रिलेशनशिप टिप्स

लड़के को प्रपोज कैसे करे – How to propose a boy in Hindi

लड़के को प्रपोज कैसे करे - How to propose a boy in Hindi

How to propose a boy in Hindi इस लेख में आप जानेगे लड़के को प्रपोज़ कैसे करे,लड़के को प्रपोज करने का तरीका, प्रोपोज़ कैसे करते है, लड़कों को कैसे इम्प्रेस करे, प्यार का इजहार कैसे करे के बारे में, हर लड़की का दिल एक बार किसी न किसी लड़के पर जरूर आता है। लेकिन वह उससे अपने दिल की बात बता नहीं पाती है। कुछ लड़कियां लड़कों से बात करने में डरती हैं तो वहीं कुछ लड़कियां अपने प्यार का इजहार करने में शरमाती हैं। ऐसे में वह अपने दिल की बात दिल में ही दबाए रखती हैं और कभी कह नहीं पाती हैं।

लेकिन आजकल के समय में किसी भी लड़के से अपने दिल की बात बताना बेहद आसान काम हो गया है। बस जरूरत है तो अपनी शर्म और हिचक खत्म करने की। यदि आप भी ऐसी लड़की हैं जो किसी लड़के की तस्वीर दिल में लगाए बैठी हैं लेकिन अभी तक उसे प्रपोज नहीं कर पायी हैं तो हम आपका काम आसान कर देते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको लड़के को प्रपोज करने के कुछ बेहतर तरीकों के बारे में बता रहे हैं।

विषय सूची

  1. लड़के को प्रपोज करने के लिए उसके साथ रहें – Be with him to propose a boy in Hindi
  2. लड़के को प्रपोज करने के लिए उसकी पसंद जाने – know his likes to propose a boy in Hindi
  3. लड़का के साथ समय बिताकर उसे करें प्रपोज – Spend time with him to propose a boy in Hindi
  4. लड़के को प्रपोज करने के लिए यादगार विडियो बनाकर भेजें – Make a memorable video to propose a boy in Hindi
  5. चिट्ठी पर दिल की बात लिखकर लड़के को करें प्रपोज – Write a love letter to propose a boy in Hindi
  6. लड़के को प्रपोज करना है तो उसके शौक जानें – Catch his hobbies to propose a boy in Hindi
  7. लड़के के ड्रेसिंग सेंस की तारीफ कर उसे प्रपोज करें – Admire his dressing sense to propose a boy in Hindi
  8. गाना गाकर लड़के से कहें अपने दिल की बात – Sing a song to propose a boy in Hindi

लड़के को प्रपोज करने के लिए उसके साथ रहें – Be with him to propose a boy in Hindi

लड़के को प्रपोज करने के लिए उसके साथ रहें - Be with him to propose a boy in Hindi

आप जिस लड़के को पसंद करती हैं यदि उसे कोई खेल जैसे क्रिकेट या हॉकी खेलना पसंद है और वह रोज ग्राउंड में खेलने जाता है तो उसे आप ग्राउंड तक छोड़ सकती हैं या मैच के दौरान चियर्स करके उसका हौसला आफजाई कर सकती हैं। इस तरह से जब आप उसके साथ रहेंगी तो वह भी आपके साथ को महसूस करेगा और अगली बार वह खुद आपसे साथ चलने को या ग्राउंड छोड़ने के लिए कहेगा। इस तरह से आपकी मुश्किल और आसान हो जाएगी। आपको उसे जानने का मौका तो मिलेगा ही साथ ही आप इन्हीं पलों में किसी समय उससे अपने दिल की बात कह सकती हैं या कोई मैच जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए उसके गले लगकर प्रपोज कर सकती हैं।

(और पढ़े – लड़की को प्रपोज करने के बेस्ट तरीके…)

लड़के को प्रपोज करने के लिए उसकी पसंद जाने – know his likes to propose a boy in Hindi

लड़के को प्रपोज करने के लिए उसकी पसंद जाने - know his likes to propose a boy in Hindi

यदि किसी लड़के पर आपका दिल आ गया है तो कुछ दिनों तक नोटिस करे कि वह खाने में क्या पसंद करता है या कैंटीन में क्या खाता रहता है। जब आपको उसके खाने-पीने के शौक (food hobby) के बारे में पता चल जाये तो उसके लिए उसके पसंद की चीज बनाएं और अपने साथ उसे लंच ऑफर करें या उस लड़के से आप पहले से ही बात करती हैं तो उसकी पंसद की कोई चीज अपने हाथों से बनाकर पैक करके उसे दें और हंसते हुए कहें कि इस टिफिन में प्यार भरकर भेज रही हूं..स्वीकार कर लेना। जाहिर है आपकी इस अदा से लड़के के मन में लड्डू फूटने लगेगा और वह आपको ना नहीं कह पाएगा।

(और पढ़े – खूबसूरती के अलावा महिलाओं की ये 6 ख़ूबियाँ जो पुरुषों को करती हैं आकर्षित…)

लड़का के साथ समय बिताकर उसे करें प्रपोज – Spend time with him to propose a boy in Hindi

लड़का के साथ समय बिताकर उसे करें प्रपोज - Spend time with him to propose a boy in Hindi

किसी भी लड़के को प्रपोज करने से पहले उसके साथ कुछ समय बिताने की जरूरत होती है ताकि उसकी रूटीन और पसंद-नापसंद के बारे में पता चल जाए। इसलिए यदि आप किसी लड़के को मन ही मन चाहती हैं तो उसे प्रपोज करने की जल्दबाजी (hurry) करने के बजाय पहले उसके साथ समय बिताने की कोशिश करें। जब आप उसके साथ समय बिताएंगी तो इसका दो फायदा होगा। पहला यह कि आपको तो उसे जानने का मौका मिलेगा ही साथ में उसे भी आपको अधिक करीब से जानने का मौका मिलेगा। इससे संभावना यह बनेगी कि लड़का खुद इंतजार में रहेगा कि आप कब उसे प्रपोज करेंगी।

(और पढ़े – शरीर के अलग – अलग भाग पर किस करने का क्या मतलब होता है…)

लड़के को प्रपोज करने के लिए यादगार विडियो बनाकर भेजें – Make a memorable video to propose a boy in Hindi

लड़के को प्रपोज करने के लिए यादगार विडियो बनाकर भेजें - Make a memorable video to propose a boy in Hindi

अगर आपके ऑफिस में काम करने वाले या आपके कॉलेज के किसी लड़के पर आपका दिल आ गया हो तो उसे प्रपोज करना अधिक आसान है। उसके साथ ऑफिस और कॉलेज के किसी खास पल की सभी फोटो और विडियो जुटाएं और उसे अपने फोन में ही किसी एप की सहायता से एडिट करके उस लड़के के पसंद का कोई रोमांटिक गाना लगा कर विडियो और पावर प्वाइंट बना लें और उसपर अपने दिल की बात भी लिख दें। यह छोटा सा विडियो लड़के के फोन में भेज दें। लड़का आपके साथ उस यादगार पल को देखकर खो जाएगा औऱ गानों के माध्यम से आपके दिल की बात को समझकर तुरंत जवाब में आई लव यू टू लिखकर भेजेगा।

(और पढ़े – 7 चीजें जो पुरुष महिलाओं से चाहते है…)

चिट्ठी पर दिल की बात लिखकर लड़के को करें प्रपोज – Write a love letter to propose a boy in Hindi

चिट्ठी पर दिल की बात लिखकर लड़के को करें प्रपोज - Write a love letter to propose a boy in Hindi

आजकल ईमेल, फेसबुक और व्हाट्सएप (whatsapp) के जमाने में भी चिट्ठियां अभी भी दिल के करीब हैं। इसलिए यदि आप किसी लड़के को प्यार करती हैं लेकिन उससे अपने दिल की बात बता नहीं पा रही हैं या यूं कहें कि दिल की बात बताने का मौका (chance) ही नहीं मिल पा रहा है तो आप चिट्ठी का सहारा ले सकती हैं। एक गुलाबी पन्ने पर अपने दिल की बात लिख डालें और साथ में यह भी बता दें कि लड़के के किस अदा पर आप मर मिट गयी हैं और वह चिट्ठी लड़के के दोस्तों के माध्यम से या उसके नोट्स में रखकर उसको दे दें। यकीन मानिए वह उस चिट्ठी (letter) को अकेले कमरे में बैठकर और शरमा कर पढ़ेगा और अगली आपसे मिलने के लिए अगली सुबह का इंतजार करेगा।

(और पढ़े – एक महिला को चूमकर उत्तेजित करने के 10 हॉट स्पॉट…)

लड़के को प्रपोज करना है तो उसके शौक जानें – Catch his hobbies to propose a boy in Hindi

अगर आप किसी ऐसे लड़के से मोहब्बत करती हैं जिसे डांसिंग और सिंगिंग बहुत पसंद है तो उसे प्रपोज करना बेहद आसान है। उस लड़के के साथ किसी डांसिंग प्रतियोगिता में उसका पार्टनर बनकर भाग लें। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आपको उसके साथ रिहर्सल करने का मौका मिलेगा और आप दोनों अधिक से अधिक समय तक साथ रहेगें। इसके अलावा लड़के की कोई अन्य हॉबी (hobby) है तो उसके बारे में पता करें और अपनी हॉबी को भी उसकी हॉबी के साथ जोड़ दें। इससे आपको उसे प्रपोज करने के लिए मौके की तलाश नहीं करनी पड़ेगी। क्या पता आप दोनों के मुंह से एक साथ एक दूसरे (each other) के दिल की बात निकल जाए।

(और पढ़े – पार्टनर गर्लफ्रेंड या पत्नी के साथ आपका स्वभाव बताएगा आपका रिलेशनशिप स्टेटस्…)

लड़के के ड्रेसिंग सेंस की तारीफ कर उसे प्रपोज करें – Admire his dressing sense to propose a boy in Hindi

लड़के के ड्रेसिंग सेंस की तारीफ कर उसे प्रपोज करें - Admire his dressing sense to propose a boy in Hindi

अगर आप किसी लड़के को चोरी-चोरी देखती (gazing) हैं लेकिन उससे अपने दिल की बात नहीं कह पा रही हैं तो आपको कुछ अलग तरीका ढूंढने की जरूरत है। मतलब यदि आपको लड़के की ड्रेसिंग सेंस (dressing sense) अच्छी लगती है या उसके हेयर अच्छे लगते हैं, या जब वह बाइक (bike) चलाता है तो बिल्कुल हीरो लगता है या वह दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है और आपको उसकी यह क्वालिटी अच्छी लगती है तो उसके सामने ही उसके इन गुणों (quality) की तारीफ करें। लड़का अपनी तारीफ सुनकर फूले नहीं समाएगा और वह आपके बारे में भी कुछ जानने के लिए उतावला (excited) हो जाएगा। इससे वह आपमें भी दिलचस्पी लेने लगेगा और फिर उसे प्रपोज करना आपके लिए बेहद आसान हो जाएगा।

(और पढ़े – रिलेशनशिप टिप्स जो हर महिला को जानना जरूरी है…)

गाना गाकर लड़के से कहें अपने दिल की बात – Sing a song to propose a boy in Hindi

गाना गाकर लड़के से कहें अपने दिल की बात - Sing a song to propose a boy in Hindi

यदि किसी लड़के पर आपका दिल आ ही गया है तो उसे प्रपोज करने की चिंता न करें। बहुत खुशनुमा (happy) मूड में रहें, सजे-संवरें और जब भी मौका मिले उसके पास बैठें। अगर गा सकती हैं तो उसके सामने रोमांटिक गाने (romantic songs) गाएं या शायरी सुनाएं। लड़के को प्रपोज करने का यह एक ऐसा तरीका है जिसमें आपको ज्यादा दिमाग नहीं लगाना पड़ेगा। वैसे देखा जाए तो गाने गाकर दिल की बात कहने का तरीका लड़कों का है लेकिन यदि आप बहुत आसान तरीके से प्रपोज करना चाहती हैं तो गाने के जरिए ही आप अपने दिल की बात उस तक पहुंचा सकती हैं। यदि आप भी उस लड़के को सच में पसंद होंगी तो वह भी एक अलग तरीके से ही आपके प्रपोजल का जवाब देगा।

(और पढ़े – लड़की को इम्प्रेस कैसे करें…

इसी तरह की अन्य जानकरी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration