रिलेशनशिप टिप्स

लड़कियों की बॉडी लैंग्वेज को कैसे समझें – How To Read Body Language Of A Girl In Hindi

Ladki ki body language kaise samjhe in Hindi आमतौर पर यह माना जाता है कि लड़कियों की बॉडी लैंग्वेज को समझने के लिए अधिक से अधिक लड़कियों से बात करने और उनकी प्रत्येक छोटी छोटी चीजों पर बारीकी से नजर रखना और समझना बेहद जरूरी होता है। लड़कियां अपनी बातों की अपेक्षा अपनी बॉडी लैंग्वेज से बहुत जल्दी संकेत देती हैं। चाहे वह आपको पसंद करें या ना करें लेकिन बॉडी लैंग्वेज से सबकुछ कह देती हैं। हालांकि कम ही लड़के ऐसे होते हैं जो सही समय पर लड़कियों की बॉडी लैंग्वेज पहचान पाते हैं। अगर आप भी लड़कियों की शारीरिक भाषा को समझने में महारथ हासिल करना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि लड़कियों की बॉडी लैंग्वेज को कैसे समझें।

विषय सूची

  1. लड़की की नजरों पर ध्यान देकर उसकी बॉडी लैंग्वेज समझें – Pay attention to her gaze to read body language of a girl in Hindi
  2. किसी भी लड़की का चेहरा देखकर शारीरिक संकेतों को समझें – Look at her face to read body language of a girl in Hindi
  3. लड़की जब बालों से खेलती है तो उसकी बॉडी लैंग्वेज पहचानें – Notice when she plays with her hair to read body language of a girl in Hindi
  4. उंगली फेरने के तरीके से लड़की की बॉडी लैंग्वेज पहचानें – Be attentive of her fingers to read body language of a girl in Hindi
  5. छूने पर लड़की के रिएक्शन से उसकी शारीरिक भाषा पहचानें – Notice her reactions to your touch to read body language of a girl in Hindi
  6. लड़की की चाल देखकर उसकी बॉडी लैंग्वेज पढ़ें – Watch her Confident walk to read body language of a girl in Hindi
  7. उसके हंसने के तरीके से बॉडी लैंग्वेज को समझें – Observe the way she giggles to read body language of a girl in Hindi
  8. लड़की की आवाज से उसकी बॉडी लैंग्वेज पहचानें – Her Tone of Voice to read body language of a girl in Hindi
  9. होंठ काटने के तरीके से लड़की की बॉडी लैंग्वेज समझें – Notice She Bites or Licks Her Lips to read body language of a girl in Hindi

लड़की की नजरों पर ध्यान देकर उसकी बॉडी लैंग्वेज समझें – Pay attention to her gaze to read body language of a girl in Hindi

किसी भी लड़की की बॉडी लैंग्वेज को पहचानने के लिए उसकी नजरों पर ध्यान रखिए। वह जिस जगह देखती है, जिस चीज को देखती है, इस आधार पर उसके शारीरिक संकेतों को पहचानने की कोशिश कीजिए। उदाहरण के तौर पर अगर उसकी दिलचस्पी आपमें है तो वह आपको सीधे नहीं बल्कि सबसे नजरें बचाकर देखेगी और जब आपसे बात करने का मौका मिलेगा तो वह थोड़ा शर्माकर लेकिन आपसे आंखें मिलाकर बात करेगी और साथ में उसके चेहरे पर हल्की मुस्कुराहट या थोड़ी घबराहट दिखेगी। यह बॉडी लैंग्वेज इस बात की ओर संकेत करता है कि उसके मन में आपके लिए कुछ है लेकिन मौका न मिलने के कारण वह बता नहीं पा रही है।

(और पढ़े – बॉयफ्रेंड को कैसे इंप्रेस करें…)

लड़की का चेहरा देखकर शारीरिक संकेतों को समझें – Look at her face to read body language of a girl in Hindi

जब आप किसी लड़की की शारीरिक भाषा पढ़ना चाहते हैं तो उसके चेहरे को देखिए। उसके चेहरे पर आपको कई छिपे हुए संकेत दिखायी देंगे, क्योंकि महिलाओं के चेहरे के हावभाव स्थिति के अनुसार बदलते हैं। जैसे यदि कोई लड़की तीन चार लड़कियों के साथ खड़े होकर बातें कर रही है और आप उसे दूर से देख रहे हैं तो उसकी भौहों, पलकों, होंठ घुमाने के तरीकों, दांतों से होंठ काटने के तरीकों और हाथों के हावभाव से ही आप उसकी बॉडी लैंग्वेज को समझकर यह अंदाजा लगा सकते हैं कि वह वहां किसी की बुराई कर रही है, तारीफ कर रही है, परेशान है या फिर शालीन महिला है।

(और पढ़े – प्यार जताने के अनोखे तरीके…)

लड़की जब बालों से खेलती है तो उसकी बॉडी लैंग्वेज पहचानें – Notice when she plays with her hair to read body language of a girl in Hindi

अगर कोई लड़की किसी पार्टी, समारोह या बहुत से लोगों के बीच खड़ी है तो वह जिस तरह से अपने बालों में हाथ फेर रही हो, माथे को लटों को हटा रही हो, उसकी इस बॉडी लैंग्वेज को नोटिस करें और समझें। अगर लड़की का हाथ बार-बार अपने बालों पर जा रहा है तो वह उस जगह खड़े किसी न किसी व्यक्ति को रिझाने की कोशिश कर रही है या फिर यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि वह सबसे अलग दिख रही है। इसके अलावा यह बॉडी लैंग्वेज इस बात का भी संकेत हो सकता है कि वहां खड़ी अन्य लड़कियों की अपेक्षा उसके बाल सबसे सुंदर हैं।

(और पढ़े – ये संकेत बताते हैं कि लड़की केवल आप का इस्तेमाल कर रही है…)

उंगली फेरने के तरीके से लड़की की बॉडी लैंग्वेज पहचानें – Be attentive of her fingers to read body language of a girl in Hindi

माना जाता है कि लड़कियों की उंगलियां कई बातों की ओर इशारा करती हैं। इसलिए लड़की की उंगली पर ध्यान रखकर आप उसकी बॉडी लैंग्वेज को बेहद आसानी से पहचान सकते हैं। जैसे यदि वह गिलास पर उंगली फेर रही है या उसके साथ खेल रही है तो वह रोमांटिक मूड में है, यदि वह अपने गहनों पर हाथ फेर रही है तो उसे आपकी जरूरत है। अगर वह बात करते समय उंगली से अपनी पल्लू या दुपट्टे को लपेट रही है तो इसका अर्थ है वह रोमांटिक हो रही है और यौन क्रिया का संकेत दे रही है और यदि वह बात बात में आपके शरीर पर हाथ रख देती है तो वह आपमें दिलचस्पी ले रही है।

(और पढ़े – 8 ऐसी बातें जो बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है…)

छूने पर लड़की के रिएक्शन से उसकी शारीरिक भाषा पहचानें – Notice her reactions to your touch to read body language of a girl in Hindi

जब आप किसी लड़की को छूते हैं तो वह जिस तरह से प्रतिक्रिया करती है, उसके आधार पर उसकी बॉडी लैंग्वेज को समझा जा सकता है। जैसे कि यदि आपने सिर्फ किसी लड़की से हाथ मिलाया लेकिन यदि वह पहले से ही आपकी तरह आकर्षित है तो वह आपसे देर  तक हाथ मिलाएगी, हाथ को जोर से पकड़ेगी, उंगली दबा देगी। वह आपके शरीर को छूने के और भी बहाने खोजेगी। आपके ऊपर सेक्सी अंदाज में नजरें डालेगी और फ्लर्ट वाली मुस्कुराहट लिए आपसे अचानक टकराने की कोशिश करेगी। किसी लड़की को सिर्फ एक बार छूकर आप उसकी बॉडी लैंग्वेज समझ सकते हैं।

(और पढ़े – रिलेशनशिप टिप्स यह 5 चीज करने से आपके पार्टनर आपसे नहीं जाएंगे दूर…)

लड़की की चाल देखकर उसकी बॉडी लैंग्वेज पढ़ें – Watch her Confident walk to read body language of a girl in Hindi

जब कोई लड़की एकदम सीधे और तेजी से चलती है तो यह बॉडी लैंग्वेज उसके आत्मविश्वास से भरे होने का संकेत है। इस तरह की बॉडी लैंग्वेज वाली लड़कियां हिम्मती होती हैं और पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलने का दम रखती हैं। जब कोई लड़की आंख में आंख मिलाकर बात करती है तो यह भी उसके कॉन्फिडेंट का संकेत है। इसके अलावा चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट और हर किसी से सादगी से पेश आने वाला बॉडी लैंग्वेज भी लड़की की शालीनता और आत्मविश्वास का प्रतीक होता है।

(और पढ़े – रिलेशनशिप टिप्स जो हर महिला को जानना जरूरी है…)

उसके हंसने के तरीके से बॉडी लैंग्वेज को समझें – Observe the way she giggles to read body language of a girl in Hindi

जब आप किसी लड़की के आसपास होते हैं या कोई लड़की आपके साथ होती है तो उसकी शारीरिक भाषा पढ़ने के लिए उसकी हंसी, मुस्कुराहट, जोर से हंसना और तेज खिलखिलाहट पर ध्यान दीजिए। फिर इसके आधार पर अंदाजा लगाइये कि क्या वह जब आपके साथ होती है तभी इतना खुश होती है या सबसे साथ ऐसे ही रहती है। अगर वह सिर्फ आपके साथ ज्यादा खुश रहती है तो उसका यह बॉडी लैंग्वेज आपके लिए सकारात्मक संकेतों वाला हो सकता है। यानि क्या पता  आने वाले समय में वह आपसे अपने दिल की बात कह दे।

(और पढ़े – आखिर क्यों मिलता है प्यार में धोखा, प्यार में धोखा खाने के बाद क्या करे…)

लड़की की आवाज से उसकी बॉडी लैंग्वेज पहचानें – Her Tone of Voice to read body language of a girl in Hindi

हम अक्सर देखते हैं कि जब कोई लड़की प्यार के मूड में होती है तो उसकी आवाज बदल जाती है और वह कुछ अलग ढंग से और नशीले अंदाज में बातें करती है। वास्तव में यह भी एक तरह का बॉडी लैंग्वेज है। लेकिन यह परिस्थिति पर भी निर्भर करता है। जैसे कि यदि किसी लड़की को $क्स फील हो रहा है तो उसकी बातों के साथ उसकी सांसें भी सुनाई देंगी और वह अधिक साफ्ट बोलेगी। यदि कोई लड़की आपसे प्यार करती है लेकिन झगड़े के मूड में है तो उस अंदाज में भी प्यार झलकेगा और शिकायत करने का अंदाज भी थोड़ा नखरे भरा और सेक्सी होगा।

(और पढ़े – रिश्ता टूटने की वजह बन सकती है आपकी ये गलतियां…)

होंठ काटने के तरीके से लड़की की बॉडी लैंग्वेज समझें – Notice She Bites or Licks Her Lips to read body language of a girl in Hindi

अपने होठों को काटना और चाटना, होठों को दांतों से दबाना, यह सेक्सी लड़कियों की एक खास बॉडी लैंग्वेज है। विशेषरूप से जब कोई लड़की किसी के तरह आकर्षित होती है तब ऐसा करती है। वैसे इस तरह के बॉडी लैंग्वेज को फ्लर्ट का भी संकेत माना जाता है। लड़कियां अपने होठों से कुछ संकेत करती हैं। जैसे वह आपका ध्यान खींचना चाहती हैं, आपको किस करना चाहती हैं या यौन रूप से आपकी तरफ आकर्षित हो रही हैं तो इस तरह के बॉडी लैंग्वेज का इस्तेमाल करती हैं।

(और पढ़े – जब आपका प्यार एकतरफा (वन साइडेड लव) हो तो क्या करें…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Anamika

Share
Published by
Anamika

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago