सौंदर्य उपचार

गोरा बनाने की क्रीम का सामान है आपके घर में! बस जरुरत है उसे सही से इस्तेमाल करने की – Make Skin Whitening Creams At Home in hindi

आज के दौर में हर कोई गोरा दिखना चाहता है जिसके लिए लोग कई तरह की ब्यूटी क्रीम का इस्तेमाल भी करते है पर उन क्रीम का असर कभी कभी उल्टा भी पढ़ सकता है लेकिन क्या आप जानते है की गोरा बनाने की क्रीम का सामान है आपके घर में ही मोजूद है बस जरुरत है इसे सही से इस्तमाल करने की आजकल मार्किट में कई तरह की फेयरनेस क्रीम आ गई है लेकिन उनमे किस चीज की मिलावट है ये हमें नहीं पता पर आप जो गोरा बनाने की क्रीम घर पर बनायेगे उसमें सभी चीजे नेचुरल होगी जिसके कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं है

हम ऐसा भी नहीं कह रहे है की सभी गोरा बनाने की क्रीम बेचने वाली कंपनियां अपने प्रोडक्ट में मिलावट करती है कुछ नामी-गिरामी और बड़ी बड़ी कंपनियां आज भी अपने प्रोडक्ट्स की क्वालिटी को बरकरार रखे हुए है। लेकिन इनके रेट जरुरत से जादा भी रखे गए है अगर बात की जाये की अन्य कास्मेटिक की तो क्रीम्स का प्रयोग महिलाओ में सबसे अधिक प्रचलित है।

अब हर महिला तो मंहगी क्रीम खरीद नहीं सकती ऐसे में उन्हें मजबूरन अन्य छोटी-मोटी कंपनियों के कास्मेटिक क्रीम्स का इस्तेमाल करना पड़ता है जो कई बार उनके फेस और त्वचा पर रिएक्शन कर जाती है। और फिर उस रिएक्शन को ठीक करने के लिए आप दवाओं का यूज करना भी शुरू कर देती है। लेकिन अब आपको इन सब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

क्योकि गोरा बनाने की क्रीम का सामान है आपके घर के किचन में मोजूद है जिसे आप घर पर ही बनाकर गोरी स्किन पा सकती है इन्हे बनाने के लिए आपको सिर्फ इनमे यूज होने वाली सामग्री को खरीदना पड़ सकता है जो बहुत ज्यादा कॉस्टली भी नहीं है।

यहाँ हम आपको उनकी स्किन व्हाइटनिंग क्रीम्स की विधियां बताने जा रहे है जिनके द्वारा आप इन क्रीम्स को बड़ी आसानी से घर पर बना सकेंगी। इन क्रीम्स की मदद से आप ग्लोइंग, चमकदार और शाइनी स्किन बिना किसी हानिकारक प्रभाव के आसानी से पा सकेंगी। इसके लिए आपको घर में थोड़ी मेहनत तो करनी पड़ेगी। तो आइये जानते है क्या है गोरा बनाने की क्रीम (स्किन व्हाइटनिंग क्रीम्स) बनाने की विधि के बारे में।

गोरा बनाने की क्रीम घर पर बनाने की विधि – Making Skin Whitening Creams At Home in hindi

1.घर पर गोरा बनने की क्रीम:

जरुरी  सामग्री –

  • डेढ़ कप बिना चीनी की दही।
  • 1 चम्मच शहद।
  • 2 चम्मच नींबू का रस।
  • 3 से 4 बादाम।
  • चुटकी भर हल्दी।

विधि –

  • इस क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें।
  • ध्यान रहे बादाम पूरी तरह पीस जाने चाहिए जिससे उसका बटर बनाया जा सके।
  • अब इस पाउडर में शहद, नींबू का रस, हल्दी और दही मिला लें।
  • और एक बार मिक्सी में डालकर पीस लें।
  • मिक्सी से निकालकर इसे किसी डिब्बे में बंद करके रख दें। और रोज रात को सोने से पहले इसका प्रयोग करें। स्किन दमकने लगेगी।

2. स्किन व्हाइटनिंग क्रीम:

जरुरी  सामग्री –

  • 1 चुटकी हल्दी।
  • 2 चम्मच बेसन।
  • गाढ़ी क्रीम (मलाई)।
  • नींबू का रस।

विधि –

  • सबसे पहले एक कटोरे में 2 चमच बेसन और हल्दी को एक साथ मिला लें।
  • अब इसमें नींबू के रस की 5 से 10 बूंद डालें। और अच्छे से मिलाएं।
  • अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो नींबू के रस मात्रा कुछ कम कर दें अन्यथा ये जलन पैदा कर सकता है।
  • अब धीरे धीरे इस मिश्रण में 1 चम्मच गाढ़ी क्रीम मिलाएं। और मिश्रण को मिलाते रहे।
  • इसके बाद सुनिश्चित कर लें की मिश्रण अच्छी तरह से एकसार हो गया है।
  • अब इसे अपने शरीर के किसी भी हिस्से पर लगाएं और कुछ ही दिनों में गोरी त्वचा पाए।
  • गोरा बनाने की क्रीम घर पर इस्तेमाल रात्री के समय करना ज्यादा लाभकारी रहेगा।

3.गोरा बनाने की क्रीम ग्लो दिलाने वाली:

जरुरी  सामग्री

  • आधा चम्‍मच पपाया पाउडर
  • 1 चम्‍मच खीरे का रस
  • एक चुटकी बेसन

कैसे बनाएं –

  • सभी सामग्रियों को एक जार में डालकर अच्‍छे से पीस लें।
  • एक मिक्‍सचर बना लें।
  • इस क्रीमनुमा पेस्‍ट को अपनी त्‍वचा पर लगाएं।
  • 15 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
  • बेहतर परिणाम के लिए आप इसे रात में भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

इस गोरा बनाने की क्रीम घर पर बनाकर लगाने से कुछ ही दिनों में स्किन चमकने लगेगी।

4. गोरा बनाने की क्रीम स्किन निखारने के लिए:

जरुरी  सामग्री –

  • 1 चम्मच चंदन पाउडर।
  • 1 चम्मच फ्रेश
  • नींबू  का रस।
  • टमाटर का  रस।
  • खीरे के रस।

विधि –

  • सभी चीजों को एक ग्लास बाउल में डाल लें।
  • अब उन्हें तब तक मिलाते रहे जब तक ये सभी अच्छी तरह से नहीं मिल जाएं।
  • अच्छी तरह से मिलाने के बाद उसे किसी डिब्बी में रख लें।
  • अब रोजाना इसका इस्तेमाल फेस पर करें।
  • स्किन दमकने लगेगी। और पढ़े: त्‍वचा में निखार के लिए सल्‍फर युक्‍त भोजन

5. चेहरे के निखार के लिए क्रीम:

जरुरी  सामग्री –

  • 1 चम्‍मच बादाम पाउडर
  • आधा चम्‍मच शहद
  • आधा चम्‍मच दही

किस प्रकार बनाएं –

  1. सभी सामग्रियों को मिला लें और एक क्रीम का रूप दें।
  2. अब इसे अपनी त्‍वचा पर लगाएं और लगाकर छोड़ दें।
  3. आप इस क्रीम को हफ्ते में 3 से 4 बार तक इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी त्‍वचा की रंगत वापस आ जाएगी।

6. चेहरे को चमकाने के लिए:

जरुरी  सामग्री –

  • 1 कप बिना चीनी की दही।
  • 1 चम्मच फ्रेश ऑरेंज जूस।

विधि –

  • इसके लिए सबसे पहले दही और ऑरेंज जूस को एक बाउल में डाल लें।
  • अब उन दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं।
  • पूरी तरह मिलाने के बाद उसे अपने फेस पर लगाएं।
  • कुछ ही दिनों के प्रयोग से आपकी स्किन चमकने लगेगी।

7. चेहरे का कालापन हटाने के लिए:

जरुरी  सामग्री –

  • आधा चम्‍मच संतरे के छिलके पीसे हुए
  • आधा चम्‍मच दही
  • आधा चम्‍मच गुलाब जल

किस प्रकार बनाएं –

  • ऊपर दी गई सभी सामग्रियों को आपस में अच्‍छे से मिला लें।
  • इस क्रीम को आप अपनी त्‍वचा पर लगाएं।
  • इस क्रीम को लगाने के आधे घंटे बाद इसे धुल लें।
  • इसे हफ्ते में एक बार अवश्‍य लगाएं। इससे काला रंग दूर हो जाएगा और रंगत निखर जाएगी।

8. चेहरे को फेयर बनाने के लिए क्रीम:

जरुरी  सामग्री –

  • एक चुटकी इलायची पाउडर
  • आधा चम्‍मच टमाटर पल्‍प
  • आधा चम्‍मच एलोवेरा जेल

कैसे बनाएं –

तो ये है कुछ घरेलू तरीके गोरा बनाने की क्रीम घर पर बनाने के जिनकी मदद से आप घर बैठे अपनी स्किन को चमका सकती है। इन गोरा बनाने की क्रीम घर पर बनाने की सबसे बड़ी खासियत यह है की इनके इस्तेमाल से आपको कोई नुकसान नहीं होगा। और इसके लिए आपके जादा पैसे भी खर्च नहीं होगें। बस थोड़ी मेहनत जरुर करनी होगी। जो कोई ज्यादा मुश्किल काम नही है। लेकिन इसका असर आप पर कुछही दिनों में दिखने लगेगा|

Diksha

Share
Published by
Diksha

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago