सेक्स एजुकेशन

वीर्य को जल्दी निकलने से रोकने के घरेलू उपाय – Virya Ko Jaldi Girne Se Rokne Ke Upay In Hindi

वीर्य को जल्दी निकलने से रोकने के घरेलू उपाय - Virya Ko Jaldi Girne Se Rokne Ke Upay In Hindi

Virya Ko Jaldi Girne Se Rokne Ke Upay आमतौर पर यौन समस्याएं महिला और पुरुष दोनों को होती है, लेकिन वीर्य जल्दी बाहर निकल आना या शीघ्रपतन एक ऐसी समस्या है जो पुरुषों में बहुत सामान्य है। अक्सर पाया गया है कि ज्यादातर पुरुष जोश में जल्दी वीर्य गिरने की समस्या से परेशान रहते हैं। चूंकि जल्दी स्खलित हो जाने से पत्नी या पार्टनर को बेहतर शारीरिक सुख प्राप्त नहीं हो पाता है, इसलिए यह समस्या पुरुषों की मर्दानगी पर भी सवाल उठाती है। अगर आप भी जल्दी स्खलित हो जाते हैं तो इस लेख में हम आपको वीर्य को जल्दी निकलने से रोकने के घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

विषय सूची

1. वीर्य का जल्दी गिरना या शीघ्रपतन क्या है – What Is Premature Ejaculation in Hindi
2. वीर्य के जल्दी बाहर निकलने के कारण – Causes of Premature Ejaculation in Hindi
3. वीर्य को जल्दी निकलने रोकने के लिए घरेलू उपाय –  Virya ko jaldi girne se rokne ke gharelu upay in hindi

वीर्य का जल्दी गिरना या शीघ्रपतन क्या है – What Is Premature Ejaculation in Hindi

वीर्य का जल्दी गिरना या शीघ्रपतन क्या है - What Is Premature Ejaculation in Hindi

वीर्य का जल्दी बाहर निकल आना या शीघ्रपतन एक ऐसी समस्या है आप अपने साथी के साथ संभोग करते समय एक मिनट से भी कम समय में या बहुत जल्दी स्खलित हो जाते हैं और अपने साथी को यौन संतुष्टि प्रदान नहीं कर पाते और वह सेक्स का आनंद नहीं ले पाती है। जल्दी स्खलित होने की समस्या काफी शर्मनाक मानी जाती है और यह शादीशुदा जीवन को भी प्रभावित करती है।

(और पढ़े – शीघ्रपतन कारण,उपचार और शीघ्रपतन रोकने के घरेलु उपाय…)

वीर्य के जल्दी बाहर निकलने के कारण – Causes of Premature Ejaculation in Hindi

वीर्य के जल्दी बाहर निकलने के कारण - Causes of Premature Ejaculation in Hindi

वास्तव में सेक्स के दौरान वीर्य बाहर निकलने का कोई सटीक समय नहीं है और अब तक जल्दी स्खलन होने का वास्तविक कारण भी ज्ञात नहीं हो पाया है। लेकिन सेक्सोलॉजिस्ट मानते हैं कि यह पुरुषों के मस्तिष्क से जुड़ा होता है। इसका अर्थ यह है कि यदि किसी पुरुष के मस्तिष्क में सेरोटोनिन (serotonin) नामक रसायन का स्तर कम है तो उसे सेक्स के दौरान जल्दी वीर्य बाहर आने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा यह समस्या अन्य कई कारणों से होती है।

(और पढ़े – फर्स्ट टाइम सेक्स टिप्स महिला और पुरुष दोनों के लिए…)

वीर्य को जल्दी निकलने रोकने के लिए घरेलू उपाय –  Virya ko jaldi girne se rokne ke gharelu upay in Hindi

संभोग के दौरान वीर्य का जल्दी बाहर निकल आना कोई गंभीर समस्या नहीं है। आमतौर पर यह खराब जीवनशैली और गलत खानपान की आदतों के कारण होता है। इसलिए यदि आप अपनी जीवनशैली सुधार लें तो यह समस्या काफी हद तक ठीक हो सकती है। संबंध बनाते समय वीर्य का जल्दी गिरना एक आम समस्या है। आइये जानतें हैं वीर्य को अधिक देर तक गिरने से रोकने के लिए कारगर उपाय और वीर्य को जल्दी बाहर निकलने से रोकने के रामबाण उपाय क्या है।

वीर्य को जल्दी निकलने से रोकने का उपाय हरे प्याज का बीज – Virya jaldi nahi girne ka upay  hai green onion Seeds in Hindi

वीर्य को जल्दी निकलने से रोकने का उपाय हरे प्याज का बीज - Virya jaldi nahi girne ka upay  hai green onion Seeds in Hindi

माना जाता है कि हरे प्याज के बीज में कामोत्तेजक गुण पाया जाता है जो पुरुषों में वीर्य को जल्दी निकलने से रोकता है। हरा प्याज पुरुषों की यौन शक्ति की बढ़ाता है जिससे पुरुष अपने पार्टनर का बिस्तर पर लंबे समय तक साथ देता है। अगर आपको शीघ्रपतन जैसी यौन समस्या है तो हरे प्याज के बीज को कुचलकर पानी में अच्छी तरह मिला लें। इस औषधीय पानी को भोजन करने से ठीक पहले दिन में दो बार पीएं। आप चाहें तो सफेद प्याज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह वास्तव में प्रजनन अंगों को मजबूत करने का काम करता है जिससे वीर्य जल्दी बाहर नहीं निकलता है।

(और पढ़े – प्याज के फायदे और नुकसान…)

लहसुन वीर्य को जल्दी बाहर निकलने से रोकने के लिए – Lahsun virya ko jaldi bahar niklne se rokne ke liye in Hindi

लहसुन वीर्य को जल्दी बाहर निकलने से रोकने के लिए - Lahsun virya ko jaldi bahar niklne se rokne ke liye in hindi

लहसुन में कामोत्तेजक (aphrodisiac) गुण होता है और यह समय से पहले वीर्य को गिरने से रोकता है और संभोग की अवधि को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है। लहसुन का एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण शरीर में रक्त परिसंचरण में सुधार करता है और शरीर को गर्म भी रखता है। यदि आप जल्दी स्खलित हो जाते हैं या आपका वीर्य जल्दी बाहर निकल आता है तो आप सुबह शाम लहसुन की कलियां चबाएं या लहसुन को घी में उबालकर खाएं, इससे आपकी समस्या दूर हो जाएगी। आप चाहें तो खाली पेट भी लहसुन खा सकते हैं।

(और पढ़े – चाहिए घोड़े जैसी ताकत तो करें लहसुन और शहद का सेवन…)

वीर्य को गिरने से रोकने के लिए अश्वगंधा – Virya jaldi na girne ka gharelu upay Aswagandha

वीर्य को गिरने से रोकने के लिए अश्वगंधा - Virya jaldi na girne ka gharelu upay Aswagandha in Hindi

यह औषधीय जड़ी बूटी पुरुषों में यौन समस्याओं के इलाज के लिए एक प्रभावी उपाय है। अश्वगंधा दिमागी शक्ति में सुधार करता है और शरीर में कामेच्छा को भी बढ़ाता है। इससे पुरुष अपने स्खलन को बेहतर तरीके से नियंत्रित कर सकते पाते हैं और संभोग को लम्बा खींच सकते हैं। यह जड़ी बूटी सहनशक्ति को भी बढ़ाती है, और यह स्तंभन दोष के इलाज में भी प्रभावी है। वीर्य को जल्दी निकलने से रोकने के लिए आप सीधे अश्वगंधा जड़ी बूटी का पाउडर या इसके सप्लिमेंट्स का उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़े – अश्वगंधा के फायदे पुरुषों की सेक्स समस्याओं के लिए…

जल्दी स्खलित होने का घरेलू इलाज अदरक और शहद – ling se pani jaldi nikalna ka upay hai ginger and honey in Hindi

जल्दी स्खलित होने का घरेलू इलाज अदरक और शहद - ling se pani jaldi nikalna ka upay hai ginger and honey in Hindi

सेक्सोलॉजिस्ट का मानना है कि अदरक का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और यह विशेष रूप से पेनिस की मांसपेशियों में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है। इससे पुरुष अपने स्खलन पर अधिक नियंत्रण करने में सक्षम हो पाता है। इसके अलावा अदरक इरेक्शन को बनाए रखने में सहायक होता है क्योंकि यह शरीर को गर्म करता है, जिससे रक्त प्रवाह तेज होता है। शहद के साथ अदरक को मिलाकर खाने से यौन शक्ति बढ़ती है और इंटरकोर्स करते समय वीर्य जल्दी बाहर नहीं निकलता है। आधा चम्मच अदरक को शहद के साथ मिलाएं और सोने से पहले इसका सेवन करें। जल्द ही आपकी जल्दी झड़ जाने की समस्या दूर हो जाएगी।

(और पढ़े – अदरक के फायदे, औषधीय गुण, उपयोग और नुकसान…)

जल्दी झड़ जाने का उपाय शतावरी – Virya ko jaldi girne se rokne ka upay Asparagus

जल्दी झड़ जाने का उपाय शतावरी - virya ko jaldi girne se rokne ka upay Asparagus in Hindi

शतावरी की जड़ों में पाया जाने वाला कामोत्तेजक गुण पुरुषों में शीघ्रपतन की समस्या को कम करने में मदद करता है। इसलिए वीर्य जल्दी निकलने की समस्या से परेशान पुरुषों को 3 से 4 चम्मच शतावरी पाउडर को एक गिलास दूध के साथ मिलाकर सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आप शतावरी की जड़ों को दूध में उबालने के बाद छानकर भी पी सकते हैं।  पुरुषों में ताकत बढ़ाने और अन्य यौन समस्याओं को दूर करने के लिए के शतावरी और दूध का सेवन दिन में दो बार करें, आपको शीघ्रपतन नहीं होगा।

(और पढ़े – शतावरी के चमत्कारी फायदे जो है अमृत समान…)

वीर्य को जल्दी गिरने से रोकने के लिए भिंडी का सेवन – Virya jaldi girne ka upay Lady finger

वीर्य को जल्दी गिरने से रोकने के लिए भिंडी का सेवन - virya jaldi girne ka upay Lady finger in Hindi

जल्दी स्खलित हो जाने या वीर्य निकलने की समस्या को दूर करने के लिए भिंडी एक प्रभावी उपाय है। यदि आप इस समस्या से पीड़ित हैं तो आपको भिंडी को सब्जी के रूप में अपने रोजमर्रा के आहार में शामिल करना चाहिए या भिंडी के पाउडर का सेवन करना चाहिए। आयुर्वेदाचार्यों का मानना है कि नियमित रूप से भिंडी पाउडर या चूर्ण का सेवन कुछ हफ्तों तक करने से इंटरकोर्स के दौरान जल्दी वीर्य बाहर नहीं निकलता है और शीघ्रपतन की समस्या नियंत्रित हो जाती है।

(और पढ़े – भिंडी खाना सेहत के लिए होता है फायदेमंद जाने इसके फायदे और नुकसान…)

सेक्स के दौरान वीर्य को जल्दी गिरने से रोकने के लिए गाजर – Carrots virya ko jaldi girne se rokne ke gharelu upay

सेक्स के दौरान वीर्य को जल्दी गिरने से रोकने के लिए गाजर - Carrots virya ko jaldi girne se rokne ke gharelu upay in hindi

गाजर सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं जाना जाता है बल्कि इसका उपयोग शीघ्रपतन के इलाज के लिए भी किया जाता है। गाजर में कामेच्छा में सुधार करने वाला गुण होता है जो जल्दी स्खलन को नियंत्रित करने में बहुत मदद करता है। जिन पुरुषों को जल्दी स्खलित होने की समस्या है उन्हें नियमित रूप से उबले हुए अंडे और शहद के साथ उबली हुई गाजर खानी चाहिए। रोजाना कुछ दिनों तक यह आहार लेने से आपकी समस्या पूरी तरह से नियंत्रित हो सकती है।

(और पढ़े – गाजर खाने के फायदे और स्वास्थ्य लाभ और नुकसान…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

8 Comments

Subscribe for daily wellness inspiration