रिलेशनशिप टिप्स

लड़की के प्यार के इशारों को कैसे समझें – Ladki Ke Pyar Ke Ishare Ko Kaise Samjhe In Hindi

Ladki Ke Pyar Ke Ishare Ko Kaise Samjhe यदि आप भी लड़कियों के प्यार के इशारे समझना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पढ़ें और समझे की हम कैसे जाने की महिला हमसे प्यार करती है। फिल्मों में आपने कई बार देखा होगा की एक क्यूट कपल (cute couple) सिर्फ इसलिए बनने से रह जाता है क्योंकि लड़का लड़की के प्यार के इशारों को समझ नहीं पाता है और लड़की उसे अपने मन की बात नहीं बता पाती है। ऐसा असल जिंदगी में भी हो सकता है। जी हां, लड़कियां आज भी अपने मन की बातें खुलकर लड़कों को नहीं बता पाती है। ऐसे में लड़कों को उनके मन की बात खुद ही पढ़नी होती है। लेकिन ये सब इतना आसान नहीं होता है। बहुत बार लड़के लड़कियों के, उनके साथ बर्ताव को प्यार (love) समझ लेते हैं। इस गलतफहमी में वे भी अपने मन में प्यार पालते जाते हैं और आखिर में दिल तुड़वा बैठते हैं।

ऐसे में हर लड़के के लिए ये पता लगाना इसलिए कठिन हो जाता है क्योंकि कई बार लड़कियां इस बात से नाराज़ भी हो जाती हैं। ऐसे में हर बेचारे लड़के के मन में ये सवाल होता है कि आखिर करें तो करें क्या? कैसे लड़कियों के मन के इशारों को समझ कर पता लगाएं कि वे आपसे प्यार करती हैं या नहीं? इस आर्टिकल में हर लड़कों को कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जो कि उन्हें लड़कियों के प्यार के इशारों को समझने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं कि कैसे लड़के लड़कियों के प्यार के इशारों (Ladki Ke Pyar Ke Ishare Ko Kaise Samjhe In Hindi) को समझ सकते हैं।

विषय सूची

  1. वो आपको खुद से अलग नहीं मानती हैं तो समझ जाएं की ये प्यार का संकेत है
  2. लड़कियों के प्यार के इशारे समझना लड़की हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार रहती हैं
  3. लड़की के प्यार के इशारे समझना वो आपको देखते ही खुश हो जाती हैं
  4. महिला के इशारे को कैसे समझें यदि वह लंबे भविष्य की योजनाएं बनाती हैं
  5. आपको अपने दोस्तों और परिजनों से मिलवाती है तो समझ जाएं की वो आपसे प्यार करती हैं

वो आपको खुद से अलग नहीं मानती हैं तो समझ जाएं की ये प्यार का संकेत है

लड़की आपकी दोस्त है या आपका क्रश (crush) है। लेकिन आजकल वो सिर्फ अपने बारे में बातें नहीं बल्कि आप दोनों के बारे में बातें करती हैं। वो आप दोनों को एक टीम (team) की तरह मानती हैं और कीसी भी काम के लिए या भविष्य की योजना के लिए यह नहीं कहती की हां मैं करुंगी बल्कि ये कहती है की, हां हम करेंगें। वो आप दोनों को एक मानकर काम करती है तो समझ जाएं की वे आपको अपना मानती हैं। अगर उनका ‘मैं’ हम (hum) में बदल रहा है तो समझ जाएं की ये लड़की के प्यार का संकेत (sign) है।

(और पढ़े – प्यार और दोस्ती में क्या फर्क होता है…)

लड़कियों के प्यार के इशारे समझना लड़की हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार रहती हैं

जी हां, ये जरूरी है। जो लोग एक-दूसरे से प्यार (love) करते हैं वे मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। आप जब भी उनसे कुछ शेयर (share) करते हैं तो वो तसल्ली से सुनती हैं। आपके आंसू पोंछती हैं। आपकी समस्याओं का समाधान करती हैं और हमेशा हर मुसीबत (problem) में आपका साथ देती है। तो भले ही वो आपको सिर्फ दोस्त (friend) कहे लेकिन वो आपको दोस्त से कहीं ज्यादा मानती हैं। ये उनकी तरफ से प्यार का एक संकेत है जिसे अनदेखा ना करें।

(और पढ़े – आकर्षण और प्यार में अंतर…)

लड़की के प्यार के इशारे समझना वो आपको देखते ही खुश हो जाती हैं

आपकी दोस्त आपको देखकर मुस्कुरा (smile) देती हैं। आप जब भी देखें उनकी नजरें आप पर ही होती हैं। वो कॉलेज, ऑफिस (office) में आपका इंतजार करती हैं और जब तक आप नहीं आते तब तक बैचेन (restless) होकर आपको बार-बार मैसेज और फोन करती रहती हैं। अगर ऐसा हो रहा है तो समझ जाएं की ये प्यार का संकेत है जो आपको उनकी तरफ से मिल रहा है।

(और पढ़े – ऐसे पता करें कि लड़की आपको पसंद करती है…)

महिला के इशारे को कैसे समझें यदि वह लंबे भविष्य की योजनाएं बनाती हैं

वे आपको कभी किसी चीज के लिए मना नहीं करती है। कहीं भी जाना हो, घूमना-फिरना हो, कोई भी पार्टी और फंक्शन (function) हो, वो हमेशा आपका साथ ढूंढती हैं। वे आपको साथ लेकर आप दोनों के भविष्य के लिए लंबी और दूरगामी योजनाएं बनाती है तो समझ जाएं की ये संकेत है की वो जीवन में आपको कभी खोना नहीं चाहती है और आपके साथ एक लंबा भविष्य (future) देखती हैं यानी की आपसे प्यार करती हैं।

(और पढ़े – लड़कियों की बॉडी लैंग्वेज को कैसे समझें…)

आपको अपने दोस्तों और परिजनों से मिलवाती है तो समझ जाएं की वो आपसे प्यार करती हैं

जब लड़कियां किसी से प्यार करती है लेकिन उसके साथ अपने भविष्य को लेकर सपने (dreams) नहीं देखती है तो वो कोई ना कोई बहाना बना कर उस शख्स को अपने परिवार और दोस्तों से दूर रखती हैं। लेकिन अगर वो आपको अपने परिवार और दोस्तों से मिलवाती हैं। आपके दोस्तों से खुद मिलती है और इतना ही नहीं अब आप दोनों के दोस्त एक-दूसरे के दोस्त हैं तो समझ जाएं की ये संकेत (gestures) है कि वो भी आपसे प्यार करती हैं।

आपको भी अपनी साथी की तरफ से ऐसे इशारे मिल रहे हैं लेकिन अगर वो आपसे खुलकर प्यार का इज़हार नहीं कर रही हैं तो हो सकता है कि वो शर्मा रही हों। ऐसे में आप उनसे प्यार का इजहार कर सकते हैं। कहीं ऐसा ना हो की आप दोनों ही मन की बात ना बोल पाएं और एक खूबसूरत जोड़ी बनने से रह जाए।

(और पढ़े – लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Anshika sarda

Share
Published by
Anshika sarda

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago