रिलेशनशिप टिप्स

क्रश और प्यार के बीच का अंतर – Difference Between Crush And Love In Hindi

दोस्तों, हर इंसान के जीवन में कभी न कभी ऐसा समय जरूर आया होगा जब उसका किसी पर क्रश था या फिर उसे किसी से प्यार हो गया होगा। लेकिन क्रश या प्यार को अच्छी तरह से समझने के लिए, लोगों को इन दोनों चरणों को पार करना आवश्यक है। तभी आप क्रश और प्यार के बीच का अंतर को सही से समझ पायेगें कहने का मतलब इसे आत्मसार कर पायेगें।

यदि आप एक किशोर उम्र के व्यक्ति से पूछते हैं कि क्रश या प्यार क्या है? तो वह दोनों के बीच अंतर नहीं बता पाएगा। क्योंकि उसने इतना अनुभव नहीं किया है। अगर वह किसी को देखता है, और उसे ऐसा लगता है कि उसे उससे (लड़का या लड़की) से प्यार हो गया है, तो वह प्यार नहीं है, वह एक क्रश है जिसे वह नहीं समझता है। यदि आप किसी अनुभवी व्यक्ति से यही सवाल पूछते हैं, तो वह आपको अपनी भावनाओं के साथ इसका जवाब आपको अच्छी तरह से बता पाएगा।

तो दोस्तों, आज हम आपके साथ क्रश और प्यार के बीच का अंतर को हिंदी में साझा करने जा रहे हैं। जिसमें हम आपको बताएंगे कि “क्रश एंड लव क्या है और क्रश और प्यार के बीच का अंतर कैसे समझें?”। सबसे पहले जानतें हैं क्रश क्या होता है?

क्रश क्या होता है – What is Crush in Hindi

जब हम किसी को पहली नजर में देखते हैं और वह हमें अच्छा लगता है। और हम हर समय उसी के बारे में सोचते रहते हैं और हर समय उसी को देखना चाहते हैं, तो वह हमारा क्रश है। एक क्रश को किसी के प्रति बहुत मजबूत आकर्षण के रूप में वर्णित किया जा सकता है; यह बहुत कम समय के लिए मोह है। क्रश किसी भी इंसान के साथ हो सकता है। हम उसमें उम्र नहीं देखते हैं। क्रश किसी भी व्यक्ति पर आ सकता है चाहे वह बड़ा हो या छोटा। लेकिन किसी पर क्रश होने पर, हम उसके लिए पागल नहीं हैं। वह व्यक्ति सिर्फ हमें पसंद होता है और उससे कभी प्यार नहीं किया जा सकता है। या यूँ कहें कि वो कभी प्यार नहीं हो सकता। आइये अब प्यार क्या होता है इसको भी समझ लेते हैं?

प्यार क्या क्या है – What is Love in Hindi

प्यार वह है जिसमें हम अपने प्रियजन के प्यार के लिए कुछ भी कर सकते हैं। प्यार

में, हम अपने साथी को दुखी नहीं देख सकते हैं और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कितना दूर है, लेकिन यह हमेशा हमारे दिल के पास होता है। प्यार सिर्फ प्रेमी से नहीं होता है। हम अपने खून के रिश्तों से भी प्यार करते हैं। जैसे: पिता, माता, बहन, भाई आदि। प्रेम एक महान भावना है और यह एकमात्र ऐसी चीज है जिसने बिना किसी स्वार्थ के सभी को आपस में जोड़ा है।

(और पढ़े – प्यार और दोस्ती में क्या फर्क होता है…)

क्रश और प्यार के बीच का अंतर – Difference between Crush and Love in Hindi

  • कुछ लोग पूछते हैं कि क्या क्रश और प्यार के बीच अंतर है जब हम किसी को देखते हैं और हम उसे पसंद करते हैं और हम उसे हर जगह देखना चाहते हैं, तो उसे क्रश कहा जाता है और प्यार वह है जिसमें हम एक दूसरे की खुशी के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
  • क्रश हमेशा सूरत देखकर होता है और प्यार हमेशा सीरत पर होता है।
  • क्रश हमेशा हमारे सामने वाले व्यक्ति पर आता है, लेकिन प्यार में भले ही वह व्यक्ति दूर हो, प्यार बना रहे।
  • सबसे बड़ा अंतर क्रश लॉयल नहीं है और लव लॉयल है।
  • क्रश हमेशा अट्रेक्ट करने वाले के ऊपर होता है जबकि प्यार हम प्रेमी के अलावा अपने माता-पिता, भाई-बहनों से भी करते हैं।
  • क्रश को प्यार नहीं माना जा सकता क्योंकि प्यार क्रश के मुकाबले में एक बहुत ही पवित्र चीज है।
  • प्रेम जीवन भर रह सकता है जबकि क्रश कुछ समय का होता है और व्यक्ति के दूर होते ही सब खत्म हो जाता है।
  • प्यार भावनाओं से जुड़ा होता है जबकि क्रश केवल लोगों की सुंदरता और लुक पर निर्भर करता है।

आशा है कि आपको हमारे द्वारा दी गई क्रश और प्यार के बीच अंतर की यह जानकारी पसंद आयी होगी। जाते जाते आप आकर्षण और प्यार में अंतर को भी समझ सकते हैं। अगर आपके मन में कोई और सवाल या सुझाव है, तो आप हमसे कमेंट्स बॉक्स में कमेंट्स कर पूछ सकते हैं। हम उस प्रश्न का उत्तर देने और आपके सुझाव को समझने और उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। धन्यवाद !!!

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Deepak

Share
Published by
Deepak

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago