रिलेशनशिप टिप्स

शादी के लिए लड़की देखने जाएं तो क्या सवाल पूछें – Shadi Ke Liye Ladki Dekhne Jaye To Kya Questions Puche

यदि आप भी शादी के लिए लड़की देखने जा रहें हैं और सोच रहें हैं की शादी से पहले लड़की से क्या क्या सवाल पूछने चाहिये। शादी के बंधन में बंधने से पहले अपने होने वाले जीवन साथी से सवाल जवाब की पूरी लिस्ट हमने आपके लिए तैयार की हैं। तो जब आप खुद के लिये लड़की देखने जा रहे हैं तो लड़की से इस प्रकार के सवाल पूछ सकतें है ताकि वह लड़की अपनी शादी के बारे में क्‍या सोंचती है और आपके लिए उसकी सोच क्या है वह आपको पता चल जाएगी।

विषय सूची

  1. शादी के लिए लड़की में क्या देखें – shadi ke liye ladki me kya dekhe in hindi
  2. लड़की देखने जाएं तो पूछें क्या आप शादी के लिए तैयार हैं – Are you ready for marriage Ask Questions Before Marriage in Hindi
  3. खुद के लिये लड़की देखने जा रहे हैं तो लड़की से पूछें अपने लाइफ पार्टनर से आपको क्या उम्मीदें हैं – What are expectations from life partner Ask Questions Before Marriage in Hindi
  4. लड़की देखने जाएं तो पूछें यह सवाल आप शाकाहारी हैं या मांसाहारी – Are you vegetarian or non-vegetarian Questions Before Marriage in Hindi
  5. शादी के बंधन में बंधने से पहले लड़की से पूछें आपको क्या पसंद है और क्या नहीं – What are your likes and dislikes Questions Before Marriage in Hindi
  6. शादी से पहले लड़की से पूछें आप भविष्य में क्या करना चाहती हैं – What are your future career plans or job plans in Hindi
  7. लड़की देखने जाएं तो जरूर पूछें आप घर के कामकाज कितना जानती हैं – What are your views on sharing household work in Hindi
  8. शादी के लिए लड़की देखने जाएं तो पूछें अगर कोई पुरानी रिलेशनशिप हो तो उसके बारे में बताएं – Ask about Past relationships if any in Hindi
  9. शादी के बंधन में बंधने से पहले अपने होनेवाले जीवनसाथी से पूछें क्या आप मुझसे कुछ पूछना चाहती हैं – Do you have any questions for me, ask last question in Hindi

शादी के लिए लड़की में क्या देखें – shadi ke liye ladki me kya dekhe in hindi

आज के आधुनिक समय में सिर्फ लड़के के माता पिता ही अपने लड़के की शादी के लिए लड़की देखने नहीं जाते हैं बल्कि उनके साथ लड़का भी जाता है। अगर लड़का अपने माता पिता के साथ किसी वजह से नहीं जा पाता है तो उसे बाद में लड़की से मिलने का मौका दिया जाता है लेकिन लड़के की मर्जी के बिना या बिना उसके मिले शादी तय नहीं हो पाती है। जब लड़का अपने लिए लड़की देखने जाएगा तो जाहिर सी बात है कि उसके भी कुछ अपने सवाल होंगे। लेकिन ज्यादातर लड़के घबराहट की वजह से यह समझ ही नहीं पाते हैं कि उन्हें आखिर लड़की से पूछना क्या चाहिए। यदि आप भी इसी दुविधा में हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि यदि आप अपनी शादी के लिए लड़की देखने जाएं तो क्या सवाल पूछें।

आइये जानतें है अर्रेंज्ड मैरिज के लिए लड़की से कैसे सवाल पूछने चाहिए, शादी से पहले लड़की से क्या क्या सवाल पूछना चाहिये।

(और पढ़े – शादी करना क्यों जरूरी है, फायदे और नुकसान…)

लड़की देखने जाएं तो पूछें क्या आप शादी के लिए तैयार हैं – Are you ready for marriage Ask Questions Before Marriage in Hindi

अगर आपको अपने माता पिता के साथ अपने लिए लड़की देखने जाने या फिर उससे अकेले में मिलने का मौका मिलता है तो आप उससे विशेषरूप से यह सवाल जरूर पूछें कि क्या आप शादी के लिए तैयार हैं। वास्तव में कई बार लड़कियां दबाव में आकर शादी के लिए तैयार हो जाती हैं जिससे शादी के बाद जिंदगी खुशहाल नहीं हो पाती है। इसलिए शादी के लिए लड़की देखने जाएं तो यह सवाल पूछना बेहद जरूरी है। यदि लड़की शादी के लिए तैयार होगी तो उसकी बातों और हावभाव से भी आपको समझ में आ जाएगा। लेकिन अपनी तरफ से यह सवाल जरूर पूछें।

(और पढ़े – कम उम्र में शादी के फायदे और नुकसान…)

खुद के लिये लड़की देखने जा रहे हैं तो लड़की से पूछें अपने लाइफ पार्टनर से आपको क्या उम्मीदें हैं – What are expectations from life partner Ask Questions Before Marriage in Hindi

आमतौर पर हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसका पति पढ़ा लिखा, पैसे वाला और काफी स्मार्ट हो। इसलिए जब आप अपनी शादी के लिए लड़की देखने जाएं तो उससे यह सवाल जरूर पूछें कि वह अपने लिए कैसा लाइफ पार्टनर चाहती है। उससे पूछें कि क्या वह एक सीधा सादा लड़का चाहती है, अच्छी नौकरी और खूब पैसे वाला लड़का चाहती है या एक पढ़ा लिखा और सामान्य लड़का चाहती है। आप लड़की के सामने ये विकल्प जरूर रखें ताकि उसे बताने में आसानी हो कि वह कैसा लड़का चाहती है। जब वह अपनी पसंद बताएगी तो आपको समझ में आ जाएगा कि आप उसके मनमुताबिक हैं या नहीं।

(और पढ़े – लव मैरिज के फायदे और नुकसान…)

लड़की देखने जाएं तो पूछें यह सवाल आप शाकाहारी हैं या मांसाहारी – Are you vegetarian or non-vegetarian Questions Before Marriage in Hindi

आमतौर पर यह देखा जाता है कि ज्यादातर शादियां लड़की या लड़के के शाकाहारी या मांसाहारी होने के आधार पर ही तय नहीं हो पाती हैं। इसलिए यह एक सबसे जरूरी सवाल है। जब आप लड़की देखने जाएं तो उससे यह पूछ लें कि वह शाकाहारी है या मांसाहारी। यदि वह शाकाहारी है और आप मांसाहारी तो उससे अगला सवाल यह पूछें कि आप शाकाहारी पार्टनर चाहती हैं या मांसाहारी। शादी से पहले आपको इस बारे में लड़की का विचार जरूर जान लेना चाहिए। क्योंकि ज्यादातर शाकाहारी लड़कियां मांसाहारी पार्टनर नहीं चाहती हैं या फिर शादी के बाद पति पर शाकाहारी बनने के लिए दबाव बनाती हैं इसलिए आप पहले ही कन्फर्म कर लें।

(और पढ़े – परफेक्ट रिलेशनशिप के 8 सीक्रेट…)

शादी के बंधन में बंधने से पहले लड़की से पूछें आपको क्या पसंद है और क्या नहीं – What are your likes and dislikes Questions Before Marriage in Hindi

सामान्यतौर पर जब कोई लड़का अपनी शादी के लिए लड़की देखने जाता है तो उसे लड़की से यह सवाल जरूर पूछना चाहिए कि उसे क्या पसंद है और क्या नहीं पसंद है। इसमें खाने पीने, घूमने फिरने, ड्रेसिंग सेंस सहित अन्य बातें भी शामिल हो सकती हैं। जब लड़की अपनी पसंद बताए तो उसी के आधार पर आगे आप उससे और सवाल पूछ सकते हैं। जैसे किस रंग के कपड़े ज्यादा पसंद हैं, साड़ी पहनना ज्यादा पसंद है या कोई अन्य ड्रेस। खाने में क्या अच्छा लगता है,क्या अच्छा नहीं लगता है और क्या सबसे ज्यादा अच्छा लगता है, इत्यादि। इससे आपको लड़की के व्यक्तित्व के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। इसलिए लड़की की पसंद और नापसंद पूछना जरूर अपनी शादी के लिए लड़की देखने के लिए लड़की से सवालों की लिस्ट में इसे शामिल करें।

(और पढ़े – वैवाहिक जीवन को खुशनुमा बनाने के आसान तरीके…)

शादी से पहले लड़की से पूछें आप भविष्य में क्या करना चाहती हैं – What are your future career plans or job plans in Hindi

जब शादी की बात चलती है तो आमतौर पर हर लड़के को लड़की के बारे में कुछ बातें पहले से ही जरूर मालूम रहती हैं। जब आप अपने लिए लड़की देखने जाएं तो आपको चाहे भले ही पहले से मालूम हो लेकिन लड़की की पढ़ाई के बारे में जरूर पूछें। इसके बाद उससे यह जानने की कोशिश करें कि वह भविष्य में क्या करना चाहती है, उसका प्लान क्या है। अगले कुछ वर्षों तक वह अभी और पढ़ना चाहती है या फिर जॉब करना चाहती है या शादी के बाद हाउस वाइफ बनना चाहती है। इससे लड़की को अपनी प्लानिंग बताने का तो मौका मिलेगा ही साथ में उसके जवाब के आधार पर आपको भी निर्णय लेने में आसानी होगी कि आपको जॉब वाली लड़की चाहिए या फिर हाउस वाइफ।

(और पढ़े – मर्दों की इन खूबियों पर मर मिटती हैं महिलाएं…)

लड़की देखने जाएं तो जरूर पूछें आप घर के कामकाज कितना जानती हैं – What are your views on sharing household work in Hindi

वैसे तो जब लड़के के माता पिता लड़की देखने जाते हैं तो यह पूछना उनका काम होता है कि लड़की को घर के कामकाज आते हैं या नहीं। लेकिन यदि आप खुद अपने लिए लड़की देखने जा रहे हैं तो आपको भी यह जरूर पूछ लेना चाहिए कि लड़की को घर के कौन कौन से कामकाज करने आते हैं। यदि लड़की पढ़ाई और जॉब से साथ ही घर के काम भी कर लेती है तो मतलब लड़की मल्टी टैलेंटेड है। इसके बाद आप चाहें तो उससे मजाकिया अंदाज में यह पूछ सकते हैं कि वह घर के कामों में अपने पति का कितना सहयोग चाहती है। यह सवाल पूछने पर आपको लड़की का विचार जानने का मौका मिलेगा जिससे रिश्ता तय करने में आसानी होगी।

(और पढ़े – लड़की में हैं अगर ये 14 गुण हैं तो उसे कभी ना छोड़े…)

शादी के लिए लड़की देखने जाएं तो पूछें अगर कोई पुरानी रिलेशनशिप हो तो उसके बारे में बताएं – Ask about Past relationships if any in Hindi

वास्तव में शादी के बाद दुख जताने या पछतावा करने का कोई मतलब नहीं होता है। इसलिए जब आप शादी के लिए लड़की देखने जाएं तो उससे उसके पहले की रिलेशनशिप के बारे में जरूर पूछ लें। हालांकि यह हो सकता है कि आपका यह सवाल लड़की को थोड़ा अजीब लगे, लेकिन उसके पुराने रिश्तों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। यदि लड़की के मन में अभी भी अपने पुराने ब्वॉयफ्रेंड के लिए प्यार हो और वह उससे बातें करती हो तो शादी के बाद आपकी जिंदगी खराब हो सकती है। यही कारण है कि शादी के लिए लड़की देखने के लिए लड़की से उसके पुराने संबंधों के बारे में सवाल पूछना जरूरी है।

(और पढ़े – पार्टनर के शक को इन तरीकों से करें दूर…)

शादी के बंधन में बंधने से पहले अपने होनेवाले जीवनसाथी से पूछें क्या आप मुझसे कुछ पूछना चाहती हैं – Do you have any questions for me, ask last question in Hindi

लड़की से यह पूछना कि क्या आप मुझसे कुछ पूछना चाहती हैं, अपने आप में ही एक सवाल है। अगर आप शादी के लिए लड़की देखने जा रहे हैं तो अंत में यह सवाल आपको उससे जरूर पूछना चाहिए। क्योंकि अब तक आप उससे सवाल पर सवाल करते गए लेकिन उसे मौका देने के लिए अंत में उससे खुद ही पूछ लें कि आप मुझसे कुछ पूछना चाहती हैं तो पूछ सकती हैं। इससे लड़की का संकोच दूर हो जाएगा और यदि उसके मन में कोई सवाल होगा तो वह आपसे पूछ लेगी।

(और पढ़े – रिलेशनशिप टिप्स यह 5 चीज करने से आपके पार्टनर आपसे नहीं जाएंगे दूर…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Anamika

Share
Published by
Anamika

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago