रिलेशनशिप टिप्स

लड़की का दिल कैसे जीते, लड़कियों का दिल जीतने के आसान उपाय

लड़की का दिल कैसे जीते (How to win a girl’s heart in Hindi) किसी लड़की का दिल जीतना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन अगर यह काम समझदारी से किया जाये तो उतना मुस्किल भी नहीं हैं, लेकिन अगर ये काम गलत तरीके से किया जाये, तो आपको इसके लिए नुकसान भी सहना पड़ सकता है। लड़कियों का दिल जीतने के लिए पहले माहौल को परखना जरूरी है। इतना ही नहीं, लड़की से अपनी दिल की बात सीधे ही कहने और प्यार का इजहार करने के बजाय लड़की के साथ दोस्ताना संबंध बनाना जरुरी होता है। लड़कियों को बात करने में मज़ा आता है, इसीलिए लड़कों को लड़की का दिल जीतने के लिए पहले उनसे बात करनी चाहिए। लड़कियों का दिल जीतने से पहले, आपको उनकी बॉडी लैंग्वेज जानने की जरूरत है कि लड़की आप में इंटरस्टेड है या नहीं। आइए जानते हैं लड़कियों का दिल कैसे जीता जाता है और लड़कियों का दिल जीतने के आसान उपाय क्या हैं।

मुस्कान से बातचीत शुरू करें

लड़की का दिल जीतने के लिए, यह महत्वपूर्ण है कि आप कुछ ऐसे काम करें जिससे लड़की आपसे इम्प्रेस हो जाये। लड़की को इंप्रेस करने या उसका दिल जीतने के लिए, आपको उससे मुस्कुराते हुए बातचीत शुरू करनी चाहिए। यह लड़की को इंप्रेस करने का काम करेगा। जब भी आप बात करें, हमेशा सकारात्मक तरीके से बात करें, ताकि लड़कियां आपकी ओर आकर्षित हों।

हंसी मजाक करते रहें

लड़की का दिल जीतने के लिए, हमेशा गंभीर बात करना ही नहीं बल्कि कुछ हँसी-मज़ाक भी करना ज़रूरी है ताकि लड़की को आपकी कंपनी पसंद आए। किसी भी लड़की से बात करने से पहले माहौल को चेक करें और अगर वह लड़की दुखी है, तो उसके दुखी होने कारण पता करें और उसे हंसाने की कोशिश करें। लड़कियों को सर्मीले लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आते। ऐसे में अगर आप लड़कियों से बात करने में हिचकिचाते और डरते हैं, तो लड़कियां भी आपसे बात करना बंद कर देंगी।

बॉडी लैंग्वेज को समझें

लड़की का दिल जीतने के लिए लड़कों को उनकी बॉडी लैंग्वेज

को परखना पड़ता है। लड़की कैसे मूड में हैं और वह आपको किस रूप में पसंद कर रही है। लड़की आपसे कैसे बात कर रही हैं? क्या वह आपसे खुश है आदि बातों का लड़की का दिल जीतने के लिए विशेष ध्यान रखें। किसी भी मामले में जल्दबाजी ठीक नहीं है, और जब बात दिक् की होती है तो बड़ी ही सावधानी से आंगें बढ़ना चाहिए। जब भी आप किसी लड़की से बात करें तो ज्यादा उतावलापन न दिखाएं।

उसकी बातों को सुनें

लड़कियों को आमतौर पर बहुत सी बातें करने की आदत होती है। ऐसे में वह चाहती है कि कोई उसकी बात सुने। जब भी आप किसी लड़की से बात करते हैं, तो उसे इम्प्रेस करने के लिए करना महत्वपूर्ण है कि आप कम बोलें और लड़की को अधिक बोलने का मौका दें। यदि आपको लड़की की कोई बात पसंद नहीं आती है, तो आपको धैर्य से काम लेना चाहिए और लड़की की तारीफ़ करना नहीं भूलना चाहिए। यह उसकी ड्रेसिंग सेन्स या उसकी मुस्कान या व्यवहार किसी की भी हो सकती।

बात करने की कला

आप कम बोलने की कोशिश करते हैं और आपकी आंखें ज्यादा। यानि अगर आप अपनी आंखों से लड़की को अपने दिल की बात बताएंगे तो लड़की को अच्छा लगेगा। आपके पास बातचीत करने की कला होनी चाहिए। आप ऐसे बात करते हैं जैसे कोई आपसे अच्छा और मीठा बोल ही नहीं सकता। फिर देखें लड़की कैसे आपसे इम्प्रेस होती हैं। आपको अपनी सकारात्मक सोच और सेंस ऑफ ह्यूमर के साथ अच्छा होना चाहिए जो लड़कियों को बहुत भाता है। गंभीर माहौल को हल्का बनाने की केवल आपकी कला ही लड़की के दिल में आपकी जगह बना सकती है।

अगर आपको कभी किसी लड़की से डेटिंग करने के लिए कहने या घूमने की पहल करनी है, तो आपको संकोच नहीं करना चाहिए, बल्कि अपनी बात स्पष्ट करनी चाहिए। इन सुझावों के साथ, आप किसी भी लड़की का दिल जीत सकते हैं और उसका भी जिसका दिल आप जीतना चाहते हैं।

Deepak

Share
Published by
Deepak

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago