हेल्थ टिप्स

आँखे खराब कर सकती हैं ये 5 गलतियां – Worst Eye Care Mistakes in Hindi

आँखे खराब कर सकती हैं ये 5 गलतियां - Worst Eye Care Mistakes in Hindi

आँखे अनमोल है, यह बात आप सभी जानते है। आँखों के बिना दिन और रात एक बराबर होता है। इसके बिना आप इस खूबसूरत दुनिया को देख नहीं सकते है।

आप खुद ही सोचे यदि आपसे कुछ दिन बिना आँखों के कार्य करने के लिए कहे तो? सोचकर भी डर लगता है!! इसके बावजूद भी आज लोगो को आँखों की कई समस्याए हो रही है।

आँखों को स्वस्थ रखने के लिए आँखों की देखभाल करना बहुत जरुरी है| आँखों के लिए जरुरी आहार, इसकी सफाई आदि।

लेकिन इसके बावजूद भी आपकी छोटी छोटी गलतिया आपकी आँखों को ख़राब कर देती है| इसलिए आज के लेख में हम आपको Worst Eye Care Mistakes बता रहे है।

आँखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूर जाने इन गलतियों को – Worst Eye Care Mistakes in hindi

Worst Eye Care Mistakes: आँखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूर जाने

आँख खराब करने वाली गलती है वाटरलाइन पर काजल लगाना

  • भले ही फैशन मॉडल को देखकर आपको आँखों में बहुत सारा काजल लगाने का मन करता हो, लेकिन कभी भी इसे वाटरलाइन पर नहीं लगाना चाहिए।
  • क्योंकि यदि मेकअप के पार्टिकल्स में जर्म्स हो तो वो आँखों में इन्फेक्शन का कारण बन सकते है।
  • साथ ही लिक्विड ऑय काजल के इस्तेमाल से बचना चाहिए और पेन्सिल वाला सॉफ्ट काजल लगाना चाहिए।

मेकअप के साथ ही सो जाना कारण है आँखों में इन्फेक्शन का खतरा

  • लड़किया आँखों को खूबसूरत बनाने के लिए काजल, आई लाइनर, ऑय शैडो आदि का इस्तेमाल करती है।
  • लेकिन बहुत सी लड़किया आलस के चलते रात को सोने से पहले उसे साफ़ करना इग्नोर कर देती है।
  • क्या आप जानते है आपके आँखों का मस्कारा, फेस पर रहने वाले मेकअप प्रोडक्ट्स से भी ज्यादा नुकसान पहुँचाता है? इसे रात भर लगे रहने देने से पलकों के आसपास की त्वचा पर दर्द देने वाली फुंसिया हो सकती है।
  • इसलिए सोने से पहले मेकअप को जरूर निकाल देना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद केमिकल आपकी आँखों को नुकसान पहुंचाते हैं।

समय समय पर आँखों की जाँच से बचती है आँखे खराब होने से

  • कई बार आँखों की रौशनी कम हो जाने पर चश्मा लग जाता है।
  • लेकिन एक बार चश्मा लगाने के बाद लोग साल दो साल के लिए बेफिक्र हो जाते है।
  • लेकिन यदि आप चाहते है की आपकी आँखों की आयु लंबे समय तक बनी रहे तो इसके लिए समय-समय पर आँखों की जांच जरुरी है।

आँखे खराब कर सकती हैं गलत ऑय ड्राप का इस्तमाल करना

  • बहुत लोग आँखों में दर्द या जलन होने पर किसी दूसरे का ऑय ड्राप इस्तेमाल कर लेते है जो की सही नहीं है।
  • बिना डॉक्‍टर की सलाह के कभी भी मन से आँखों में ऑय ड्राप ना डाले| क्योंकि इससे आपकी आँखों में इन्फेक्शन हो सकता है।

आँखे रगड़ना भी होता है आँखों के लिए नुकसानदायक

  • आँखों में खुजली होने पर आँखों को पानी से धो लेना चाहिए न की रगड़ना चाहिए।
  • हाथो से आँखों को रगड़ने पर हाथो के बैक्टीरिया आँखों में पहुंच जाते है| इससे आँखों में इन्फेक्शन तथा एलर्जी का खतरा बढ़ता है।

ऊपर बताई गयी बाते सामान्य है किन्तु आपकी आँखों को नुकसान पंहुचा सकती है| इसलिए ऐसी छोटी-छोटी गलतियों को करने से बचें। साथ ही अच्छी क्वालिटी के ऑय मेकअप प्रोडक्ट्स को ही चुने।

स्वास्थ्य और सेहत से जुड़े अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए टॉपिक पर क्लिक करें

हेल्थ टिप्स | घरेलू उपाय | फैशन और ब्यूटी टिप्स | रिलेशनशिप टिप्स | जड़ीबूटी | बीमारी | महिला स्वास्थ्य | सवस्थ आहार |

Leave a Comment

1 Comment

Subscribe for daily wellness inspiration