घरेलू उपाय

सफेद दाग के कारण और खत्म करने के घरेलू उपाय – white spots on face treatment in Hindi

White Spots In Hindi त्वचा पर सफेद दाग होने की समस्या एक स्किन डिसऑर्डर मानी जाती है। इस समस्या के कारण त्वचा पर सफेद रंग के बड़े-बड़े चकते पड़ जाते हैं। सफेद दाग की समस्या को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको सफेद दाग की समस्या को कम करने के लिए उपयोगी घरेलू उपचारों (safed daag ka desi ilaj) के बारे में बताने जा रहे हैं।

विषय सूची

1. सफेद दाग होने के कारण – White Spots Causes In Hindi
2. सफेद दाग की समस्या को कम करने के लिए उपयोगी घरेलू उपाय – safed daag ka desi ilaj in Hindi

  1. चेहरे पर सफेद दाग का इलाज है एलोवेरा – Aloe vera to Get Rid of White Spots In Hindi
  2. सफेद दाग का घरेलू उपचार है नारियल तेल – Coconut oil safed daag ayurvedic medicine In Hindi
  3. त्वचा के सफेद दाग खत्म करने का घरेलू उपाय है टी-ट्री ऑयल –  safed daag ka gharelu upay Tea-Tree Oil  In Hindi
  4. सफेद दाग का घरेलू उपचार है तांबे का पानी – copper water Home Remedies to Get Rid of White Spots In Hindi
  5. सफेद दाग की आयुर्वेदिक दवा है अदरक –  safed daag ayurvedic medicine Ginger In Hindi
  6. सफेद दाग की क्रीम है विटामिन E – safed daag ki cream Vitmin E In Hindi
  7. त्वचा के सफेद दाग को खत्म करने का घरेलू उपाय है शहद –  Honey vitiligo treatment in hindi
  8. सफेद दाग की आयुर्वेदिक दवा है हल्दी और सरसों का तेल – safed daag ayurvedic medicine Turmuric and musterd oil In Hindi
  9. सफेद दाग की देशी दवा है मूली के बीज – safed daag ka desi ilaj Radish seeds In Hindi

सफेद दाग की समस्या को कम करने के लिए उपयोगी घरेलू उपाय – safed daag ka desi ilaj in Hindi

हमारे शरीर पर सफ़ेद दाग हमारी सुन्दरता को ख़राब कर सकते है और ये दाग किसी भी बीमारी का कारण भी सकता है। इन सफ़ेद दाग को कम करने के लिए नीचे कुछ घरेलू उपाय दिए जा रहें जिनसे आप इन दागो से छुटकारा पा सकते हैं।

सफेद दाग होने के कारण – White Spots Causes In Hindi

white spot – सफेद दाग होने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार सफेद दाग के कारण त्वचा पर खुजली जैसी समस्या पैदा हो जाती है। सफेद दाग होने की समस्या को मेडिकल की भाषा में विटिलिगो (Vitiligo) कहा जाता है। एक्जिमा, सोरायसिस, मिलिया, टीनिया वर्सिकलर जैसी समस्याओं के कारण भी त्वचा पर सफेद धब्बे पड़ जाते हैं। कई बार धूप के कारण, फंगल इंफेक्शन, कुछ पौष्टिक तत्वों की कमी के कारण, बहुत ज्यादा जंक फूड खाने, अचानक से तनाव होने और बहुत ज्यादा टॉक्सिन शरीर में जमा होने के कारण भी सफेद दाग की समस्या पैदा हो जाती है।

आइए जानते है सफेद दाग की समस्या को कम करने के लिए उपयोगी घरेलू उपायों के बारे में।

चेहरे पर सफेद दाग का इलाज है एलोवेरा – Aloe vera to Get Rid of White Spots In Hindi

एलोवेरा त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है। सन-बर्न के कारण या फंगल इंफेक्शन के कारण पैदा सफेद दाग को ठीक करने के लिए एलोवेरा उपयोगी होता है साथ ही यह त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। इसके लिए एलोवेरा की पत्तियों से ताजा जेल निकालें और उन्हें सफेद दागों पर अच्छी तरह से लगाएं। 30 मिनट तक लगाये रखने के बाद त्वचा को साधारण पानी से धो लें।

(और पढ़े – एलोवेरा है 5 स्वास्थ्य फायदों से भरपूर)

सफेद दाग का घरेलू उपचार है नारियल तेल – Coconut oil safed daag ayurvedic medicine In Hindi

नारियल के तेल में भी त्वचा की समस्या खत्म करने की अद्भुत शक्ति होती है। इसमें मौजूद फैटी एसिड फंगल इंफेक्शन को खत्म करता है साथ ही सफेद दाग की समस्या को कम करने के लिए उपयोगी होता है। इसके लिए शुद्ध नारियल के तेल को सफेद दागों पर दिन में 3-4 बार ज़रुर लगाना चाहिए जो कि लाभकारी होता है।

(और पढ़े – नारियल के तेल के फायदे और उपयोग)

त्वचा के सफेद दाग खत्म करने का घरेलू उपाय है टी-ट्री ऑयल –  safed daag ka gharelu upay Tea-Tree Oil  In Hindi

टीनिया वर्सिकलर जैसी समस्या के कारण त्वचा पर पड़ने वाले सफेद धब्बों को खत्म करने के लिए आप टी-ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-फंगल गुण होते हैं साथ ही यह त्वचा की खुजली भी कम करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 4-5 बूंद टी-ट्री ऑयल को ऑलिव ऑयल में मिलाकर त्वचा के दागों पर लगाना फायदेमंद रहता है। इसके लिए आप सप्ताह में 2-3 बार टी-ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चेहरे के सफेद दाग का घरेलू उपचार है तांबे का पानी – copper water Home Remedies to Get Rid of White Spots In Hindi

कॉपर मेलानिन के उत्पादन को बढ़ाता है जो कि त्वचा को साफ करने के लिए उपयोगी होता है। इसलिए तांबे के बर्तन में पानी पीना लाभकारी होता है। इसके लिए रात भर तांबे के बर्तन में पानी रखें और दिन में खाली पेट उसे पी लें। कई दिनों तक ऐसा करने से आपकी त्वचा भी निखरने लगती है।

(और पढ़े – क्या होता है जब आप खाली पेट पानी पीते हैं आइए जानते हैं)

लाल मिट्टी सफेद दाग को खत्म करने का घरेलू उपाय है –  safed daag ka gharelu upay Red clay In Hindi

त्वचा पर से सफेद दाग को खत्म करने के लिए लाल मिट्टी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लाल मिट्टी भी मेलानिन को बढ़ाने के लिए उपयोगी होती है इसके लिए एक प्याले में लाल मिट्टी का एक चम्मच लेकर इसमें अदरक का रस मिला लें और पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर चेहरा धो कर नारियल का तेल लगा लें, इसे आप सप्ताह में कई बार दोहरा सकते हैं।

(और पढ़े – मुल्तानी मिट्टी फेस पैक के फायदे)

सफेद दाग की आयुर्वेदिक दवा है अदरक –  safed daag ayurvedic medicine Ginger In Hindi

अदरक शरीर के लिए हर प्रकार से लाभकारी होती है। अदरक सनबर्न के कारण पैदा सफेद दागों को कम करता है। इसके लिए अदरक के रस को त्वचा पर लगाएं और 15 मिनट बाद त्वचा को धो लें जिससे सफेद दाग कम हो जाते हैं।

(और पढ़े – अदरक के फायदे, औषधीय गुण, उपयोग और नुकसान)

सफेद दाग की क्रीम है विटामिन E – safed daag ki cream Vitmin E In Hindi

विटामिन E का तेल भी सफेद दाग को साफ करने के लिए उपयोगी होता है। विटामिन E का तेल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है इसका इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच कैस्टर ऑयल में 2-3 कैप्सूल विटामिन E के मिलाकर इसे त्वचा पर रात भर लगाकर रखें। इसका इस्तेमाल सप्ताह में 4-5 बार कर सकते हैं।

(और पढ़े – विटामिन ई कैप्सूल के फायदे चेहरे बाल और स्किन को गोरा बनाने के लिए)

त्वचा के सफेद दाग को खत्म करने का घरेलू उपाय है शहद –  Honey vitiligo treatment in hindi

शहद में भी सफेद दाग को कम करने के लिए उपयोगी गुण होते हैं क्योंकि यह विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसके लिए शहद को त्वचा पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। इसे सप्ताह में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

सफेद दाग की आयुर्वेदिक दवा है हल्दी और सरसों का तेल – safed daag ayurvedic medicine Turmuric and musterd oil In Hindi

हल्दी में कुरकुमिन होता है जो कि त्वचा के लिए उपयोगी होता है और सफेद दागों को खत्म करने में मदद करता है। इसके लिए एक कप हल्दी में 5 कम पानी डालकर रात भर रखें और सुबह इस मिश्रण को तब तक गर्म करें जब तक की यह एक कप रह जाए। अब इसमें सरसों का तेल मिलाकर गर्म कर लें और इस मिश्रण को ठंडा होने पर त्वचा पर लगाना लाभकारी होता है।

(और पढ़े – हल्दी के फायदे गुण लाभ और नुकसान)

सफेद दाग की देशी दवा है मूली के बीज – safed daag ka desi ilaj Radish seeds In Hindi

सफेद दाग के मिटाने के लिए मूली के बीज का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए मूली के सूखे बीजों में 2 चम्मच सिरका डालकर उसका पेस्ट बना लें और सफेद दागों पर लगाएं। पेस्ट सूख जाने पर त्वचा को धो लें जिससे त्वचा पर से सफेद दाग खत्म हो जाते हैं।

इसी तरह की अन्य जानकरी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Diksha

Share
Published by
Diksha

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago