फिटनेस के तरीके

बॉडी मास इंडैक्स (BMI) से कैसे जाने अपना मोटापा – Body Mass Index chart and calculator in Hindi

Body Mass Index chart and calculator in Hindi बॉडी मास इंडेक्‍स (बीएमआई) कैलक्यूलेटर शरीर की ऊंचाई और वजन के आधार पर शरीर में अनुमानित फैट सामन्‍य वेट, अंडर वेट, ओवरवेट या मोटापा) होता है। यह कैलकुलेटर दोनों महिलाओं और पुरुषों के लिए उपयोग किया जा सकता है। यह शरीर में मौजूद वसा को नहीं मापता है, बल्कि शरीर में मौजूद फैट का लगभग में अनुमान लगाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

बॉडी मास इंडेक्स (BMI) अर्थात शरीर द्रव्यमान सूचकांक, के द्वारा हम ये पता कर सकते हैं कि हमारे शरीर का भार हमारी लंबाई के अनुसार सही है या नहीं।

किसी जवान इंसान के शरीर का अपेक्षित भार उसकी लंबाई के अनुसार होना चाहिए, जिससे उसके शरीर का ढ़ांचा सही लगे। बॉडी मास इंडैक्स का मकसद यह बताना है कि कोई व्यक्ति मोटा है, पतला है या नार्मल कैटेगरी में आता है। इसकी मदद से हमको पता चल सकता है कि हमारा सही वजन क्या होना चाहिए।

बॉडी मास इंडेक्स कैलकुलेटर का अविष्कार

बीएमआई का अविष्कार बेल्जियम के गणितज्ञ अडोल्फ क्वेटलेट ने सन 1835 में किया था। समय के साथ यह बहुत अधिक लोकप्रिय होता गया और आज के ज़माने में लोग इसका उपयोग काफी हद तक अपनी हेल्थ को जांचने के लिए करते है। बीएमआई रेट में महिलाओ और पुरुषो में कोई फर्क नहीं होता। दोनों ही वर्गो में BMI कैलकुलेट करने का एक ही तरीका है। महिलाओं और पुरुषों में बस फैट बढ़ने का कारण अलग अलग होता है। आदमी के पेट पर फैट अधिक जमा होता है जबकि महिलाओं के हिप्स पर फैट अधिक जमा होता है।

बॉडी मास इंडेक्स टेस्ट के फायदे

बीएमआई पर नज़र रख कर आप अपने वजन पर खुद ही कंट्रोल कर सकते हैं। ओवरवेट होने पर या मोटापे का शिकार होने पर हमारा BMI बढ़ जाता है। इसलिए BMI रेट को चेक करके हम अपने मोटापे को कम कर सकते हैं। यदि बीएमआई के अनुसार आप हेल्दी वेट में आते हैं तो कमर की माप लेना और भी जरूरी हो जाता है। अगर आपकी कमर 80 सें.मी. से अधिक है तो आप कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त हो सकते हैं। रिसर्च के अनुसार अगर आप अधिक समय से ओवरवेट हैं तो ऐसी अवस्था में 5 से 15 % वजन कम करके आप अपना स्वास्थ्य ठीक कर सकते हैं।

आप चाहें तो बिना कंप्यूटर की मदद लिए गुणा भाग कर अपना बीएमआई (BMI) जांच सकते हैं।

बॉडी मास इंडेक्स फार्मूला, कैसे बीएमआई की गणना कर सकते

BMI की गणना हम नीचे दिए गए सूत्र से कर सकते हैं

बॉडी मास इंडेक्स सूत्र

बॉडी मास इंडेक्स (बी-एम-आई) = किलोग्राम / मीटर2

अपनी हाइट को मीटर में बदलने के लिए इस जानकारी का इस्तेमाल कर सकते हैं

1 फुट में 12 इंच होते हैं और 30 सेंटीमीटर होते हैं

1 इंच में 2.54 सेंटीमीटर होते हैं

सेंटीमीटर को मीटर में बदलने के लिए 100  से भाग दे कर आप अपनी लम्बाई मीटर में नाप सकते हैं।

बॉडी मास इंडेक्स चार्ट – Body Mass Index chart in Hindi

 बी-एम-आई            स्थिति

  • 18.5 से नीचे         सामान्य से कम वज़न
  • 18.5 – 24.9        सामान्य
  • 25 – 29.9           सामान्य से अधिक वज़न
  • 30 – 34.9          मोटापा
  • 35 – 39.9          अति मोटापा
  • > 40                  अस्वस्थ मोटापा
Shivam

Share
Published by
Shivam

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago