तेल

सरसों के तेल के फायदे स्वास्थ्यवर्धक लाभ और नुकसान – Mustard Oil Benefits And Side Effects In Hindi

सरसों के तेल के फायदे स्वास्थ्यवर्धक लाभ और नुकसान - Mustard Oil Benefits And Side Effects In Hindi

Sarso ke tel ke fayde सरसों के तेल के फायदे आपने सुने होंगे लेकिन सरसों का तेल हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अधिकांश भारतीय घरों में सरसों के तेल का उपयोग खाना बनाने के लिए किया जाता है। सरसों के तेल के फायदे दर्द कम करने से लेकर कई प्रकार की बीमारियों से हमें बचाते हैं। सरसों का तेल किसी औषधि से कम नहीं माना जाता मुख्य रूप से सर्दी के दिनों में सरसों के तेल के फायदे और अधिक बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं सरसों के तेल के फायदे (mustard oil benefits)और स्वास्थ्य लाभ और सरसों के तेल के नुकसान क्या है।

सरसों के तेल के फायदे – Mustard Oil Benefits in Hindi

आयुर्वेद के अनुसार सरसों के तेल में ऐसे पोषक तत्‍व, खनिज पदार्थ और औषधीय गुण मौजूद होते हैं जिनकी शरीर को विशेष आवश्‍यकता होती है। आइए जाने सरसों के तेल के फायदे क्‍या हैं।

सरसों के तेल के फायदे मांसपेशियों के दर्द को दूर करने में – Mustard Oil Benefits Removing Muscle Pain in Hindi

अक्सर देखा गया है कि जब भी मांसपेशियों में दर्द उत्पन्न होता है तो उन पर यदि सरसों के तेल की मालिश की जाए तो बहुत ही जल्द आराम प्राप्त होता है। सरसों के तेल की मालिश करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और उनमें रक्त संचार भी बेहतर होता है। साथ ही साथ सरसों के तेल के फायदे मालिश करने पर आपके शरीर में गर्माहट उत्पन्न करने का कार्य करते हैं। जो कि आपको जल्दी मांसपेशियों के दर्द से राहत प्रदान करता है।

(और पढ़ें – मांसपेशियों में खिंचाव (दर्द) के कारण और उपचार)

सरसों के तेल के फायदे बालों को लंबे और घने बनाने में – Sarso Ke Tel Ke Fayde Balo Ke Liye in Hindi

ज्यादातर देखा गया है कि लोग अपने बालों को घने और लंबे बनाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट का उपयोग करते हैं। लेकिन आप सरसों के तेल का उपयोग खाने के साथ-साथ बालों में लगाने के लिए भी कर सकती हैं। क्योंकि सरसों के तेल को बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए कई जगह उपयोग भी किया जाता है। सरसों में विटामिन E होता है जो बालों की वृद्धि में सहायक होता है।

बालों में सरसों का तेल लगाने के लिए आप बाल धोने के बाद अपने बालों कि गरम सरसों के तेल के साथ मालिश कर सकते हैं।

साथ ही साथ सरसों के तेल के साथ नींबू का रस जोड़कर आप यदि इसका उपयोग अपने सिर के बालों पर करती हैं तो आप रूसी जैसी समस्या से भी निदान पा सकते हैं।

(और पढ़े – टूटते बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय)

सरसों के तेल के लाभ कान दर्द को ठीक करने में – Mustard Oil Benefits For Ear Pain in Hindi

हमने अक्सर यह देखा है कि पहले से ही कान दर्द को ठीक करने के लिए सरसों के तेल का उपयोग किया जाता रहा है। कान के दर्द को ठीक करने के लिए सरसों का तेल बहुत ही फायदेमंद साबित हुआ है। जिन लोगों के कान में अक्सर दर्द की शिकायत रहती है या फिर कभी-कभी कान दर्द होने लगते हैं। उनके लिए सरसों के तेल को कान में डालने से तुरंत राहत प्राप्त होती है।

(और पढ़ें – कान का संक्रमण दूर करने के घरेलू उपाय और नुस्‍खे)

सरसों के तेल के फायदे दांतों के लिए – Mustard Oil Benefits For Teeth in Hindi

दांतों में होने वाली समस्या से बचने के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल नमक मिलाकर दांतो को स्वस्थ बनाने के लिए कर सकते हैं। इससे आपके दांत पहले से अधिक मजबूत और साफ हो जाएंगे। अगर आपके दांतों में पीलेपन की शिकायत है तभी आप सरसों के तेल का उपयोग नमक के साथ अपने दांतो का पीलापन दूर करने के लिए उपयोग कर सकते हैं। सरसों के तेल का उपयोग दांतो की कई तरह की समस्याओं जिसमें दांत दर्द और पायरिया जैसे रोग भी शामिल है को दूर करने में किया जाता है।

(और पढ़े – दांतों का पीलापन दूर करने के लिए एक्टिव चारकोल टूथपेस्ट का उपयोग)

(और पढ़ें – ऑयल पुलिंग के फायदे, नुकसान और करने का तरीका)

(और पढ़े – दाँतों की देखभाल कैसे करे)

सरसों का तेल चेहरे के लिए – Mustard Oil Benefits For Skin in Hindi

आपने देखा सरसों के तेल का उपयोग हम खाने के साथ-साथ दर्द निवारक के रूप में भी करते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आप सरसों के तेल का उपयोग एक प्राकृतिक सनस्क्रीन की तरह भी कर सकते हैं। सरसों के तेल में विटामिन ई होता है जिसकी मदद से यह है प्राकृतिक सनस्क्रीन की तरह कार्य करता है और हमें सूरज से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों से हमारी स्किन की रक्षा करता है। जिससे समय से पहले आने वाली झुर्रियां नहीं होती और हमारा चेहरे में ग्लो बनी रहती है।

(और पढ़े – चंदन के फायदे जो शायद आपने अभी तक नहीं सुने होंगे)

सरसों के तेल का इस्तेमाल आप बेसन हल्दी के साथ मिलाकर भी अपने चेहरे पर फेस पैक की तरह कर सकते हैं इससे आपके चेहरे की गंदगी तो साफ होगी ही आपके चेहरे पर एक अलग गिलो भी आ जाएगा।

(और पढ़े – स्किन के लिए बेसन के फायदे)

सरसों के तेल के फायदे वजन कम करने में – Mustard Oil For Weight Loss in Hindi

वजन कम करने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है अपने मेटाबॉलिज्म को स्ट्रांग बनाना। क्योंकि यदि आपका पाचन तंत्र अच्छा होगा तो आप आसानी से अपने वजन को कम कर पाएंगे। सरसों का तेल मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को सही बनाए रखने में शरीर की मदद करता है इस प्रकार आप सरसों के तेल का सेवन कर वजन को भी कम कर सकते हैं।

(और पढ़े – पानी पीकर वजन कम करने के उपाय)

सरसों के तेल के फायदे सूजन कम करने में –  Sarson Ka Tel Ke Fayde Sujan Kam Karne Mein in Hindi

आपने देखा होगा कि लोग अक्सर सूजन को कम करने के लिए उस स्थान पर सरसों के तेल के साथ मालिश करते हैं। क्योंकि सरसों के तेल में शरीर के अंदरूनी हिस्सों में आई सूजन को कम करने के गुण पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल कई तरह के दर्द और सूजन को दूर करने में किया जाता है। सरसों के तेल का इस्तेमाल सूजन दूर करने के लिए लहसुन की पोथियों को मिलाकर गर्म कर लिया जाता है और इसको हल्के गर्म अवस्था में ही उस स्थान पर लगाया जाता है। जहां दर्द हो रहा होता है जिससे कुछ देर की मालिश के बाद दर्द से आराम प्राप्त हो जाता है।

(और पढ़ें – सूजन के कारण, लक्षण और कम करने के घरेलू उपाय)

सरसों के तेल के फायदे रूखे और फटे होठों के लिए – Mustard Oil Benefits For Lips in Hindi

जैसा कि आप सभी जानते हैं सर्दियों के मौसम में होठों का फटना और उनका ड्राई होना एक आम समस्या है। इस समस्या से बचने के लिए आप होठों पर लिप बाम की जगह सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके फटे हुए होठ जल्दी ही ठीक हो जाएंगे और उसमें चिकनाहट भी बनी रहेगी।

(और पढ़े – सर्दियों में होठों का फटना कैसे रोके और बनाएं बेबी सॉफ्ट)

सरसों के तेल के नुकसान – Mustard Oil Side Effects In Hindi, Sarso Ke Tel Ke Nuksan in Hindi

जैसा कि आपने ऊपर जाना सरसों के तेल के फायदे अनेक हैं और लगभग हर घर में इसका इस्तेमाल खाना बनाने से लेकर दर्द को दूर करने तक कई प्रकार से किया जाता है। लेकिन सरसों के तेल की अधिक मात्रा में सेवन करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सरसों के तेल के नुकसान क्या है।

अध्ययन से पता चला है कि सरसों के तेल में erucic acid की मात्रा पाई जाती है जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। इसलिए सरसों के तेल का अधिक मात्रा में सेवन हृदय संबंधी विकारों को उत्पन्न कर सकता है।

यदि आप सरसों के तेल का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो यह दस्त, एनीमिया और श्वसन से संबंधित बीमारियों का कारण बन सकता है।

(और पढ़े – दस्त ठीक करने के घरेलू उपाय)

कुछ लोगों को सरसों के तेल से एलर्जी हो सकती है अगर आपको इस से एलर्जी है तो आपको इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

Leave a Comment

2 Comments

Subscribe for daily wellness inspiration