V

Viagra 100mg tablet uses and side effects in hindi – वियाग्रा 100mg टैबलेट का उपयोग, साइड इफेक्ट्स, दुष्प्रभाव और सावधानी

Viagra in hindi वियाग्रा एक प्रिसक्रिप्शन ड्रग है। यह दवा केवल पुरुषों के लिए है और बेटर इरेक्शन पाने में मदद करती है। वियाग्रा को इरेक्टाइल डिसफंक्शन (Erectile dysfunction) / स्तम्भन दोष (सेक्स करते समय लिंग का खड़ा न होना) में इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही फेफड़े का उच्च रक्तचाप में भी इसका उपयोग किया जाता है नीचे आप वियाग्रा क्या है, वियाग्रा का उपयोग , वियाग्रा के दुष्प्रभाव के बारें में जानेगे

वियाग्रा क्या है? What is Viagra in Hindi?

इसे इरेक्टाइल डिसफंक्शन (नपुंसकता) में दिया जाता है। वियाग्रा का सेवन फास्फोडिस्ट्रस 5 (PDE 5) एंजाइम के प्रवाह को रोककर टिश्यू को रिलैक्स करता है तथा रक्तसंचार को आसान बना देता है। यह दोनों ही चीज़े स्तम्भन में सहयोगी हैं। (और पढ़े – इरेक्टाइल डिसफंक्शन नपुंसकता (स्तंभन दोष) कारण और उपचार)

  • इसे सभी वयस्क पुरुषों (18-85 वर्ष) के द्वारा ली जा सकती है।
  • यह सेक्स पॉवर / इरेक्शन को ज्यादा देर तक रखती है। यह उत्तेजना / कामेच्छा libido को नहीं बढ़ाती पर इरेक्शन होने में मददगार है।
  • शुरू में कम मात्रा 25 मिलीग्राम ली जानी चाहिए और यदि ज़रूरत हो तब मात्रा बढ़ी मात्रा इस्तेमाल करनी चाहिए।
  • ज्यादा मात्रा तब लेनी चाहिए जब कम मात्रा लेने पर इरेक्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

आपको बता दें इस दवा को लेने से भी शरीर पर कई तरह के दुष्प्रभाव आम भाषा में नुकसान होते हैं। इसलिए यदि आवश्यक हो तो ही इसका प्रयोग करें तथा यदि किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या के लिए कोई दवा लेते हैं, तो उस दवा का इसके साथ इंटरेक्शन क्या होता है यह भलिभांति समझ लें।

वियाग्रा टेबलेट किस प्रकार से लाभ पहुचती है – Viagra tablet Uses in Hindi

सिल्डेनाफिल Sildenafil पुरुष पेनिस की रक्त नलिकाओ (ब्लड वेसल्स) की मांसपेशियों को रिलेक्स कर लिंग का रक्त प्रवाह बढ़ता हैं। यह इरेक्शन में केवल तभी मदद करता है जब व्यक्ति यौन उत्तेजित हो। इसक्र साथ ही यह यह फेफड़े में रक्त वाहिनियों को चौड़ा और शिथिल करता है जिससे फेफड़ों में रक्तदाब कम हो जाता है।

(और पढ़े – चाहिए घोड़े जैसी ताकत तो करें लहसुन और शहद का सेवन)

वियाग्रा इन पैक में उपलब्ध है – viagra Availability in hindi

सिलडेनाफिल सिट्रेट की मात्रा के अनुसार यह दवा दो प्रकार में उपलब्ध है। अधिकतर पुरषों के लिए 50 mg की मात्रा सही रहती है। अगर 50mg का असर ना हो तभी 100mg viagra को लेना चाहिए वो भी डॉक्टर से सलाह लेकर

  1. Viagra 50 Mg Tablet
  2. Viagra 100 Mg Tablet

वियाग्रा के सेवन विधि और मात्रा – Dosage of Viagra in hindi

  • वियाग्रा का एक दिन में एक बार ही सेवन करना चाहिये है।
  • इसे एक बार में एक से जादा न लें। यह आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
  • आप इसे सादे पानी के साथ लें सकते है।
  • इसे सेक्स करने से करीब एक 30 से 60 मिनिट पहले लें।
  • इसे लेने के बाद इसका असर 4-5 घंटे तक रहता है लेकिन तीन घंटे बाद इसका असर कम होने लगता है।
  • हेवी meal के साथ इसको लेने पर इसका अवशोषण धीमा हो जाता है।
  • अल्कोहल का सेवन करने पर दवा का असर कम होता है।
  • ध्यान दे इसको डॉक्टर द्वारा निर्देशित रूप में ही लें।

(और पढ़े – शीघ्रपतन कारण,उपचार और शीघ्रपतन रोकने के घरेलु उपाय)

 वियाग्रा के संभावित साइड इफेक्ट्स – viagra Side effects in hindi

वियाग्रा कुछ गंभीर दुष्प्रभाव भी पैदा कर सकता है – Viagra can cause serious side effects in Hindi

  • एक इरेक्शन जो कि दूर नहीं होगा, यदि आपके पास 4 घंटे से अधिक समय तक का इरेक्शन (लिंग का खड़ा होना) होता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
  • एक या दोनों आँखों में अचानक दृष्टि हानि। एक या दोनों आँखों में अचानक दृष्टि हानि एक गंभीर नेत्र समस्या का संकेत हो सकती है
  • अचानक कम सुनाई या सुनाई देने में कमी होना कुछ लोग अपने कानों में घंटी का बजना (tinnitus) या चक्कर आना भी महसूस कर सकते हैं
  • यदि आपको इन में से कोई भी लक्षण हो तो  VIAGRA को लेना रोक दे और तुरंत एक डॉक्टर से संपर्क करें

वियाग्रा की  पारस्परिक क्रिया – Viagra Precautions in Hindi

  1. Sildenafil, इरेक्शन में और इसे बनाए रखने में मदद करता है, लेकिन यह यौन उत्तेजना के बिना इरेक्शन नहीं करता हैं।
  2. अगर आपकी कभी भी गुर्दे या लिवर की समस्या की चिकित्सा की गयी है तो Sildenafil लेने से पहले अपने डॉक्टर को सूचित करें।
  3. अगर एनजाइना है, छाती में दर्द है, तो भी इसका सेवन नं करें।
  4. दिल की बिमारी है जिस कारण से सेक्स करने की मनाही है।
  5. पिछले 6 महीने में स्ट्रोक हुआ हो।
  6. लीवर की गंभीर बीमारी है। (और पढ़े – लीवर की कमजोरी कारण लक्षण और दूर करने के उपाय)
  7. रक्तचाप नियंत्रित नहीं है। (और पढ़े – हाई बीपी (उच्च रक्तचाप) लक्षण, कारण और बचाव के उपाय)
  8. दवाएं जो सिलडेनाफिल सिट्रेट के साथ इंटरैक्ट करती हैं
  9. अलसर की दवा cimetidine
  10. फंगस की दवा ketoconazole and itraconazole
  11. एंटीबायोटिक्स erythromycin and rifampicin

वियाग्रा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – Viagra Frequently asked Questions in Hindi

1. क्या वियाग्रा सुरक्षित है? क्या भारत में वियाग्रा का उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया हैं?

Viagra सुरक्षित है अगर आपके डॉक्टर द्वारा दी गई खुराक में निर्दिष्ट अवधि के लिए लिया जाता हैं। नहीं, भारत में सिल्डेनफिल पर प्रतिबंध नहीं है।

2. क्या वियाग्रा एक स्टराय्ड (steroid) या ब्लड थिनर (blood thinner) है?

नहीं, Viagra एक स्टेरॉयड या ब्लड थिनर नहीं हैं। यह फोसफोडिएस्टेरस 5 इन्हिबिटर्स (phosphodiesterase 5 inhibitors) नामक दवाइयों के एक समूह से संबंधित हैं जो कि इरेक्टाइल डिसफंक्शन के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं।

3. वियाग्रा का उपयोग के क्या गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं?

Viagra से दिल का दौरा, अचानक कार्डियक डेथ, असामान्य दिल की धड़कन और मस्तिष्क के ऊतकों में खून बहना (जो अस्थायी या स्थायी मस्तिष्क क्षति का कारण बन सकता है), जैसे गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं। संभोग के दौरान एक रोगी को सीने में दर्द हो सकता है और अगर ऐसा होता है, तो सेमिसिटींग पोजीशन में आराम करने की कोशिश करें और छाती के दर्द से छुटकारा पाने के लिए किसी भी नाइट्रेट का उपयोग न करें। शायद कभी अचानक कम दिखना या गंभीर एलर्जिक स्किन रिएक्शंस या बुखार, त्वचा की सूजन और छीलन, मुंह में फफोले, जननांगों और आंखों के आसपास फफोले इत्यादि हो सकते हैं।

4. क्या Viagra के साथ भोजन ले सकते हैं?

Viagra के साथ भोजन (तथापि, उच्च वसा वाले भोजन से बचना चाहिए क्योंकि इससे Viagra का अब्सॉर्प्शन धीमा हो सकता है और इसका प्रभाव दिखने में अधिक समय लग सकता हैं) Nitrates (कार्बनिक नाइट्रेट्स या जैविक नाइट्रेट्स) लेने वाले मरीजों में Viagra का उपयोग करने की सलाह नहीं दी जाती क्योंकि उनका साथ में उपयोग रक्तचाप में गंभीर गिरावट का कारण बन सकता है, जिससे मृत्यु भी हो सकती है।

5. क्या वियाग्रा का उपयोग करने के लिए डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन की ज़रूरत है?

हाँ, Viagra लिए डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन की ज़रूरत है।

6.क्या मैं समय से पहले स्खलन (premature ejaculation) के लिए Viagra ले सकता हूँ?

Viagra का समय से पहले स्खलन के उपचार के कोई लाभकारी प्रभाव नहीं जाना जाता है, यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन रोग के उपचार के लिए प्रयोग किया जाता हैं।

7. मैं एक दिन में वियाग्रा कितनी बार ले सकता हूं और यह कब काम करना शुरू कर देता है?

Viagra को यौन क्रियाकलाप के पहले दिन में केवल एक बार लेना है। इसे लेने के 30 से 60 मिनट के भीतर काम करना शुरू हो जाता है और यौन गतिविधि से अधिकतम 4 घंटे पूर्व लिया जा सकता है।

8.क्या महिला वियाग्रा का इस्तेमाल कर सकती है? क्या पुरुष अपने ट्वेंटीज में Viagra ले सकते हैं?

वियाग्रा का इस्तेमाल पुरषों द्वारा किया जाता है Viagra  को पल्मोनरी आर्टेरिअल हाइपरटेंशन (PAH) के उपचार के लिए महिलाओं में उपयोग का संकेत दिया गया है। यह डॉक्टर से सलाह लेने और सख्ती से सलाह का पालन करने के बाद लिया जाना चाहिए।

9.अपनी हालत में सुधार लाने के लिए मुझे वियाग्रा का उपयोग कितने समय तक करना चाहिए?

वियाग्रा का उपयोग से दो हफ्ते में सुधार आम तौर से आ जाता है। पर हर इंसान की मेडिकल ज़रूरत अलग होती है, तो Viagra लेने से पहले डॉक्टर से इसके और अपनी स्थिति के बारे में ज़रूर बात करें।

10. वियाग्रा को खाली पेट लेना चाहिए या भोजन से पहले या भोजन के बाद?

इसे वियाग्रा का उपयोग खली पेट और भोजन के बाद दोनों तरीको से लिया जा सकता है  परन्तु Viagra को खाना के बाद लेना ज़यादा उचित माना जाता है। फिर भी आप Viagra का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें की आपके लिए क्या सही है।

11.क्या वियाग्रा को लेना एकदम से रोका जा सकता है या इसे धीरे धीरे लेना रोकना चाहिए?

कुछ दवाइयों को एकदम बंद करने से उल्टा असर पद सकता है। डॉक्टर से परामर्श करें अपनी मेडिकल हालत के बारे में और फिर तैय करें की Viagra बंद करनी है या नहीं।

12.क्या वियाग्रा का उपयोग गर्भवती महिला के लिए ठीक है?

इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से इसके बारे में सलाह करें।

13. क्या वियाग्रा का उपयोग स्तनपान की अवधि के दौरान सुरक्षित है?

इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से इसके बारे में सलाह करें।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration