद दही का सेवन कर सकते हैं। इससे आप ब्यूटीफुल दिखगें और आपका पाचन तंत्र भी स्‍वस्‍थ्‍य होगा।

दही खाने के फायदे ग्लोइंग स्किन के लिए – Dahi khane ke fadye Glowing skin ke liye

कई प्रकार की त्‍वचा समस्‍याओं को दूर करने के लिए दही का उपयोग प्रभावी होता है। दही में फाइबर और प्रोटीन की उच्‍च मात्रा होती है जो त्‍वचा की लोच और दृढ़ता में सुधार करते हैं। नियमित रूप से दही का उपयोग उम्र बढ़ने संबंधी लक्षणों को रोकने और त्‍वचा की चमक को बढ़ाने में सहायक होते हैं। फेस पर ग्‍लो लाने के लिए आप दही को आहार में शामिल करने के साथ ही फेस पैक के साथ भी उपयोग कर सकते हैं।

यह त्‍वचा को प्राकृतिक रूप से मॉइस्‍चराइज करता है और झुर्रियों को भी दूर करता है। अपने चेहरे की त्‍वचा को स्‍वस्‍थ रखने के लिए आप दही और ओट्मील

से बने फेस पैक का उपयोग करें। यह त्‍वचा को साफ करने और शरीर को ठंडा रखने में सहायक होता है। आप सुंदर त्‍वचा के लिए घरेलू उपाय में दही का सेवन भी कर सकते हैं।

दही के फायदे स्किन के लिए – Dahi ke Fayde skin ke liye

स्किन के लिए दही खाने से अधिक लगाने में फायदेमंद होता है, इसलिए आप इसे खाने के साथ स्किन पर इस्तेमाल भी करें। स्किन पर लगाने से यह आपको जल्दी रिजल्ट देता है। आइये जानते है कि स्किन पर दही लगाने से आपको क्या क्या लाभ होते है।

फेस पर दही लगाने के फायदे – Face par dahi lagane ke fayde

त्वचा की रंगत निखारने से लेकर उसे पोषण देने तक आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। हाल में हुए शोध से पता चला है कि त्वचा से जुड़ी लगभग हर समस्या के लिए दही का उपयोग बेहद कारगर उपाय है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड, जिंक और विटामिन बी स्किन को टाइट करने के साथ ही आपकी त्वचा पर अलग एक ही ग्लो लाते हैं। इसके लिए आप ताजे दही को लेकर उंगलियों से फेस पर लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगारहने दें, फिर पानी से मुंह को धो लें।

स्किन के लिए दही फेस पैक के फायदे – Skin ke liye dahi face pack ke fayde

चेहरे पर दही का इस्तेमाल और भी कई अन्य चीजों के साथ कर सकते है, जो स्किन के लिए इसे और भी लाभदायक बनाता है। दही से फेस पैक बनाने के लिए आप एलोवेरा, शहद, गुलाब जल आदि को मिलकर फेस मास्क तैयार कर सकते है। यह आपकी त्वचा को चमकाने के लिए साथ-साथ कील मुंहासे को भी दूर करता है।

(और पढ़ें – दही फेस पैक के फायदे और लगाने का तरीका)

दही खाने के फायदे स्किन के लिए (Dahi khane ke fayde for Skin in Hindi ) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago