अध्यात्म

धनतेरस के दिन क्या खरीदना शुभ होता है और क्या अशुभ – Dhanteras par kya kharidna shubh hota hai aur kya ashubh in Hindi

Dhanteras 2020 in Hindi: धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। लेकिन क्या खरीदना सबसे ज्यादा शुभ होता है, और क्या खरीदना अशुभ होता है ये आज हम आपको बता रहें हैं। हर साल धनतेरस कार्तिक मास के तेरहवें दिन और दीवाली के एक दिन पहले मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन ही समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन नई वस्तु खरीदकर घर में लाने का चलन है।

कहा जाता है कि इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में कृपा बनाए रखती हैं। लेकिन अन्य दिनों की तरह आप धनतेरस के दिन आप कुछ भी नहीं खरीद सकते हैं। कुछ वस्तुएं राहु और शनि ग्रह से जुड़ी होती हैं जिन्हें खरीदने से आपके घर में परेशानी आ सकती है। आइये जानते हैं धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ होता है और और क्या खरीदना अशुभ।

धनतेरस के दिन क्या खरीदना शुभ होता है – Dhanteras ke din kya kharidna hota hai shubh in Hindi

अब आप सोच रहे होंगे कि धनतेरस के दिन क्या चीज खरीदना शुभ होता है? आमतौर पर धातुओं के बर्तन और आभूषण धनतेरस के दिन खरीदना शुभ माना जाता है। आइये जानते हैं इन सामानों के अलावा धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए।

धनतेरस के दिन खरीदने चाहिये पीतल के बर्तन

धनतेरस के दिन स्टील की अपेक्षा पीतल के बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सागर मंथन के दौरान हाथ में कलश के साथ भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति हुई थी। कहा जाता है कि धन्वंतरि भगवान को पीतल बहुत पसंद है। तभी से धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने का बहुत अधिक महत्व है।

धनतेरस पर चांदी खरीदना शुभ होता है

कुबेर की कृपा से घर में धन संपत्ति आती है और हर तरह की आर्थिक परेशानी दूर हो जाती है। इसलिए धनतेरस के दिन चांदी खरीदना शुभ होता है। इस दिन चांदी की कोई भी वस्तु खरीदकर घर लाने से यश, कीर्ति और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। धनतेरस के दिन आप चांदी के बर्तन, चम्मच, चांदी के जेवर और चांदी का सिक्सा खरीद सकते हैं। पूजा करते समय चांदी के सिक्के को भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को जरूर अर्पित करें।

धनतेरस के दिन खरीदना चाहिए झाड़ू

झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि झाड़ू में साक्षात लक्ष्मी विराजती हैं। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से दरिद्रता दूर होती है और घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है। घर में नई झाड़ू रखने से धनतेरस की रात मां लक्ष्मी के कदम आपके घर में पड़ते हैं और घर के धन धान्य में बढ़ोत्तरी होती है।

धनतेरस के दिन कौड़ियां खरीदना शुभ होता है

कहा जाता है कि जिस स्थान पर कौड़ियां रखी जाती हैं, वहां माता लक्ष्मी विराजती हैं। यही कारण है कि धनतेरस के दिन कौड़ियां खरीदना शुभ होता है। इस दिन धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी के साथ कौड़ियों की भी पूजा करनी चाहिए और उसे लाल कपड़े में लपेटकर धन की तिजोरी में रखनी चाहिए। इससे आपका धन बढ़ता है और रुपये पैसे की कमी नहीं होती है।

धनतेरस पर खरीदना चाहिए शंख

इस दिन बाजार से शंख खरीदकर लाना शुभ माना जाता है। हिंदू ग्रंथों के अनुसार जिस घर में नियमित रुप से पूजा के दौरान शंख बजाया जाता है, उस घर से लक्ष्मी कभी नाराज होकर बाहर नहीं निकलती हैं। जिस घर में लक्ष्मी का सदैव वास होता है, उस घर में रुपये पैसे की कमी नहीं होती है। धनतेरस के दिन शंख खरीदकर लाएं और पूजा करते समय मां लक्ष्मी का ध्यान करके शंख बजाएं।

धनतेरस के दिन धनिया खरीदना शुभ होता है

आपको यह थोड़ा अजीब जरुर लग सकता है लेकिन धनतेरस के दिन धनिया की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी को धनिया का बीज चढ़ाने से वो प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। धनिया को समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है। मां लक्ष्मी को चढ़ाने के बाद धनिया के बीज को खेत में बो दें और कुछ तिजोरी में रख दें।

(और पढ़े – धनिया के फायदे, गुण, लाभ और नुकसान)

धनतेरस के दिन खरीदना चाहिये सोना

धनतेरस पर सोना खरीदना बहुत शुभ होता है लेकिन इसे हमेशा शुभ मुहूर्त में ही खरीदना चाहिए। खरीदने से पहले पंडित से मुहूर्त पूछ लें। इस दिन आप सोने के जेवर खरीद सकते हैं। सोने के आभूषण घर लाकर माता लक्ष्मी की मूर्ति के सामने रखकर पूजा अवश्य करें।

धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना होता है अशुभ – Dhanteras par ye saman na kharide in Hindi

धनतेरस के शुभ अवसर पर कोई भी वस्तु खरीदने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। वास्तव में बहुत से लोगों को नहीं मालूम होता है कि धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए। तो हम आपको बता रहें हैं धनतेरस के दिन इन वस्तुओं को नहीं खरीदनी चाहिए।

धनतेरस पर लोहा नहीं खरीदना चाहिये

धनतेरस के दिन लोहा खरीदना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन आपको कोई हथियार या औजार नहीं खरीदनी चाहिए। चूंकि बाइक, कार और अन्य गाड़ियां भी लोहे की ही बनी होती हैं इसलिए धनतेरस के दिन किसी भी प्रकार के वाहनों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही स्टील में भी लोहे का कुछ अंश होता है इसलिए धनतेरस के दिन स्टील खरीदना भी अशुभ होता है।

धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिये तेल और घी

धनतेरस पर विभिन्न प्रकार के पकवान बनाने के लिए तेल और घी की जरूरत पड़ती ही है। लेकिन इस दिन इन चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। इन्हें काफी अशुभ माना जाता है। संभव हो तो धनतेरस से पहले की इन चीजों को खरीद लें लेकिन उस दिन नहीं।

धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिये कांच का सामान

इसका संबंध राहु ग्रह से होता है और राहु की दशा ठीक नहीं रहने पर व्यक्ति हमेशा परेशान रहता है। इसलिए धनतेरस के दिन कांच का सामान जैसे कांच की गिलास, बर्तन या कांच के गिफ्ट नहीं खरीदना चाहिए। इससे आपके जीवन में उथल पुथल नहीं मचेगा।

धनतेरस के दिन नहीं खरीदनी चाहिये प्लास्टिक की वस्तुएं

धनतेरस को देवी देवताओं से जोड़कर देखा जाता है इसलिए इस दिन प्राकृतिक चीजें खरीदनी चाहिए। चूंकि प्लास्टिक की वस्तुएं मानव निर्मित होती हैं इसलिए धनतेरस के दिन इन्हें खरीदना अशुभ माना जाता है। इस दिन आपको प्लास्टिक की कुर्सी, मेज या बर्तन नहीं खरीदना चाहिए।

इस तरह आपको धनतेरस के दिन सावधानीपूर्वक वस्तुओं को खरीदकर घर लाना चाहिए। ऊपर दी गई वस्तुओं से आपको शुभ और अशुभ का अंदाजा लग गया होगा। इसलिए धनतेरस के दिन हमेशा शुभ वस्तुएं ही खरीदें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिए –

Anamika

Share
Published by
Anamika

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago