गर्भावस्था

जानिए कैसे प्रेगनेंट होती हैं महिलाएं – What is pregnancy and how to be pregnant in Hindi

जानिए कैसे प्रेगनेंट होती हैं महिलाएं - What is pregnancy and how to be pregnant in Hindi

Pregnancy in Hindi लड़की या महिला प्रेगनेंट कैसे होती है, जब एक महिला और पुरुष यौन संबंध (sexual intercourse) बनाते हैं तो उनके मन में गर्भधारण को लेकर कई तरह के सवाल और चिंताएं रहती है जिसमे प्रेगनेंट कैसे होते है के बारे में जानना सबसे मुख्य होता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है, महिला प्रेग्नेंट कैसे होती है, गर्भधारण की प्रक्रिया क्या है, गर्भधारण कब होता है, प्रेगनेंट होने की प्रक्रिया, और प्रेगनेंसी के शुरूआती लक्षण के साथ प्रेगनेंसी से कैसे बचें और गर्भ न ठहरने के उपाय के बारे में।

विषय सूची

1. प्रेग्नेंट कैसे होते है इन हिंदी – Pregnant kaise hote hai in hindi
2. प्रेगनेंट होने की प्रक्रिया – Process of Pregnancy in Hindi\
3. गर्भधारण की प्रक्रिया में पुरुष की भूमिका – Role of Men in the Process of Pregnancy in hindi
4. गर्भधारण की प्रक्रिया में महिला की भूमिका – Role of women in the process of pregnancy in hindi
5. निषेचन और प्रत्यारोपण की प्रक्रिया – fertilization and implantation in humans in hindi
6. प्रेगनेंसी के शुरूआती लक्षण – Early pregnancy symptoms in Hindi
7. प्रेगनेंसी जांच कैसे करें – Pregnancy Test in Hindi
8. प्रेगनेंसी से कैसे बचें – How to prevent Pregnancy in Hindi

प्रेग्नेंट कैसे होते है इन हिंदी – Pregnant kaise hote hai in Hindi

प्रेग्नेंट कैसे होते है इन हिंदी - Pregnant kaise hote hai in Hindi

 

जब एक महिला और पुरुष यौन संबंध (sexual intercourse) बनाते हैं तब महिला के अंडाशय में पुरुष के शुक्राणु और महिला के अंडे मिलकर निषेचित होकर गर्भ में भ्रूण का निर्माण करते हैं, इस स्थिति को प्रेगनेंसी या गर्भावस्था कहा जाता है। प्रेगनेंसी को जेस्टेशन (gestation) भी कहते हैं। आमतौर पर लड़िकयों का मासिक धर्म 11 से 14 वर्ष की आयु में शुरू होता है और उनके शरीर में कई तरह के हार्मोन्स स्रावित (release) होना शुरू हो जाते हैं, उसके बाद ही लड़कियों का गर्भाशय बच्चे को जन्म देने के लिए परिपक्व होता है। एक बार मासिक धर्म शुरू हो जाने के बाद अपने पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाकर कोई भी लड़की या महिला आसानी से प्रेगनेंट हो सकती है।

(और पढ़े – गर्भाशय की जानकारी, रोग और उपचार…)

प्रेगनेंट होने की प्रक्रिया – Process of Pregnancy in Hindi

प्रेगनेंट होने की प्रक्रिया - Process of Pregnancy in Hindi

किसी भी महिला का प्रेगनेंट होना वास्तव में एक जटिल प्रक्रिया है और यह कई चरणों में पूरी होती है। ज्यादातर बार महिला को पता ही नहीं चल पाता है कि वह वास्तव में किस दिन प्रेगनेंट हुई। लेकिन डॉक्टर आमतौर पर अंतिम मासिक धर्म के पहले दिन से गर्भावस्था के शुरूआत की गणना करते हैं।

(और पढ़े – जानिए सेक्स करने के लिए सुरक्षित समय (सेफ पीरियड) के बारे में )

आइये जानते हैं कि कोई लड़की या महिला प्रेगनेंट कैसे होती है और प्रेगनेंसी की पूरी प्रक्रिया क्या है।

(और पढ़े – योनि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी…)

गर्भधारण की प्रक्रिया में पुरुष की भूमिका – Role of Men in the Process of Pregnancy in hindi

गर्भधारण की प्रक्रिया में पुरुष की भूमिका - Role of Men in the Process of Pregnancy in hindi

आमतौर पर यह हम सभी को मालूम है कि किसी पुरुष के साथ यौन संबंध बनाने के बाद ही कोई महिला गर्भवती होती है। यौन संबंध बनाने के बाद स्खलित (ejaculation) होने पर पुरुष के लिंग से महिला की योनि में एक तरल पदार्थ (fluids) गिरता है जिसे सीमेन (semen) कहते हैं। सीमेन में पुरुष के शुक्राणु भी होते हैं जो योनि में गिरने के बाद महिला के अंडे से निषेचन करके भ्रूण (embryo) का निर्माण करते हैं।

(और पढ़े – शीघ्रपतन कारण,उपचार और शीघ्रपतन रोकने के घरेलु उपाय…)

आपको बता दें कि पुरुष के शुक्राणु सूक्ष्म कोशिकाएं होती है जो पुरुषों के वृषण (testicles) में बनती हैं। ये शुक्राणु सीमेन नामक एक तरल पदार्थ से चिपके होते हैं जो स्खलन के दौरान पुरुष के लिंग (penis) से बाहर निकलते हैं। हर बार यौन संबंध बनाने के बाद लाखों शुक्राणु महिला की योनि में स्खलित होकर गिरते हैं लेकिन सिर्फ पुरुष का सिर्फ एक शुक्राणु (sperm) ही महिला के अंडे से मिलता है जिसके कारण महिला गर्भवती हो जाती है।

(और पढ़े – शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने का घरेलू उपाय… )

गर्भधारण की प्रक्रिया में महिला की भूमिका – Role of women in the process of pregnancy in hindi

गर्भधारण की प्रक्रिया में महिला की भूमिका - Role of women in the process of pregnancy in hindi

महिलाओं के अंडाशय में अंडे बनते हैं और मासिक धर्म को नियंत्रित करने वाले हार्मोन्स के कारण इनमें से कुछ अंडे हर महीने परिपक्व हो जाते हैं। जब ये अंडे परिपक्व (mature) हो जाते हैं तो इसका मतलब यह है कि वे स्पर्म कोशिकाओं के साथ निषेचित होने के लिए तैयार हैं। महिलाओं के शरीर में ये हार्मोन गर्भाशय की परत को मोटा और स्पंजी बनाते हैं और गर्भावस्था के दौरान बच्चे को संभालने के लिए तैयार करते हैं।

मासिक धर्म के बाद एक परिपक्व अंडा महिला के अंडाशय में रह जाता है जिसे अंडोत्सर्ग (ovulation) कहते हैं,यह परिपक्व अंडा फैलोपियन ट्यूब से गर्भाशय की ओर टहलता रहता है। यह अंडा  12 से 24 घंटों तक धीरे-धीरे फैलोपियन ट्यूब से टहलते हुए आसपास स्पर्म की तलाश करता है।

(और पढ़े – प्रोजेस्टेरोन के कार्य एवं गर्भावस्था में इसकी भूमिका…)

इसी समय जब स्खलन के दौरान पुरुष का सीमेन महिला की योनि में गिरता है तब स्पर्म कोशिकाएं सर्विक्स (cervix) और गर्भाशय के माध्यम से फैलोपियन ट्यूब में तैरती हैं और वहां अंडे की तलाश करती है। गर्भाशय में स्पर्म कोशिकाएं (sperm cells) 6 दिनों तक अंडे खोजती हैं और उसके बाद नष्ट हो जाती हैं।

(और पढ़े – जानें, मां बनने में महिला के अंगों की क्या है भूमिका…)

निषेचन और प्रत्यारोपण की प्रक्रिया – fertilization and implantation in humans in hindi

निषेचन और प्रत्यारोपण की प्रक्रिया - fertilization and implantation in humans in hindi

इस दौरान जब अंडा स्पर्म कोशिकाओं के संपर्क में आता है तो स्पर्म कोशिकाएं उसके साथ मिलकर निषेचन की क्रिया करती हैं। लेकिन निषेचन तुरंत नहीं होता है। चूंकि सेक्स के बाद करीब 6 दिनों तक स्पर्म गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब में रहता है इसलिए वह इन छह दिनों के बीच में ही निषेचन करता है।

(और पढ़े – जानिए महिलाओं की योनि (वजाइना) कितने प्रकार की होती है)

यदि स्पर्म कोशिकाएं अंडे से जुड़ नहीं पाती हैं तो निषेचित अंडा गर्भाशय की ओर फैलोपियन ट्यूब में चला जाता है। वहां यह अधिक से अधिक कोशिकाओं में विभाजित हो जाता है और विकसित होकर एक बॉल (ball) बनाता है। बॉल कोशिकाएं जिसे ब्लास्टोसिस्ट (blastocyst) कहते हैं निषेचन के तीन से चार दिनों बाद गर्भाशय में जाता है।

(और पढ़े – टेस्ट ट्यूब बेबी की प्रक्रिया, विधि, सफलता और नुकसान…)

बॉल की कोशिकाएं भी गर्भाशय में दो से तीन दिन तक टहलती रहती हैं और जब बॉल की कोशिकाएं गर्भाशय की दीवार की परत से जुड़ जाती हैं तो इस क्रिया को प्रत्यारोपण (implantation) कहा जाता है। इसके बाद सही मायनों में प्रेगनेंसी शुरू होती है।

जब निषेचित अंडे गर्भाशय में प्रत्यारोपित हो जाते हैं तो ये प्रेगनेंसी हार्मोन्स स्रावित करते हैं  जिससे महिला गर्भवती हो जाती है और उसका मासिक धर्म रूक जाता है।

(और पढ़े – प्रेगनेंट हैं तो नॉर्मल डिलीवरी के इन लक्षणों को जानें…)

प्रेगनेंसी के शुरूआती लक्षण – Early pregnancy symptoms in Hindi

प्रेगनेंसी के शुरूआती लक्षण - Early pregnancy symptoms in Hindi

ज्यादातर महिलाएं लक्षणों के आधार पर ही प्रेगनेंट होने की पुष्टि (confirm) करती हैं। आइये जानते हैं गर्भवती होने के क्या लक्षण हैं।

ये सभी प्रेगनेंसी के लक्षण माने जाते हैं लेकिन जरूरी नहीं है कि हर महिला में ये सभी लक्षण एक साथ दिखायी दें। इसलिए यदि आपको अपने प्रेगनेंट होने की आशंका हो तो टेस्ट के जरिए पता कर लें कि आप वास्तव में प्रेगनेंट हैं या नहीं।

(और पढ़े – प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) के शुरूआती लक्षण…)

प्रेगनेंसी जांच कैसे करें – Pregnancy Test in Hindi

प्रेगनेंसी जांच कैसे करें - Pregnancy Test in Hindi

गर्भावस्था के शुरूआती लक्षण पीएमएस (PMS) की तरह होते हैं जो कि बहुत सामान्य होते हैं। इसलिए यदि आप यह सुनिश्चित करना चाहती हैं कि आप प्रेगनेंट हैं या नहीं तो आपको प्रेगनेंसी टेस्ट करा लेना चाहिए। आजकल घर पर भी प्रेगनेंसी टेस्ट करके बहुत आसानी से प्रेगनेंसी की पुष्टि की जा सकती है। मार्केट में प्रेगनेंसी किट उपलब्ध है। इसके ऊपर लिखे निर्देशों को पढ़कर आप आसानी से प्रेगनेंसी टेस्ट कर सकती हैं। आप चाहें तो डॉक्टर के पास भी जाकर टेस्ट के माध्यम से अपनी प्रेगनेंसी के बारे में पता कर सकती हैं। डॉक्टर आमतौर पर महिला के ब्लड और पेशाब में एचसीजी की जांच करते हैं। क्योंकि प्रेगनेंट होने के तुरंत बाद महिलाओं के शरीर में एचसीजी मौजूद हो जाता है। अगर एचसीजी ज्यादा है तो एक से अधिक भ्रूण की संभावना हो सकती है।

(और पढ़े – पीरियड मिस होने के बाद प्रेगनेंसी टेस्ट नेगेटिव आने के कारण…)

प्रेगनेंसी से कैसे बचें – How to prevent Pregnancy in Hindi

प्रेगनेंसी से कैसे बचें - How to prevent Pregnancy in Hindi

प्रेगनेंट होने से बचने का सबसे आसान तरीका यह है कि पुरुषों को यौन संबंध बनाने से पहले कंडोम का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि महिला अनचाही प्रेगनेंसी से बच सके।

गर्भनिरोधक गोलियों (Contraceptive pills) का सेवन करने से यौन संबंध बनाने के बाद भी आप प्रेगनेंट होने से बच जाएंगी। लेकिन आपको रोजाना एक गर्भनिरोधक गोली खानी पड़ेगी तभी यह अधिक प्रभावी होगा।

(और पढ़े – बिना गोली और कंडोम के प्रेगनेंसी रोकने और गर्भधारण से बचने के उपाय…)

महिलाओं के लिए बाजार में अलग से कंडोम उपलब्ध है। यदि आप प्रेगनेंसी से बचना चाहती हैं तो आपको इस विशेष महिला कंडोम का खुद इस्तेमाल करना चाहिए। महिलाओं का कंडोम एक अंगूठी के आकार का होता है और इसमें एक पाउच लगा होता है। अंगूठी की सहायता से पाउच को योनि (vagina) में डालकर अंगूठी को योनि से बार निकाल लिया जाता है। इससे स्खलन होने पर सीमेन (semen) योनि की बजाय इसी पाउच में इकट्ठा हो जाता है औऱ महिला प्रेगनेंट होने से बच जाती है।

(और पढ़े – जानें कॉपर टी का इस्तेमाल, इसके फायदे और नुकसान…)

अगर आप शादीशुदा हैं और प्रेगनेंसी से सिर्फ इसलिए बचना चाहती हैं कि आपको बच्चा नहीं चाहिए तो आप नसबंदी भी करा सकती हैं।

यदि असुरक्षित यौन संबंध बनाने के बाद आपको प्रेगनेंट होने की आशंका है तो यौन संबंध बनाने के 24 घंटे के अंदर प्रेगनेंसी से बचने के लिए आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली खा लें।

(और पढ़े – प्रेगनेंसी से बचने के घरेलू उपाय…)

इसी तरह की अन्य जानकरी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Leave a Comment

6 Comments

Subscribe for daily wellness inspiration