पेय

नींबू की शिकंजी से पाएं, गर्मी में राहत – Nimbu ki Shikanji Pine Ke Fayde

नींबू की शिकंजी से पाएं, गर्मी में राहत - Nimbu ki Shikanji Pine Ke Fayde

Shikanji Pine Ke Fayde: गर्मी के मौसम में हम सभी अपने शरीर को ठंडा रखने और पानी की कमी को पूरा करने के लिए कई तरह के तरल पदार्थों का सेवन करते हैं। ऐसे में शिकंजी पीना हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होता है, आज हम आपको नींबू की शिकंजी पीने के फायदे के बारे में बताएंगे।

शिकंजी को बनाने के लिए नींबू का उपयोग किया जाता है, इसलिए इसमें नींबू के सभी पोषक तत्व आपको शिकंजी में मिल जाते है। इसमें विटामिन C के आलवा भी प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट और मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं। गर्मी के समय में नींबू की शिकंजी पानी ज्‍यादा फायदेमंद होता है। यह हमारे शरीर में सभी प्रकार के पोषक तत्‍वों की कमी को पूरा करता है।

आइये गर्मियों में नींबू की शिकंजी पीने के फायदे को विस्तार से जानते हैं।

विषय सूची

घर पर शिकंजी बनाने का तरीका –  Ghar Par Shikanji Banane ka tarika

घर पर शिकंजी बनाने का तरीका -  Ghar Par Shikanji Banane ka tarika

आइये जानते है कि कैसे आप घर पर ही शिकंजी तैयार कर सकते हैं।

बनाने की सामग्री

बनाने की विधि

घर में शिकंजी बनाने के लिए आप सबसे एक गिलास में काला नमक, चीनी, अदरक और जीरा पाउडर को एक साथ डाल दें। अब नींबू को लेकर इसे बीच से काटे और उसका रस निकालकर गिलास में डालें। इसके बाद आप इसमें पानी डालकर चम्मच से मिलाएं जब तक गिलास की चीनी पूरी तरह से नहीं घुल जाती है। अंत में इसमें बर्फ के टुकड़े और पुदीने के पतियों को डालें। आपकी शिकंजी पीने के लिए तैयार हैं।

शिकंजी पीने के फायदे – Shikanji Pine Ke Fayde

शिकंजी पीने के फायदे - Shikanji Pine Ke Fayde

गर्मी के मौसम में शिकंजी पीने से निम्न लाभ होते हैं।

(और पढ़ें – गर्मी में क्या खाना चाहिए क्या पीना और क्या नहीं खाना चाहिए)

नींबू की शिकंजी पीने के फायदे शरीर को ठंडा रखने में लिए – Shikanji Pine Ke Fayde body ko thanda rakhn me

नींबू की शिकंजी पीने के फायदे शरीर को ठंडा रखने में लिए - Shikanji Pine Ke Fayde body ko thanda rakhn me

गर्मियों के मौसम में सूरज की तेज धूप की वजह से शरीर का तापमान बढ़ जाता हैं, जो कई प्रकार की परेशानी का कारण बनता हैं। शिकंजी का सेवन करके आप इस समस्या से बच सकते है, क्योंकि इसमें विटामिन सी अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा अधिक पसीना निकलने की वजह से हुई सोडियम क्लोराइड और आयरन की कमी को पूरी करने में भी शिकंजी मदद करती है।

(और पढ़ें – गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के उपाय)

शिकंजी पीने के लाभ पाचन – Shikanji Pine Ke Laabh pachan me

शिकंजी पीने के लाभ पाचन - Shikanji Pine Ke Laabh pachan me

लेमन शिकंजी का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करने का सबसे अच्‍छा उपाय माना जाता है। नींबू में उपस्थित पेक्टिन, फाइबर और एस्कोरबिक एसिड पाचन प्रक्रिया को मजबूती देता है, जिससे कि आप अपना भोजन अच्‍छे से पचा सकते है। इसकी अम्‍लता आपके शरीर में विषाक्‍त पदार्थो को दूर करने मे सहायता करते है।

नींबू की शिकंजी कब्‍ज की समस्‍या को दूर करने में उपयोगी होता है। यदि आप देर रात तक जागते है तो रात में शिकंजी का सेवन करें, यह आपकी पाचन प्रक्रिया को बढ़ाने में सहायक हो सकता है।

गर्मी में शिकंजी पीने के लाभ वजन कम करने में – Garmi me shikanji pine ke laabh vajan kam karne me

गर्मी में शिकंजी पीने के लाभ वजन कम करने में – Garmi me shikanji pine ke laabh vajan kam karne me

जिस प्रकार से नींबू पानी पीने से वजन कम होता है उसकी प्रकार से शिकंजी पीने से भी वजन को कम किया जा सकता है। नींबू के रस में पॉलीफेनाल नामक एंटीऑक्सिडेंट होते है जो हमारे शरीर में बढ़े हुए वजन का वजन घटाने में सहायता करते है। पॉलीफेनॉल (polyphenol) हमारे शरीर में जमा फैट को कम करते है जो ज्‍यादा वजन का प्रमुख कारण होता है। नींबू से बनी शिकंजी पीना इंसुलिन मात्रा कम करने में मदद करता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है, इसके लिए शिकंजी का सेवन करें।

(और पढ़ें – नींबू पानी के फायदे वजन कम करने में)

शिकंजी पीने के फायदे इम्यूनिटी बढ़ाने में – Shikanji pine ke fayde immunity badhane me

शिकंजी पीने के फायदे इम्यूनिटी बढ़ाने में - Shikanji pine ke fayde immunity badhane me

शिकंजी बनाने में लेमन का उपयोग किया जाता है। नींबू में साइट्रस बायोफ्लावोनॉयड (citrus bioflavonoid) विटामिन सी और फाइटोन्‍यूट्रिएं (phytonutrients) बहुत अच्छी मात्रा में उपलब्ध होते है। जो हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। शिकंजी में विटामिन और खनिजों की उपलब्धता के कारण हमारे शरीर में ऊर्जा शक्ति बढ़ाने में सहायक है।

बॉडी से टॉक्सिन हटाने के लिए पिएं नींबू की शिकंजी – Body se toxin hatane ke liye piye Shikanji

बॉडी से टॉक्सिन हटाने के लिए पिएं नींबू की शिकंजी - Body se toxin hatane ke liye piye Shikanji

नींबू से बनी शिकंजी भी डिटॉक्स वाटर की तरह काम करती है और यह आपके शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने में मदद करती है। नींबू में विटामिन C होता है जो कि एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट होता है और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालता है। इसके लिए नींबू से बनी शिकंजी का सेवन करना शरीर के लिए लाभकारी होता है।

(और पढ़ें – बॉडी को डिटॉक्स (विषैले पदार्थ को बाहर) कैसे करें)

विटामिन सी प्राप्त करने के लिए पिएं शिकंजी – Vitamin c prapt karne ke liye piye Shikanji

विटामिन सी प्राप्त करने के लिए पिएं शिकंजी - Vitamin c prapt karne ke liye piye Shikanji

इसे बनाने के लिए नींबू की जरूरत होती है और नींबू में विटामिन सी अच्‍छी मात्रा में होता है जो कि सबसे अच्छा एंटींआक्‍सिडेंट है। शिकंजी पीने के फायदे हमारी कोशिकाओं को हानिकारक तत्‍वों से बचाता है।

विटामिन सी हृदय रोगों को दूर करने में मदद करता है। यह दिल के दौरा (heart attack) और ब्‍लडप्रेशर के खतरे को कम करने में सहायक होता है। जिन लोगों में विटामिन सी की मात्रा कम होती है उन लोगों को उच्‍च रक्‍तचाप स्‍ट्रोक आदि का खतरा जादा होता है। इसलिए विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए शिकंजी का सेवन लाभकारी होता है।

नींबू की शिकंजी पीने के फायदे स्किन लिए – Nimbu ki Shikanji pine ke fayde skin ke liye

नींबू की शिकंजी पीने के फायदे स्किन लिए – Nimbu ki Shikanji pine ke fayde skin ke liye

शिकंजी में पाया जाने वाला विटामिन C त्‍वचा संबंधी कमियों को दूर करने में लाभकारी होता है। विटामिन सी की उपलब्‍धता के कारण शिकंजी अधिक उपयोगी हो जाता है। विटामिन सी चेहरे की झुर्रियों को दूर करता है और रूखी त्‍वचा होने की भी संभावना कम होती है। शिकंजी में पाया जाने वाला नींबू आपकी त्‍वचा में नमी को रोकने में मदद करता है। नमी न होने के कारण त्‍वचा ड्राई और सिकुड़न वाली हो सकती है। इसके लिए आप गर्मियों में शिकंजी का सेवन ज्‍यादा करें, यह आपके शरीर में नमी बनाए रखेगा।

अधिक शिकंजी पीने के नुकसान – Adhik Shikanji pine ke Nuksan

अधिक शिकंजी पीने के नुकसान – Adhik Shikanji pine ke Nuksan

अच्छे पेय पदार्थ के रूप में शिकंजी हमारे लिए बहुत ही लाभकारी होता है। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करना भी नुकसानदायक भी हो सकता है।

  • शिकंजी में नींबू का इस्तेमाल किया जाता हैं और इसमें ऐसिड बहुत अधिक मात्रा में होते है जो आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकते है।
  • ज्‍यादा शिकंजी का उपयोग आपके मूत्र प्रवाह को प्रभावित कर सकता है।
  • यदि आपको अल्‍सर है तो आप शिकंजी का सेवन न करें। शिकंजी प्रयोग किया जाने वाले नींबू में एसिड होता है जो आपके अल्‍सर की परेशानी को और बढ़ा सकता है।

(और पढ़ें – गर्मियों में कौन सा जूस पीना चाहिए)

नींबू की शिकंजी पीने के फायदे (Nimbu ki Shikanji Pine Ke Fayde ) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration